फिट रहने के लिए दस नहीं ढाई हजार स्‍टेप्‍स ही हैं काफी, जानिए कैसे: 2500 Steps Benefits
2500 Steps Benefits Credit: Istock

2500 Steps Benefits: वजन कम करना हो या हाई बीपी को कंट्रोल करना हो, वॉक एक बेहतरीन एक्‍सरसाइज मानी जाती है। हालांकि वजन कम करने के लिए प्रतिदिन कम से कम 10 हजार कदम चलने की सलाह दी जाती है लेकिन एक दिन में इतना बड़ा लक्ष्‍य पूरा करना कई लोगों के लिए चुनौतिपूर्ण हो सकता है। यही कारण है कि अक्‍सर लोग लक्ष्‍य पूरा न करने की वजह से वॉक करना ही छोड़ देते हैं। लेकिन अब आप रोजाना मात्र 2600 कदम चल कर ही हार्ट डिजीज जैसी कई बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं। जी हां, कई शोध में ये बात सामने आई है कि प्रतिदिन लगभग ढाई हजार कदम चलकर शरीर को फिट और हेल्‍दी बनाया जा स‍कता है। जिन लोगों को 10 हजार स्‍टेप चलना चुनौतिपूर्ण लगता है वह प्रतिदिन 2600 स्‍टेप्‍स चलकर अपना लक्ष्‍य पूरा कर सकते हैं।

Also read: शरीर की चर्बी कम करने वाले एक्सरसाइज: Fat Burning Exercise

क्‍या कहती है स्‍टडी

2500 Steps Benefits-प्रतिदिन चलें ढाई हजार स्‍टेप्‍स
What does the study say

स्‍टडी से पता चलता है कि हेल्‍थ बेनिफिट्स 2,600 से 27,00 कदम चलने से शुरू होता है। हार्ट हेल्‍थ को बनाए रखने के लिए 2600 स्‍टेप्‍स आइडियल माने जाते है। 2600 स्‍टेप्‍स चलने वाले लोगों में मृत्‍यु दर लगभग 8 प्रतिशत तक कम हो सकती है। हालांकि प्रतिदिन 9 हजार कदम चलने से जल्‍दी मरने की संभावना 60 प्रतिशत तक कम हो सकती है। वहीं 7000 कदम चलने वालों के लिए हार्ट डिजीज होने की संभावना 51 प्रतिशत तक कम हो सकती है।

2600 कदम चलने के फायदे

इम्‍यूनिटी बढ़ाए

वजन कम करने और स्‍वस्‍थ्‍य रहने के लिए आपके इम्‍यून सिस्‍टम का मजबूत होना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए अच्‍छी डाइट के अलावा नियतिम वॉक का सहारा लिया जा सकता है। वॉक करने के लिए लक्ष्‍य निर्धारित करें। यदि आप प्रतिदिन 10 हजार कदम नहीं चल पाते तो 2600 कदम चलने का प्रयास करें। नियमित रूप से 2600 कदम चलने से आपकी इम्‍यूनिटी में तो सुधार होगा ही साथ ही संक्रमण व बीमारियों से भी बचाव होगा।

हार्ट रहे मजबूत

सुबह व शाम की सैर आपके हार्ट को मजबूत करने में मदद कर सकती है। जो लोग नियमित रूप से 2600 कदम चलते हैं उन्‍हें हार्ट संबंधित बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। पैदल चलने से ब्‍लड सर्कुलशन दुरुस्‍त रहता है और हार्ट सही ढंग से काम करता है।

डायबिटीज कंट्रोल

जिन लोगों को डायबिटीज है उन लोगों को नियमित रूप से वॉक करनी चाहिए। दिन में 30 मिनट पैदल चलने से ब्‍लड शुगर लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है।

प्रतिदिन चलें ढाई हजार स्‍टेप्‍स
Benefits of walking 2600 steps

हाई बीपी में आराम

हाई बीपी को कंट्रोल करने में भी वॉक सहायक भूमिका निभा सकती है। एक्‍सपर्ट के अनुसार हाई बीपी के मरीज को प्रतिदिन 30 मिनट पैदल चलना चाहिए। पैदल चलने से ब्‍लड सर्कुलेशन तो सुधरता ही है साथ ही स्‍ट्रैस को कम करने में भी मदद मिलती है।

Also read: जिम के बाद आप भी बना सकते हैं ये प्रोटीन रिच स्नैक्स: Protein Rich Snacks

कैसे करें लक्ष्‍य पूरा

  • -छोटे-छोटे बदलावों से प्राप्‍त करें लक्ष्‍य
  • -लिफ्ट के बजाये सीढि़यों का उपयोग करें
  • -गाड़ी पार्किंग से दूर खड़ी करें ताकि पैदल चलने का मौका मिले
  • -काम के बीच में वॉक करने के लिए ब्रेक लें
  • -सुबह के समय 30 मिनट नियमित रूप से वॉक करें

– रात के खाने के बाद 20 मिनट अवश्‍य वॉक करें