किशमिश खाने से शरीर को मिलते हैं कई फायदे
किशमिश एक ऐसा सुपरफूड है जिसके सेवन से आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं और इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों से भी छुटकारा मिलता हैI
Raisins Benefits: ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैंI हर ड्राई फ्रूट्स की अपनी अलग खासियत होती है, जिसकी वजह से लोग उसे खाना पसंद करते हैंI आज हम आपको एक ऐसे ही ड्राई फ्रूट्स के बारे में बता रहे हैं जो अन्य सभी ड्राई फ्रूट्स की तुलना में काफी सस्ता होता है और बाजार में आसानी से मिल भी जाता हैI जी हाँ किशमिश, किशमिश एक ऐसा सुपरफूड है जिसके सेवन से आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं और इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों से भी छुटकारा मिलता हैI आइए किशमिश के फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं, ताकि आप भी इसका सेवन सही तरीके से करके इसका लाभ उठा सकेंI
किशमिश क्या होता है?

किशमिश एक प्रकार का सूखा मेवा है, जिसे अंगूर को सुखा कर तैयार किया जाता हैI इसे तैयार करने के लिए अंगूर को लगभग तीन हफ्तों तक धूप में सुखाकर उसका मॉइस्चर निकाला जाता हैI भारत में किशमिश को कई नामों से जाना जाता है, जैसे हिन्दी में किशमिश, अंग्रेजी में राइसिन, तेलुगु में एंडुद्राक्षा, तमिल में ऊलर धराक्षी, मलयालम में उनक्कु मुन्थिरिंगा, कन्नड में वोनाद्राकशी, गुजराती में लाल द्राक्ष और मराठी में इसे मनुका के नाम से जाना जाता हैI
किशमिश के प्रकार

सुनहरी किशमिश
सुनहरी किशमिश का आकार बाकी सभी किशमिश की तुलना में थोड़ा छोटा होता है, इसे थॉम्पसन बीज रहित अंगूर से तैयार किया जाता हैI
काली किशमिश
काली किशमिश को काले अंगूर से तैयार किया जाता हैI काली किशमिश के सेवन से बाल झड़ने की समस्या खत्म हो जाती है, साथ ही साथ से इसे खाने से आंतों की सफाई भी होती है और त्वचा संबंधित सभी समस्याएं दूर होती हैंI
ज़ांटे करंट्स किशमिश
ज़ांटे करंट्स किशमिश, काले किशमिश की ही तरह होती है लेकिन इसका स्वाद काले किशमिश की तरह बहुत मीठा नहीं होता हैI इसमें थोड़ा सा तीखापन होता है, साथ ही यह आकार में भी थोड़ी छोटी होती हैI यह किशमिश गले की खराश को कम करने, इम्यूनिटी को बढ़ाने और रक्तचाप को कम करने में मदद करती हैI
लाल किशमिश
लाल किशमिश, बाकी सभी किशमिश की तुलना में सबसे ज्यादा टेस्टी होती है, इसे लाल अंगूरों से तैयार किया जाता हैI लाल किशमिश मधुमेह के रोगियों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता हैI साथ ही इसके सेवन से आंखों की रोशनी भी बढ़ती हैI
हरी किशमिश
हरी किशमिश का आकार पतला और लम्बा होता हैI हरी किशमिश फाइबर से भरपूर होती हैI
मुनक्का
मुनक्का एक प्रकार के सूखे अंगूर ही होते हैं, इनका आकार बड़ा होता है और ये सेहत के लिए भी काफी लाभदायक माने जाते हैंI
किशमिश के फायदे

किशमिश के सेवन से शरीर को ये निम्न फायदे होते हैं-
आयरन की कमी को दूर करता है
किशमिश आयरन की कमी को दूर करने में काफी सहायक है, जो लोग एनीमिया की समस्या से पीड़ित हैं या फिर जिनके शरीर में हिमोग्लोबिन की मात्रा कम है, उन्हें रोज सुबह खाली पेट किशमिश भिगोकर खाने से काफी लाभ मिलता है और शरीर में आयरन की कमी भी पूरी होती हैI
दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाता है

किशमिश में कई अलग-अलग पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जैसे कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम विटामिन, प्रोटीन और पोटैशियमI ये सभी पोषक तत्व दांत और हड्डियों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैंI रोजाना इसके सेवन से दांतों और हड्डियों को मजबूती मिलती है, साथ ही दांतों में कीड़े भी नहीं लगते हैंI
आंखों के लिए भी है उपयोगी

आज कल कम उम्र में ही आंखें ख़राब हो रही हैं, जिन लोगों की आंखें कमजोर हो गई हैं या जिन्हें कम दिखाई देता है, उन्हें किशमिश का सेवन शुरू कर देना चाहिए, क्योंकि किशमिश में विटामिन ए, बीटा कैरोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करता हैI
दिल से संबंधित बीमारियों में है लाभदायक

