बैली फेट घटाने के लिए इन 5 सलाद रेसिपी को करें डाइट में शामिल: Salad for Belly Fat
Salad Recipes for Belly Fat

बैली फेट घटाने के लिए इन 5 सलाद रेसिपीज को करें डाइट में शामिल: Salad Recipes for Belly Fat

बैली फेट घटाने के लिए आप इन सलाद को अपनी डाइट में शामिल कर सकते है।

Salad for Belly Fat: आज कल वजन घटाने के लिए सभी लोग परेशान है। इसके लिए लोग तरह- तरह की डाइट लेते है। इसके अलावा एक्सरसाइज भी करते है। लेकिन फिर भी वजन उतना का उतना ही रहता है। ऐसे में लोग काफी ज्यादा दुखी हो जाते है। वजन घटाने के लिए अपनी जीवनशैली में बदलाव करना बेहद जरूरी है। वजन घटाने में सबसे ज्यादा जरूरी आपकी डाइट होती है। डाइट अगर आप अच्छी ले रहे है, तो वजन घटाने में आपको आसानी होंगी। वेट लॉस डाइट में ज्यादातर लोग सलाद खाना पसंद करते है। सलाद भी कई तरह के होते है जैसे सब्जियां, फल, मेवे और डेयरी प्रोडक्ट को मिलकार बनाया जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए आज आपकी वेट लॉस डाइट को ओर भी ज्यादा मजेदार बनाने वाले है। आज हम आपको सलाद की टेस्टी रेसिपी बताने वाले है, जो आपको जल्दी वजन घटाने में मदद करेंगा, तो चलिए जानते है रेसिपी के बारे में।

Also read: वजन घटाने के लिए छोले से बनाएं ये 3 रेसिपी: Chickpea for Weight Loss

Salad for Belly Fat
Quinoa Salad

सामग्री

  • 1 कप क्विनोआ
  • 1 टमाटर
  • 2 खीरा
  • 1 चुकंदर बारीक कटा हुआ
  • 2 गाजर बारीक कटी हुई
  • 1 नींबू का रस
  • आधा कप बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्‍ती
  • नमक स्‍वादानुसार

विधि

  • क्विनोआ सलाद बनाने के लिए सबसे पहले क्विनोआ को रात में भीगोकर पानी में रख दें।
  • अगली सुबह एक बाउल में पानी गर्म कर लें। फिर इसमें भीगे हुए क्विनोआ डालकर 15 मिनट के लिए उबाल लें।
  • जब क्विनोआ पक जाए, तो इसका पानी अलग करके छन्नी से छान लें।
  • अब एक बाउल में चाकू की मदद से खीरा, टमाटर, चुकंदर और गाजर को बारीक काट लें।
  • फिर इसमें उबले हुए क्विनोआ, नमक, नींबू का रस और बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्ती डालकर मिक्स कर लें।
  • तैयार है क्विनोआ सलाद। आप इसे अपनी वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते है।
Chicken Salad
Chicken Salad

सामग्री

  • 200 ग्राम पका हुआ बोनलेस चिकन ब्रेस्ट
  • 1 बारीक कटी हुई प्याज
  • 4 बारीक कटी हुई चेरी टोमैटो
  • 1/4 काली मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • ऑलिव ऑयल
  • 1 चम्मच मेयोनीज सॉस
  • 2 बारीक कटी हुई हरी प्याज (गार्निशिंग के लिए)
  • लेट्यूस

विधि

  • चिकन सलाद बनाने के लिए सबसे पहले बोनलेस चिकन ब्रेस्ट ले आए है और इसे चाकू की मदद क्यूब्स में काट लें।
  • अब एक पतीले में पानी गर्म करें और इसमें नमक और चिकन डालकर उबाल लें।
  • करीब 30 मिनट तक चिकन को अच्छे से उबाल लें।
  • अब एक कढ़ाई में ऑलिव ऑयल गर्म करें। फिर इसमें उबला हुआ बोनलेस चिकन डालकर फ्राई कर लें।
  • चिकन जब अच्छे से फ्राई हो जाएं, तो इसे प्लेट में निकाल लें।
  • अब एक बाउल में प्याज, चेरी टोमैटो, लेट्यूस को चाकू की मदद से बारीक काट लें।
  • फिर इसमें मेयोनीज सॉस, नमक, काली मिर्च पाउडर, नींबू का रस और फ्राई किया हुआ चिकन डालकर मिक्स कर लें।
  • तैयार है आपका चिकन सलाद। आप इसे सुबह नाश्ते में खा सकते है।
Paneer Salad
Paneer Salad

