स्वर्ण मंदिर जाते समय याद रखने योग्य 7 बुनियादी बातें: Golden Temple Visiting Tips
Golden Temple Visiting Tips

स्वर्ण मंदिर की सबसे ख़ास बात

स्वर्ण मंदिर को हरमिंदर साहिब के नाम से भी जाना जाता है। यह सिख धर्म के सबसे पवित्र स्थलों में आता है। स्वर्ण मंदिर परिसर में ही एक सरोवर है और इसी पवित्र सरोवर के बीचों बीच स्वर्ण मंदिर स्थित है।

Golden Temple Visiting Tips: स्वर्ण मंदिर भारत ही नहीं दुनियाभर में प्रसिद्ध है। सफेद मार्बल से बने हुए इस मंदिर को 24 कैरेट सोने से ढंका गया है, जिसके कारण इसका नाम स्वर्ण मंदिर है। इस जगह पर देश विदेश से दर्शनार्थी दर्शन के लिए आते हैं। स्वर्ण मंदिर को हरमिंदर साहिब के नाम से भी जाना जाता है। यह सिख धर्म के सबसे पवित्र स्थलों में आता है। स्वर्ण मंदिर परिसर में ही एक सरोवर है और इसी पवित्र सरोवर के बीचों बीच स्वर्ण मंदिर स्थित है। इस जगह पर आकर मन को शांति का अनुभव होता है। जिसकी वजह से हर साल इस जगह पर लाखों सैलानी आते हैं। आप भी यदि स्वर्ण मंदिर दर्शन के लिए जाने का विचार बना रहे हैं तो इन 7 बुनियादी बातों का ज़रूर ख़्याल रखें।

Also read : ये है एशिया का सबसे विशाल स्वर्ण मंदिर, देखिए तस्वीरें

Golden Temple Visiting Tips
Cover your head

स्वर्ण मंदिर में किसी पोशाक को पहनने पर प्रतिबंध नहीं है। लेकिन सिर ढँकने का नियम हैं। जिनका हम सबको पालन करना चाहिए। इस जगह पर सिर पर रखने के लिए सिख बंदना मिल जाता है। आप गमछा अथवा स्कार्फ़ घर से भी ले जा सकते हैं। 

Darshan time
Darshan time

यह मंदिर हमारे देश के सबसे प्रमुख दर्शनीय स्थलों में आता है। जिसकी वजह से इस जगह पर काफ़ी भीड़ भी रहती है। ऐसे में दिन के चौबीसों घंटे मंदिर खुला रहता है। इस मंदिर में दर्शन करने के समय पर कोई प्रतिबंध नहीं है। आप कभी भी दर्शन कर सकते हैं। 

litter
Do not litter the temple

मंदिर का परिसर काफ़ी बड़ा है। लोग भी इस जगह पर बड़ी संख्या में आते हैं। ऐसे में यदि हर कोई साफ़ सफ़ाई का ख़्याल नहीं रखेगा तो चारों तरफ गंदगी फैल जाएगी। इसलिए आप जब भी स्वर्ण मंदिर में जाएँ दर्शन करें पर आस-पास गंदगी न फैलाएँ। 

backpack
Carry a backpack

स्वर्ण मंदिर में प्रवेश करने से पहले ही एक बाजार है। यह बाज़ार एक बड़े क्षेत्र में फैला है। इस जगह पर अमृतसरी जूतियाँ, फुलकारी दुपट्टे, झुमके और कई अन्य चीज़ों की ख़रीददारी की जाती है। यह बाज़ार बहुत ही सुंदर है। ख़रीददारी से आप खुदको नहीं रोक पाएँगे इसलिए एक बैगपैक अपने साथ रखे। 

Langar
Langar

स्वर्ण मंदिर में हर दिन लंगर लगता है जहां पर लोग प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण करते हैं। इस लंगर के सम्बंध में सबसे अच्छी बात यह है कि लोग भोजन बनाने और परोसने में मदद करते हैं। जिससे सभी को सहूलियत मिलती है। आप भी इस जगह पर जाकर लंगर चख सकते हैं। 

bath in the pond
Take a bath in the pond

स्वर्ण मंदिर परिसर में एक बहुत बड़ा सा सरोवर है। जिसे आस्था की दृष्टि से बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस जगह पर जाकर आप स्नान कर सकते हैं। लेकिन इस बात को याद रखें कि किसी साबुन या डिटर्जेंट का उपयोग नहीं हो। ऐसा करना इस जगह पर मन है। 

Clicking pictures
Clicking pictures

स्वर्ण मंदिर बहुत ही ख़ूबसूरत है। जिसकी वजह से लोग इसकी तस्वीरें उतारना पसंद करते हैं। इस जगह पर आप केवल परिधि के साथ तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं, दरबार के अंदर फ़ोटो खिंचना माना है। इसलिए इस बात का ख़्याल रखें और बनाए गए नियमों का सम्मान करें। 

स्वर्ण मंदिर जाने के लिए सड़क, ट्रेन और हवाई तीनों तरह के साधनों से आप जा सकते हैं। हवाई यात्रा करने वालों के लिए अमृतसर में एयरपोर्ट है। ट्रेन मार्ग से जाने वालों के लिए अमृतसर में ही रेलवे स्टेशन है। अमृतसर आसपास के सभी शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप अपनी सुविधा के अनुसार जा सकते हैं।