श्वेता
हिंदू धर्म में किसी भी तरह की पूजा में देवी देवताओं को भोग चढ़ाने का बहुत महत्व है, जिसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है।
भगवान को भोग लगाते वक्त कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, जैसे भोग ज्यादा देर मंदिर में नहीं रखना चाहिए। आइये जानते हैं क्यों-
पूजा के बाद 5 मिनट के लिए भोग को भगवान के पास रखें और इसके बाद हटा लें। भोग को अधिक समय तक रखना अशुभ माना जाता है।
माना जाता है कि यदि आप भोग लगाने के थोड़ी देर बाद उसे मंदिर से नहीं हटाते, तो इससे नकारात्मकता व्याप्त हो सकती है।
मंदिर में ज्यादा देर तक भोग को रखने से उसमें विश्वकसेन, चंदेश्वर, चन्डान्शु और चांडाली नामक बुरी शक्तियां आ जाती हैं।
भोग लगने के बाद प्रसाद को लोगों में बांटना चाहिए और खुद भी ग्रहण करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को इसका पूर्ण फल प्राप्त होता है।
भोग को हमेशा सोने, चांदी, तांबे, लड़की या फिर मिट्टी से बने पात्र में रखकर लगाना चाहिए। भोग एल्यूमिनियम, लोहे, स्टील या प्लास्टिक से बने पात्र में नहीं लगाना चाहिए।
भोग लगाते समय "त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।" मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।
श्वेता