सामग्री

  • 200 ग्राम पनीर
  • 1 बारीक कटा हुआ टमाटर
  • आधा कप मशरूम
  • 1 कप पत्तागोभी
  • 1 बारीक कटा हुआ खीरा
  • 1 कप ब्रोकली
  • आधा कप शिमला मिर्च – 1/2
  • 2 चम्मच ऑलिव ऑयल
  • 1 बारीक कटा हुआ गाजर
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच चाट मसाला
  • 1 चम्मच नींबू रस
  • आधा कप बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्ती
  • नमक – स्वादानुसार

विधि

  • पनीर सलाद बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में ऑलिव ऑयल गर्म कर लें।
  • फिर इसमें कटे हुए पनीर को डालकर 5 मिनट के लिए फ्राई कर लें।
  • इसके बाद गाजर, शिमला मिर्च, टमाटर, पत्तागोभी, खीरा,ब्रोकली और मशरूम को चाकू की मदद से काट लें।
  • फिर उसी पैन में थोड़ा सा तेल दुबारा डालकर गर्म कर लें। इसके बाद सारी सब्जियों को डालकर अच्छे फ्राई कर लें।
  • जब सब्जी अच्छे से फ्राई हो जाएं,तो गैस को बंद कर दें और एक बाउल में निकाल लें।
  • अब इस बाउल में फ्राई किया हुआ पनीर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिला लें।
  • फिर इसमें ऊपर से नींबू का रस और बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्ती डालकर गार्निंश करें।
Fruits Salad
Fruits Salad

सामग्री

  • 1 सेब
  • 1 कीवी
  • 100 ग्राम काले अंगूर
  • 100 ग्राम हरा अंगूर
  • 1 कप स्ट्रॉबेरी
  • 1 आम
  • 1 छिला हुआ संतरा
  • आधा चम्मच शहद
  • आधा नींबू

विधि

  • फ्रूट्स सलाद बनाने के लिए सबसे पहले सेब और कीवी को पानी से धोकर काट लें।
  • अब संतरे को छिलकर इसके बीज को भी निकाल दें।
  • फिर एक बाउल में सेब, कीवी और संतरा डाल दें।
  • इसके बाद काले और हरे अंगूर, स्ट्राबेरी डालकर मिक्स कर लें।
  • फिर इसमें आधा चम्मच शहद और नींबू का रस डालकर मिला लें।
  • तैयार है फ्रूट्स सलाद। आप मौसम के हिसाब से फलों को डालकर भी इस सलाद को बना सकते है।
Sprouts Salad
Sprouts Salad

सामग्री

  • 1 कप स्‍प्राउट्स मूंग दाल
  • ½ कप बारिक कटा हुआ प्‍याज
  • 1 कप बारीक कटा टमाटर
  • 1 कप कटा खीरा
  • 2 चम्मच नींबू का रस
  • 2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  • 3- 4 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • नमक स्वाद अनुसार
  • आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच काला नमक
  • 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर

विधि

  • स्प्राउट्स सलाद बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को 8- 10 घंटे के लिए पानी भीगो दें।
  • उसके बाद मूंग दाल को पानी में से छान लें। फिर एक मलमल के कपड़े में इसे बांधकर 2 दिनों के लिए छोड़ दें।
  • 3- 4 घंटे में इस कपड़े को गिला करते रहें, जिससे मूंग दाल में अंकुरित जल्दी हो जाएं।
  • फिर एक बाउल में चाकू की मदद से प्याज, हरी मिर्च, खीरा और टमाटर बारीक- बारीक काट लें।
  • इसके बाद इसमें अंकुरित मूंग दाल डाल दें। फिर इसमें काली मिर्च पाउडर, काला नमक, भुने हुए जीरे का पाउडर और नमक डालकर मिला लें।
  • तैयार है स्प्राउट्स सलाद। बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्ती और नींबू के रस से सलाद को गार्निंश करें।