स्टैमिना बढ़ाने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज, नहीं होगी किसी तरह की परेशानी: Exercise for Stamina
Exercise for Stamina

स्टैमिना बढ़ाने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज, नहीं होगी किसी तरह की परेशानी

Exercise for Stamina : स्टैमिना बढ़ाने के लिए आप कुछ एक्सरसाइज का नियमित रूप से अभ्यास कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान से एक्सरसाइज के बारे में-

Exercise for Stamina : क्या आपको सेक्सुअल एक्टिविटी के दौरान काफी जल्दी थकान हो जाती है? क्या आप अपने पार्टनर को संतुष्ट करने से पहले थक जाते हैं? अगर हां, तो इसके पीछे शरीर में स्टैमिना की कमी हो सकती है। जी हां, स्टैमिना की कमी के कारण व्यक्ति का न सिर्फ डेली रुटीन का कार्य प्रभावित होता है, बल्कि पार्टनर भी आपके काफी नाराज करता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका स्टैमिना बना रहे, तो इसके लिए आप कुछ आसान से एक्सरसाइज को अपने रुटीन में शामिल कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जिससे आपका शरीर काफी ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करेगा।

Also read: 10 मिनट में झटपट तैयार करें पापड़ी चाट, जानें रेसिपी

Exercise for Stamina-Squad
Squad

स्टैमिना बूस्ट करने के लिए आप स्क्वाट एक्सरसाइज का सहारा ले सकते हैं। यह न सिर्फ आपका स्टैमिना बढ़ाता है, बल्कि मसल्स के लिए भी काफी अच्छा एक्सरसाइज माना जाता है। दिन में 10 से 15 स्क्वाट एक्सरसाइज करने से आपके मसल्स की ग्रोथ काफी अच्छी हो सकती है।

Lunges
Lunges

लंजेस एक्सरसाइज करने से भी स्टैमिना को बूस्ट किया जा सकता है। यह हिप्स, पीठ, हैमस्ट्रिंग, क्वाड्स, एब्स और ग्लूट्स जैसे हिस्सों को मजबूती प्रदान कर सकता है। इसे लगभग 10 से 15 बार करें। यह आपके पैरों के लिए काफी अच्छा होता है। साथ ही स्टैमिना भी बूस्ट हो सकती है।

Pushup
Pushup

पुश-अप एक्सरसाइज करने से स्टैमिना को बूस्ट किया जा सकता है। यह एक्सरसाइज आपकी अपर बॉडी और कोर को मजबूती प्रदान कर सकता है। इसमें आपकी पूरी बॉडी शामिल होती है, यह स्टैमिना को बूस्ट करने के साथ-साथ बाइसेप्स, चेस्ट, ट्राइसेप्स, बैक शॉल्डर जैसे हिस्सों को मजबूती प्रदान कर सकता है।

Jumping Jack
Jumping Jack

जंपिंक जैक एक्सरसाइज आपकी स्टैमिना को बढ़ावा देकर बोन डेंसिटी को भी बूस्ट कर सकता है। इस एक्सरसाइज की मदद से स्ट्रेंग्थ काफी हद तक बढ़ती है। जंपिंग जैक आपके शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी में सुधार ला सकता है। साथ ही आपके समग्र शरीर की टोनिंग को बेहतर कर सकता है।

Dips Exercise
Dips Exercise

चेयर डिप्स को ट्राइसेप डिप्स स्टैमिना को बूस्ट करने के साथ-साथ शरीर की टोनिंग को भी बेहतर कर सकता है। इससे कोर स्ट्रैंथ को भी बढ़ावा मिल सकता है। साथ ही यह स्टैमिना बढ़ाने के लिए आप नियमित रूप से इन प्रभावी एक्सरसाइज को कर सकते हैं। यह काफी फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, किसी भी एक्सरसाइज को अगर आप पहली बार कर रहे हैं, तो एक बार अपने एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...