वेट लॉस डाइट में भरपूर पानी पीना क्यों है जरूरी, जानिए: Water for Weight Loss
Water for Weight Loss

Water for Weight Loss: जब भी वेट लॉस की बात होती है तो लोग तरह-तरह की डाइट फॉलो करना शुरू कर देते हैं। वे बहुत सी चीजों को अपनी डाइट से बाहर कर देते हैं और अपने टेस्ट बड्स के साथ कुछ नए एक्सपेरिमेंट्स करना शुरू कर देते हैं। परफेक्ट फिगर पाने के लिए हम कई जतन करते हैं, लेकिन फिर भी हमें वह मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता। ऐसे में निराशा होना स्वाभाविक है। अगर अपनी डाइट से लेकर एक्सरसाइज तक हर चीज पर फोकस करने के बाद भी आपको मनचाही शेप नहीं मिल पा रही है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

बस जरा ध्यान दें कि क्या आप अपने खाने के साथ-साथ वाटर इनटेक का भी उतना ही ख्याल रख रहे हैं। अक्सर लोग इसे मिस कर देते हैं। अगर आप हेल्दी तरीके से अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको अपने वाटर इनटेक को बढ़ाने की जरूरत होती है। अधिकतर लोग यह भी सोचते हैं कि वेट लॉस और पानी का आपस में क्या संबंध। ज्यादा पानी पीने से उनकी बॉडी का वाटर वेट बढ़ेगा और ऐसे में उनका वजन कम होने की जगह बढ़ने लगेगा। नहीं, वास्तव में ऐसा नहीं है। अगर आप पानी कम पीते हैं तो इससे आपके लिए वजन कम करना काफी मुश्किल हो जाएगा। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि वेट लॉस में पानी किस तरह मददगार साबित हो सकता है-

Also read : वेट लॉस करने के लिए वॉटर फास्टिंग, क्या हैं फ़ायदे और कमियां?: Water Fasting

Water for Weight Loss
Water in a weight loss diet

जब आप भरपूर मात्रा में पानी पीते हैं तो ऐसे में आपको अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है। यह आपकी ओवर ऑल हेल्थ के लिए बेहद ही जरूरी है। जब आपकी बॉडी सही तरह से हाइड्रेटेड होती है तो इससे डाइजेशन और ब्लड सर्कुलेशन भी इंप्रूव होता है। साथ ही साथ, पोषक तत्वों का भी बेहतर अवशोषण होता है, जिससे आपको वेट लॉस में काफी मदद मिलती है।

कई बार ऐसा होता है कि हमारा शरीर प्यास को ही भूख समझने की गलती कर बैठता है। जिससे आप गलती से ओवरईटिंग कर लेते हैं। लेकिन अगर आप भोजन से पहले पानी पीते हैं तो इससे आपको भरा हुआ महसूस करने में मदद मिल सकती है। जब आप फुलर फील करते हैं तो इससे आपके द्वारा खाए जाने वाले भोजन की मात्रा कम हो सकती है। इस तरह, आप अपनी प्लेट में पोर्शन कंट्रोल कर पाते हैं और इससे आपका वजन कम होता है।

गर्मी में जब आपको बार-बार प्यास लगती है तो आप कई तरह की ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। लेकिन शुगरी ड्रिंक्स या जूस आदि में काफी हिडन कैलोरी होती हैं। जिसकी वजह से आपका वजन बढ़ने लगता है। लेकिन अगर आप पानी का सेवन करते हैं तो आपको कोई कैलोरी नहीं मिलती है। पानी एक कैलोरी फ्री ड्रिंक है, जो आपको फुलर फील करवाती है। वेट लॉस के लिए आपको अपने कैलोरी इनटेक पर नजर बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। 

आपको शायद पता ना हो, लेकिन पानी कहीं ना कहीं मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट अप करता है। खासतौर से, जब आप ठंडा पानी पीते हैं तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म अस्थायी रूप से बढ़ सकता है, क्योंकि आपका शरीर पानी को शरीर के तापमान तक गर्म करने का काम करता है। हालांकि यहां आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि यह प्रभाव मामूली है, लेकिन जब कैलोरी बर्न करने की बात आती है तो हर छोटी चीज आपकी मदद करती है।

आपको शायद पता ना हो, लेकिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से वाटर रिटेंशन को कम करने में मदद मिलती है। यह सुनने में विरोधाभासी महसूस हो सकता है, लेकिन वास्तव में यही सत्य है। दरअसल, जब आपका शरीर डिहाइड्रेटड होता है, तो उसमें पानी जमा हो सकता है, जिससे ब्लोटिंग और पफीनेस हो सकती है। इसलिए, आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे आपके शरीर को संकेत मिलता है कि अतिरिक्त तरल पदार्थ छोड़ना ठीक है। इस तरह वाटर रिटेंशन की समस्या कम होती है।

जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो इससे आपकी वर्कआउट परफार्मेंस भी सुधरती है। दरअसल, बेहतर वर्कआउट करने के लिए हाइड्रेटेड रहना आवश्यक है। जब आपकी बॉडी सही तरह से हाइड्रेटेड होती है, तो आप अधिक मुश्किल और लंबे समय तक वर्कआउट कर सकते हैं। इस तरह, आपके लिए अधिक कैलोरी बर्न करना काफी आसान हो जाता है। इस लिहाज से भी पानी कहीं ना कहीं वेट लॉस करने के लिए बेहद जरूरी है।

टॉक्सिन्स को करे बाहर

Remove Toxins
Remove Toxins

जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो इससे शरीर से टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकल जाते हैं। इस तरह आपकी बॉडी के ऑर्गन सही तरह से काम करते हैं और आपको वेट लॉस में मदद मिलती है। बॉडी अगर सही तरह से हाइड्रेटेड होती है तो इससे किडनी व लिवर की फंक्शनिंग को सपोर्ट मिलता है। यह डिटॉक्सिफिकेशन में मददगार है। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीना वेट लॉस के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन यहां आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि सिर्फ पानी पीकर ही आपका वजन कम नहीं होगा। इसके लिए आपको अपनी डाइट, फिजिकल एक्टिविटी व स्लीप आदि पर भी फोकस करना होगा।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...