दिल से संबंधित बीमारियों को दूर करने के लिए किशमिश का सेवन लाभदायक माना जाता हैI किशमिश खराब कोलेस्ट्रॉल यानी कि एलडीएल और ट्राइग्लिसराइड को कम करने का काम करता है, जिससे ख़राब कोलेस्ट्रॉल की वजह से होने वाले दिल से संबंधित बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता हैI
शरीर को एनर्जी प्रदान करता है
किशमिश कार्बोहाइड्रेट का एक प्राकृतिक स्रोत माना जाता हैI किशमिश के अंदर अधिक मात्रा में अमीनो एसिड पाया जाता है, जो वर्कआउट के बाद मसल्स को जल्दी रिकवर करने में मदद करता हैI
वजन कम करने में है मददगार

किशमिश में डाइटरी फाइबर और प्रोबायोटिक पाया जाता हैI ये दोनों ही तत्व पेट में अच्छे और स्वस्थ बैक्टीरिया होते हैं, किशमिश इन्हें बनाने में मदद करता है, जिसकी वजह से वजन तेजी से कम करने में काफी सहायता मिलती हैI
बीपी को कंट्रोल करने में है सहायक
किशमिश में प्रचुर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो शरीर में मौजूद सोडियम के प्रभाव को कम करता है, जिससे बीपी यानी ब्लड प्रेशर संतुलित रहता हैI जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या है उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिएI
यौन स्वास्थ्य को बेहतर करता है

किशमिश खाने से यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में काफी मदद मिलती हैI दरअसल, किशमिश में बोरॉन नाम का एक मिनरल पाया जाता है, जो महिलाओं और पुरुषों, दोनों में यौन स्वास्थ्य से जुड़े हॉर्मोन को बढ़ाने में मदद करता है और ये यौन स्वास्थ्य को बेहतर करने में सहायक माना जाता हैI
संक्रमण से बचाने में है सहायक
किशमिश में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह के संक्रमणों से बचाने में सहायक होता है, जैसे किशमिश में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैंI साथ ही इसमें ओरल बैक्टीरिया, म्यूटन्स स्ट्रैपटोकोकस यानी दांत सड़ने का कारण बनने वाला मुख्य बैक्टीरिया से लड़कर मुंह को स्वस्थ बनाए रखने का भी गुण होता हैI
किशमिश का सेवन कैसे करना चाहिए

किशमिश का सेवन आप जैसे मर्जी वैसे कर सकते हैं, लेकिन आपको इसका भरपूर फायदा तब ही मिलता है जब आप इसका सेवन भिगोकर करते हैंI आप किशमिश को रात भर भिगो कर रख दें और सुबह खाली पेट किशमिश और उसका पानी पीएं, इस तरह से किशमिश खाने से आपको इसका भरपूर फायदा मिलता हैI
किशमिश का उपयोग कैसे किया जाता है
किशमिश को अपने रोजाना के आहार में कई अलग-अलग स्वस्थ तरीकों से शामिल किया जा सकता हैI आइए जानते हैं कैसे-
- किशमिश को पीनट बटर व फ्रूट सलाद के साथ मिला कर खाया जा सकता हैI
- किशमिश को ब्रोकली या फिर गाजर के साथ मिलाकर सलाद की तरह भी खाया जा सकता हैI
- नाश्ते में ओट्स में चीनी के स्थान पर किशमिश का इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि किशमिश में प्राकृतिक मिठास होती हैI
- किशमिश का उपयोग मफिन और पैनकेक में मिठास लाने के लिए भी किया जा सकता हैI
- किशमिश को आप सीधे भी खा सकते हैंI
किशमिश को ऐसे रखें लंबे समय तक सुरक्षित

किशमिश को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए आप इसे एक एयर टाइट डिब्बे में बंद करके इसे फ्रिज में रख सकते हैंI किशमिश को इस तरह से रखने से किशमिश लगभग एक साल तक ख़राब नहीं होता हैI इसे जब आप डिब्बे में बंद करके फ्रीज में रखें, तो रखते समय इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि डिब्बे में नमी न होI अगर डिब्बे में नमी रह जाएगी तो किशमिश के सड़ने की संभावना बढ़ जाती हैI
किशमिश से होने वाले कुछ नुकसान
किशमिश के फायदों के साथ-साथ इसके कुछ नुकसान भी होते हैं, आइये जानते हैं इसके नुकसान के बारे में-
- किशमिश के अधिक सेवन से वजन बढ़ने की भी समस्या हो जाती है, इसलिए इसका सेवन एक सीमित मात्रा में ही करेंI
- किशमिश के सेवन से कुछ लोगों को स्किन एलर्जी भी हो सकती हैI
- किशमिश के अत्यधिक सेवन से डायरिया और गैस की समस्या भी हो जाती हैI
- किशमिश से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता हैI
FAQ | क्या आप जानते हैं
किशमिश की तासीर ठंडी या गर्म कैसी होती है?
सुबह खाली पेट किशमिश खाना क्यों अच्छा माना जाता है?
भीगी हुई किशमिश खाने के क्या लाभ होते हैं?
किशमिश के सेवन का सबसे अच्छा समय कौन सा है?
किशमिश का सेवन कब नहीं करना चाहिए?
किशमिश के सेवन से कौन-कौन सी बीमारियाँ दूर होती हैं?
