Smokey Eye Look
Smokey Eye Makeup

Steps To Create Smokey Eyes : सोशल मीडिया के फैशनेबल दौर में आजकल मेकअप लुक्स तेजी से आए दिन बदलते रहते हैं। लेकिन, आज भी कुछ मेकअप लुक्स ऐसे हैं जो कभी भी एक्सपायर नहीं होते हैं और जिन्हें क्रिएट करना भी बेहद आसान होता है। ऐसे ही मेकअप ट्रेंड्स में स्मोकी आई मेकअप लुक भी शामिल है। जिसे बॉलीवुड दीवाज आज भी गॉर्जियस नजर आने के लिए क्रिएट करना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी एक्सपर्ट्स की तरह हॉट एंड अट्रैक्टिव स्मोकी आई मेकअप लुक क्रिएट करना चाहती हैं। तो आज हम आपके लिए एक्सपर्ट्स की स्टेप बाय स्टेप आसान टिप्स लेकर आए हैं। जिन्हें फॉलो कर आप खुद घर पर आसानी से परफेक्ट स्मोकी आई लुक क्रिएट कर सकती हैं। आइए स्मोकी आई मेकअप लुक के लिए 5 आसान एक्सपर्ट स्टेप्स जानते हैं।

Also read: हर आउटफिट के साथ मैच करेंगे अवनीत कौर इंस्पायर्ड, ये बेहतरीन हेयर स्टाइल: Avneet Kaur Hairstyles

अट्रैक्टिव स्मोकी आई लुक क्रिएट करने के लिए बिगिनर्स करें ये 5 आसान स्टेप्स फॉलो: Steps To Create Smokey Eyes

अट्रैक्टिव स्मोकी आई लुक क्रिएट करने के लिए फॉलो करें ये सिंपल एक्सपर्ट टिप्स: Steps To Create Smokey Eyes
Beginners should follow these 5 easy steps to create an attractive smokey eye look.

स्टेप 1 : आंखों को करें मेकअप के लिए प्रिपेयर

मेकअप एक्सपर्ट्स के अनुसार किसी भी आई लुक को क्रिएट करने के लिए बेस को प्रिपेयर या तैयार करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी आईलिड्स पर कोई भी लिक्विड कंसीलर लगाकर ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से ब्लेंड कर लेना है। और कंसीलर को ब्लेड करने के बेस को लूज पाउडर से सेट करके स्टेप 2 को फॉलो करना है।

स्टेप 2 : स्मोकी आईज के लिए चुनें सही शेड्स

स्टेप 1 को अच्छे से फॉलो कर लेने के बाद आपको अपने मेकअप के अनुसार सही शेड्स का चुनाव करना है। जिसके लिए आप ब्राउन, ब्लैक, नेवी ब्लू, डार्क चॉकलेट ब्राउन, ग्रीन, पर्पल या पिंक टोन अपने अनुसार चुन सकती हैं। ध्यान रखें अगर आप आउटफिट से मैचिंग आई मेकअप क्रिएट करना चाहती हैं, तो आई शेड्स का चुनाव आउटफिट के हिसाब से करें। इसके अलावा आजकल ब्राउन और ब्लैक स्मोकी आईज ट्रेंड में है।

स्टेप 3 : ऐसे करें मेकअप की शुरुआत

Starting of Makeup
Starting of Makeup

स्टेप 2 में स्मोकी शेड्स चुनने के बाद मीडियम से डार्क आईशैडो पैलेट्स से आंखों के एंड्स को ब्रश की मदद से सर्कुलर मोशन में हाइलाइट करें। और एंड्स को हाईलाइट करने के बाद उसी ब्रश की मदद से लाइट शेड को आंखों के बीच अप्लाई करें। आईशैडो अप्लाई करते समय ध्यान रखें एक साथ बहुत ज्यादा प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से बचें। और दो शेड्स को मिलाकर ही सर्कुलर मोशन में शेड्स को अप्लाई करें।

स्टेप 4 : सर्कुलर मोशन में करें आई शैडो अप्लाई

स्टेप 3 में आई शैडो अप्लाई कर मेकअप बेस तैयार करने के बाद आपको अच्छे तरीके से आई शैडो को आंखों पर ब्लेंड करना है। ध्यान रखें स्मोकी आई मेकअप लुक में सारा खेल क्लीन और सॉफ्ट ब्लेंडिंग का ही है। जिसे क्रिएट करने के लिए मेकअप एक्सपर्ट्स हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में
आईशैडो को ब्लेड कर शेप देने की सलाह देते हैं। इस स्टेप में सर्कुलर मोशन से आई शैडो को शेप देने के बाद आप आंखों पर अपने हिसाब से सिल्वर या गोल्डन हाईलाइटर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

स्टेप 5 : स्मोकी आईज को ऐसे दें फिनिशिंग

स्टेप 4 में आंखों पर आईशैडो को सही तरीके से ब्लेड कर लेने के बाद आंखों को फिनिशिंग लुक देने के लिए तैयार हो जाना है। जिसके लिए आप अपने मेकअप के अनुसार थिक या पतला आई लाइनर अप्लाई कर सकती हैं। ध्यान रखें स्मोकी आई मेकअप लुक में लिक्विड या जेल आईलाइनर का ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा पलकों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लॉन्ग लास्टिंग मस्कारा अप्लाई करके मेकअप को फिनिश करें।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...