डिनर के बाद हर्बल टी कर सकती है, स्लीप क्वालिटी इंप्रूव जानें एक्सपर्ट्स की राय: Herbal Tea For Better Sleep
Best Herbal Tea For Better Sleep Quality

Herbal Tea For Better Sleep: आजकल की बिजी लाइफस्टाइल और हेक्टिक शेड्यूल के चलते
बात हेल्दी और फिट रहने के करें तो न्यूट्रिशनिस्ट डाइट का ख्याल रखने के लिए कहते हैं। आपको बता दें हेल्दी रहने के लिए आपका डिनर सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसीलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स डिनर के बाद हर्बल टी का सेवन करने की सलाह देते हैं। हर्बल टी डाइजेशन को प्रमोट करने के साथ-साथ बॉडी को रिलैक्स करने में मदद करती है। और आप हेल्थ के लिए सबसे हानिकारक मिडनाइट स्नैकिंग से बचे रहते हैं। हर्बल टी जैसे पेपरमिंट, बटरफ्लाई पी, जैस्मिन, कैमोमाइल और जिंजर काफी फ्लेवरफुल होते हैं। जिनका सेवन आप हर रोज डिनर के बाद डेजर्ट की तरह कर सकते हैं, जो टेस्ट में बढ़िया होने के साथ-साथ आपके पेट और दिमाग को शांत कर सकते हैं। हर्बल टी डिनर के बाद ईटिंग विंडो को बंद करने का बेस्ट ऑप्शन है। आइए आज डिनर के बाद हर्बल टी के फायदे जानते हैं।

Also read: थायराइड की समस्या को बढ़ाता है क्रॉनिक स्ट्रेस, जानें दोनों में क्या है संबंध: Impact of Stress on Thyroid

हर रोज डिनर के बाद हर्बल टी का सेवन इंप्रूव करता है स्लीप क्वालिटी: Herbal Tea For Better Sleep

Herbal Tea For Better Sleep
Consume herbal tea every day after dinner

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार डिनर के बाद ऐसी किसी ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए जिसमें कैफीन और थीइन जैसे तत्व मौजूद होते हैं। और जिनका सेवन आपकी नींद को खराब कर लंबे समय में स्लीपिंग क्वालिटी को प्रभावित कर सकता है। आजकल की हेक्टिक लाइफस्टाइल के चलते अधिकतर लोगों की स्लीपिंग क्वालिटी खराब है। और वे नींद न आने की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं। इस समस्या में हेल्थ एक्सपर्ट्स और न्यूट्रिशनिस्ट दवाइयों की मदद लेने के बजाय धीरे-धीरे लाइफस्टाइल बदलने की सलाह देते हैं। जिसकी शुरुआत आप डेली रूटीन में डिनर के बाद हर्बल टी लेने से कर सकते हैं। क्योंकि हर्बल टी माइंड और बॉडी को रिलैक्स करने के साथ स्लीपिंग क्वालिटी को इंप्रूव करने में सहायक साबित होती है। आइए ओवरऑल हेल्थ के लिए इसके फायदे जानते हैं।

डिनर के बाद हर्बल टी का सेवन ओवरऑल हेल्थ के लिए है, लाभकारी

herbal tea
Consuming herbal tea after dinner is beneficial for overall health.

डिनर के बाद हर्बल टी रखेगी फिट

डिनर के बाद हर्बल टी का सेवन एक्स्ट्रा कैलोरीज को अवॉइड करने में मदद करता है। हर्बल टी में मौजूद अलग-अलग फ्लेवर डिनर के बाद किसी भी तरह की फूड क्रेविंग को खत्म करते हैं, जो बड़ा फिटनेस अचीवमेंट है। हर्बल टी बिना कैलोरीज डाइजेशन को इंप्रूव करने के साथ बॉडी को हाइड्रेट करती है, और स्लीपिंग क्वालिटी को इंप्रूव करने के साथ आपकी ओवरऑल हेल्थ को पहले से बेहतर करने में मदद करती है।

डिनर के बाद हर्बल टी से सेल्फ केयर

दुनियाभर के बड़े हेल्थ एक्सपर्ट्स सेल्फ केयर रूटीन में डिनर के बाद हर्बल टी को शामिल करने की सलाह देते हैं। डेली रूटीन में हर रोज डिनर के बाद हर्बल टी का सेवन दिनभर की थकान और भागदौड़ से दिमाग और शरीर को रिलैक्स करने के साथ-साथ स्लीप क्वालिटी को इंप्रूव करने में लाभकारी है। अगर आप बेहतर नींद के लिए सेल्फ केयर रूटीन फॉलो करना चाहते हैं, तो डिनर के बाद हर्बल टी ले सकते हैं।

एंटीइन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज से भरपूर

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार डिनर के बाद जिंजर और टर्मरिक जैसी हर्बल ड्रिंक्स का सेवन करना शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। हर्बल टी मे एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं। इसके साथ ये हेल्दी ड्रिंक व्यक्ति की एंजाइटी और टेंशन जैसी समस्याओं को दूर कर बॉडी और दिमाग को रिलैक्स करने का काम बखूबी करती है। ऐसे में अगर आप मेंटली रिलैक्स और हेल्दी रहना चाहते हैं, तो डेली रूटीन में हर्बल टी शामिल कर सकती हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...