Yoga Poses To Reduce Waist Size
Easy Yoga Poses For Waist Size

Yoga To Reduce Waist Size : आजकल की सुपर फास्ट, बिजी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते अधिकतर लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। जिससे छुटकारा पाने और बचे रहने के लिए रेगुलर एफर्ट्स करना जरूरी है। इसके लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव जैसे हेल्दी और क्लीन डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज और सही स्लीपिंग रूटीन फॉलो करने की सलाह देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए वेस्ट साइज कम करने के कुछ बेहतरीन योगासन लेकर आए हैं। जिनका रोज नियमित अभ्यास करने से आप वेस्ट साइज कम कर सकते हैं। आइए ऐसे ही कुछ बेहतरीन योगासन और उनके फायदे जानते हैं।

Also read: फिट रहने के लिए दस नहीं ढाई हजार स्‍टेप्‍स ही हैं काफी, जानिए कैसे: 2500 Steps Benefits

कमर के साइज को आसानी से नेचुरली कम करेंगे ये बेहतरीन योगासन: Yoga To Reduce Waist Size

फलकासन या प्लैंक पोज

Yoga to Reduce Waist Size
Falakasana or Plank Pose

कमर की चर्बी घटाने के लिए आपको डेली फलकासन या प्लैंक पोज की प्रैक्टिस करनी चाहिए। जिसके लिए सबसे पहले आप जमीन पर उत्तानासन की स्थिति में बैठ जाएं। और धीरे-धीरे पैरों को बाएं और दाएं दोनों ओर से पीछे की तरफ ले जाएं। अब इसके बाद दोनों हाथों को सीधा करके उंगलियों को आगे की तरफ फैला लें और ध्यान दें कि आपके पूरे शरीर का वजन पैरों के पंजों पर ही रहना चाहिए। आसान की प्रैक्टिस करते समय ध्यान रखें की घुटनों को मोड़ना नहीं है।
प्लैंक पोज के फायदे : डेली प्लैंक पोज की प्रैक्टिस करने से व्यक्ति की एकाग्रता बढ़ती है, मांसपेशियां मजबूत बनती हैं, पेट की मसल्स को आकार मिलता है और चेस्ट मसल्स इंप्रूव होती हैं।

वीरभद्रासन

Virabhadrasana
Virabhadrasana

वीरभद्रासन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले आपको ताड़ासन मुद्रा में खड़े हो जाना है। और लंबी गहरी सांस लेकर मन को शांत और एकाग्र करना है। और इसके बाद सांस छोड़ते हुए दोनों पैरों के बीच दूरी बनानी है और अपने बाएं पैर को 90 डिग्री पर मोड़ते हुए दूसरे पैर को 45 डिग्री पर भीतर की ओर खींचना है। और हाथों को प्रणाम मुद्रा में ऊपर की ओर स्ट्रेच करना है।
वीरभद्रासन के फायदे : डेली वीरभद्रासन की प्रेक्टिस करने से स्ट्रेस और टेंशन जैसी मेंटल परेशानियां दूर होती हैं, बॉडी एनर्जेटिक रहती है, बैलेंस और फोकस इंप्रूव होता है, बॉडी का स्टैमिना बढ़ता है और वेस्ट साइज कम होने के साथ साथ ओवरऑल बॉडी पोस्चर सही रहता है।

सेतुबंधासन

Setubandhasana
Setubandhasana

सेतुबंधासन का अभ्यास करने के लिए आपको सबसे पहले योगा मैट पर पीछे पीठ के बल लेट जाना है। और दोनों हाथों को पैरों के साइड में सीधा रखकर धीरे धीरे घुटने की ओर से पैरों को मोड़कर हिप्स के पास लेकर आ जाना है। और हाथों का सहारा लेकर हिप्स को ऊपर की ओर उठाने का प्रयास करना है। ध्यान रखें, इसी पोजीशन में सांस रोककर प्रैक्टिस करनी है। और धीरे धीरे सेतुबंधासन के अभ्यास को बढ़ाना है।
सेतुबंधासन के फायदे : सेतुबंधासन का नियमित अभ्यास करने से वेस्ट साइज कम होने के अलावा पेट, थायराइड और फेफड़ों से संबंधित समस्याएं दूर रहती है, पाचन शक्ति बढ़ती है, कमर दर्द से राहत मिलती है और पीठ, टखनों और टांगों की मसल्स मजबूत रहती हैं।

त्रिकोणासन या ट्राएंगल पोज

Trikonasana or Triangle Pose
Trikonasana or Triangle Pose

नेचरली वेस्ट साइज को कम करने के लिए त्रिकोणासन का अभ्यास बेहद फायदेमंद है। इस बेहद आसान योगासन को प्रैक्टिस करने के लिए आपको सबसे पहले दोनों पैरों को चौड़ा करके सीधे खड़े हो जाना है। और एक पैर को बाहर की ओर रखकर ऑपोजिट हाथ को ऊपर की ओर बढ़ाते हुए दूसरे हाथ की मदद से पैर के पंजे को टच करने का प्रयास करना है।
त्रिकोणासन के फायदे : नियमित त्रिकोणासन का अभ्यास करने से पाचन शक्ति बढ़ती है, तनाव और एंजाइटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है, शरीर की फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है, स्किन हेल्दी रहती है और बॉडी का मेटाबॉलिज्म लेवल बूस्ट होता है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...