Benefits of Raisin Water: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है हम ऐसी सभी चीजों का सेवन करें जो सेहत की दृष्टि से काफी फायदेमंद है। क्या आपको पता है किशमिश सेहत की दृष्टि से कितनी फायदेमंद है। इसको यदि आप सीधा ऐसे ही सेवन करते है तो इसका उतना लाभ नहीं उठा सकते है लेकिन यदि इसे आप पूरी रात पानी में भिगो कर सुबह इसके पानी को पीते है साथ ही किशमिश को खाते है तो ये काफी फायदेमंद साबित होती है और इसके लगातार सेवन से हमारा कई रोगों से बचाव होता है। चलिए जाने इसके फायदे-
इस तरह करें किशमिश का सेवन
किसी भी चीज का सेवन करने से पहले जरूरी है कि उसके बारे में जान लें कि उसका सेवन कैसे करें। किशमिश का सेवन करने के लिए आप इसे अच्छी तरह धोकर एक कटोरी में साफ पानी जो पीने वाला हो उसमें भिगो कर रख दें। फिर अगले दिन सुबह जो किशमिश आपने भिगोई है उसके पानी को खाली पेट पिएं। किशमिश और उसका पानी पीने से किशमिश में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व बढ़ जाते है।
दांतों और हड्डियों को बनाता है मजबूत

आपको जानकर हैरानी होगी जिस किशमिश को सिर्फ अभी तक आपने स्वाद के लिए खाया है उसमें कैल्शियम की मात्रा इतनी होती है कि वे आपको दांतों और हड्डियों को तंदुरुस्त बनाता है। इसके रोज सेवन से आपकी हड्डियां और दांत स्वस्थ बनेंगें। जो स्वास्थ के दृष्टि से काफी आवश्यक है।
एनीमिया
जिन लोगों को अक्सर एनीमिया की बिमारी से सामना करना पड़ता है। उनके लिए किशमिश किसी वरदान से कम नहीं है। उन्हें इसका भरपूर लाभ उठाना चाहिए। किशमिश में लौह तत्व होता है। जिससे शरीर में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण होता है। जब आप किशमिश को भिगोते हैं तो उसमें नाइट्रिक ऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है जिससे शरीर में आयरन की कमी नहीं रहती है।
दिल को बनाएं मजबूत
कोरोना काल के बाद से आपने देखा होगा कि दिल काफी कमजोर हो गया है। क्योंकि खून में थक्के जमने की परेशानियां देखी जा रही है। साथ ब्लड प्रेशर तो होना लोगों में आम बात हो गई है। ऐसे में किशमिश के रोजाना सेवन से ये आपके शरीर में खून को साफ करता है। जिससे दिल से सम्बन्धित बीमारियों जैसे हार्ट अटैक या फिर हाइपरटेंशन से बचा जा सके।
वजन कम करने में मदद मिलती है
आपका वजन बढ़ रहा है और आपको समझ नहीं आ रहा है किस तरह वजन कम किया जाए। तो आप रोज किशमिश के पानी का सेवन करें। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जिससे आपको काफी समय तक भूख नहीं लगती है।
त्वचा के लिए फायदेमंद

जब आप बाहर निकलते हैं तो वातारवण में धूल और प्रदूषण का आपकी त्वचा को सामना करना पड़ता है ऐसे में किशमिश का पानी शरीर से सभी हानिकारक विषाक्त पदार्थ बाहर निकाल देता है जिसका सीधा असर आपकी त्वचा पर नजर आता है त्वचा की झुर्रियां कम करने में किशमिश का पानी बहुत मददगार माना जाता है।
आंखों के लिए फायदेमंद

किशमिश में कैरोटीनॉय और बीटा कैरोटीन भरपूर मात्रा में होती है जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। आंखों की बहुत सी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
इम्यूनिटी को बढ़ाता है
इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए किशमिश लाभदायक साबित होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है। कोरोनावायरस से बचने के लिए इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बेहद फायदेमंद है। इसलिए इसे रोज सवेरे खाली पेट सेवन करे जिससे हमारी इम्यूनिटी स्ट्रांग होगी।
शरीर की सफाई
किशमिश का पानी आपके शरीर में से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर करके खून को साफ करता है। इससे लिवर को भी काफी फायदा होता हैै। लिवर की परेशानियों से भी आपको राहत मिलती है।
एसिड को कंट्रोल करता है

कई बार आपने देखा होगा आपको बहुत ज्यादा एसिडिटी बनती है जो सेहत की दृष्टि से काफी चिंताजनक होती है। ऐसे में आप किशमिश का पानी पिएं इससे एसिड कम बनता है। जिससे आपको गैस की भी प्रॉब्लम रहती है।
ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखे
ब्लड प्रेशर जोे आजकल हर दूसरे इंसान को है ऐसे में किशमिश फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें पोटेशियम की मात्रा भरपूर है जो शरीर में नमक की मात्रा को संतुलित करता है। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है।