भीषण गर्मी में मिनटों में निपटाएं किचन का काम, मेहनत नहीं माइंड से बनाएं खाना: Kitchen Work Tricks  
Kitchen Work Tricks  

Overview:

घंटों खड़ा होकर सब्जी पकाना और एक-एक रोटी-परांठा सेंकना कोई आसान काम नहीं है। अक्सर महिलाएं खाना बनाते बनाते पसीने में तरबतर हो जाती हैं। कई बार तो चक्कर आने लगते हैं।

Kitchen Work Tricks: भीषण गर्मी के इस दौर में किचन में खाना बनाना हर महिला के लिए चुनौती भरा काम है। घंटों खड़ा होकर सब्जी पकाना और एक-एक रोटी-परांठा सेंकना कोई आसान काम नहीं है। अक्सर महिलाएं खाना बनाते बनाते पसीने में तरबतर हो जाती हैं। कई बार तो चक्कर आने लगते हैं। अगर आपको भी गर्मी के मौसम में खाना बनाना जंग जीतने जैसा लगता है तो कुछ टिप्स और ट्रिक्स आपके काम आ सकती हैं।  

Kitchen Work Tricks  
During the summer season, you should choose your food menu very thoughtfully.

गर्मी के मौसम में आप अपने खाने का मेन्यू बहुत ही सोच समझकर चुनें। दाल-बाटी, इडली-सांभर, छोले-कुलचे, राजमा-चावल, दाल-चावल, दाल ढोकली जैसी डिशेज बनाएं। इससे आपको काफी मदद मिलेगी और कुछ स्पेशल भी हो जाएगा। क्योंकि दाल आप आसानी से बना सकती हैं और बाटी एक साथ बन जाती है। वहीं इडली भी एक बार में काफी सारी बन जाती हैं, इसके लिए आपको किचन में खड़ा भी नहीं रहना पड़ेगा। छोले आप घर में बना सकती हैं, कुलचे आसानी से मार्केट से खरीदे जा सकते हैं। चावल भी फटाफट बनते हैं। ऐसे में आपकी मेहनत आधी हो जाती है। 

गर्मी के मौसम में आप सब्जियां रसोई में काटने से बचें। सबसे अच्छा तरीका ये है कि आप सब्जियां एक साथ वॉश कर लें और उन्हें एक साथ बैठकर काटें। फिर इन्हें जिप रेप या एयर टाइट डिब्बे में रखें। इससे आपको गर्मी में घंटों खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। इतना ही नहीं इससे आपका काम भी आसान होगा। 

अगर आप चाहते हैं कि आपका काम आसान और जल्दी हो तो आप हमेशा आलू उबाल कर रखें। आलू से आप कई स्नैक्स और कई प्रकार की सब्जियां मिनटों में बना सकती हैं। अगर आपका कुछ हैवी बनाने का मन नहीं करता तो आप आलू के पराठे भी बना सकती हैं। इससे आपका काम आसान होगा। 

इस समय पुदीने के साथ ही धनिया भी अच्छा मिल जाता है। ऐसे में कुछ चटनियां आप हमेशा बनाकर रखें। धनिये की चटनी, पुदीने की चटनी, लहसुन की चटनी, टमाटर की चटनी आप हमेशा बनाकर रखें। इससे आपको दो सब्जियां बनाने की जरूरत नहीं होगी। एक सब्जी से भी आपका काम चल जाएगा। खास बात ये है कि आप तीन से चार दिन इन्हें आसानी से खा सकते हैं। इससे आपकी थाली भी अच्छी नजर आती है। इसी के साथ आप कच्ची कैरी की सब्जी भी बनाकर रख सकती हैं। यह कई दिन तक खराब नहीं होतीं। ऐेसे में आपकी बड़ी मदद हो सकती है।

गर्मी ही नहीं हर मौसम में आपको किचन का एग्जॉस्ट फैन और चिमनी चलाकर रखना चाहिए। इससे किचन की गर्म हवा आसानी से बाहर निकलती है। ऐसे में आपको गर्मी कम लगती है। किचन में धुंआ भी नहीं भरता, जिससे आपको सही महसूस होगा। एग्जॉस्ट फैन और चिमनी दोनों साथ चलाने से किचन का तापमान भी ठीक रहता है।