Improves hair texture and shine
Improves hair texture and shine


Black Raisins Benefits: हम सबसे पहले सुबह क्या खाते हैं, इससे हमारी हेल्थ हमारे एनर्जी लैविल , और हमारे ब्लड ग्लूकोस के लैविल पर बहुत फर्क पड़ता है I काली किशमिश या फिर ड्राई फ्रूट्स में न्यूट्रिशन और फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है जिसके कारण इसे विशेष रूप से नाश्ते में लेने की सलाह दी जाती है I यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है इसलिए असल में यह एक वेट लॉस तकनीक है I अगर हम सुबह सबसे पहले काली किशमिश को अपनी डाइट में लेते हैं तो हम कुछ देर के लिए फुल फील करते हैं और हमारी भूख भी कम होती है I इसके अलावा काली किशमिश के हमारी सेहत के लिए कुछ अन्य फायदे भी हैं I आज हम उसी के बारे में बात करेंगे

Also read: गर्मियों में इन फलों से बना लेनी चाहिए दूरी, हो सकते हैं बीमार

इम्युनिटी बढाती है

Black Raisins Benefits
Black Raisins : Know Its Magic

काली किशमिश में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जिसके कारण यह हमारी इम्यून हेल्थ के लिए हमारी डाइट में एक परफेक्ट चॉइस है I इसमें मौजूद अन्य विटामिन और मिनरल्स बीमारियों से दूर रखने में हमारी मदद करते हैं I

डाइजेशन के लिए अच्छी

काली किशमिश डाइजेशन और गट हेल्थ के लिए भी काफी अच्छी मानी जाती है I इसमें मौजूद हाई फाइबर कब्ज को रोकने और आपको स्वस्थ रखने में मदद करते है I यह खाने में भी स्वादिष्ट होती है और मिठाई की क्रेविंग कम करने में मदद करती है I

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

काली किशमिश एंटीऑक्सीडेंट्स का एक बहुत अच्छा सोर्स है I यह आपके शरीर को डिटॉक्स करने में आपकी मदद करती है इसीलिए सुबह सबसे पहले इसको लेना बहुत अच्छा होता है I यह एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी स्किन, हेल्थ और हार्ट हेल्थ को अच्छा रखते हैं I

एनर्जी को बूस्ट करती है

हमारे शरीर में एनर्जी के स्तर को बढ़ाने के लिए आयरन की आवश्यकता होती है I काली किशमिश में भरपूर मात्रा में आयरन होता है I अगर आपका हीमोग्लोबिन कम है या आपको एनीमिया की प्रॉब्लम है तो काली किशमिश एक बेहतरीन सप्लीमेंट है I

बोन हैल्थ में सहायक

बोन हेल्थ को बनाए रखने के लिए कैल्शियम आवश्यक है और काली किशमिश में यह न्यूट्रिएंट भरपूर मात्रा में होता है I महिलाओं को इसका सेवन विशेष रूप से करना चाहिए क्योंकि ज्यादा उम्र में उनकी बोन डेंसिटी में कमी होने की संभावना अधिक होती है I

मेरा नाम दिव्या गोयल है। मैंने अर्थशास्त्र (Economics) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से हूं। लेखन मेरे लिए सिर्फ एक अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज से संवाद का एक ज़रिया है।मुझे महिला सशक्तिकरण, पारिवारिक...