आई मेकअप के दौरान अक्सर हो जाती है ये मिस्टैक्स
आंखों से हमारे चेहरे की खूबसूरती झलकती हैं। ऐसे में आईमेकअप के दौरान हमें छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं आई मेकअप के दौरान किन गलतियों से बचें?
Small Eye Makeup: आंखों की खूबसूरती से आपके व्यक्तित्व की खूबसूरती झलकती है। इसलिए कई महिलाएं अपने आंखों पर मेकअप करना नहीं भूलती हैं। इसके लिए आज के समय में कई तरह के नए-नए मेकआप का लुक रीक्रिएट किया जा रहा है, जिसे कई लोग पसंद भी कर रहे हैं। कभी-कभी कुछ जानकारी अधूरी रह जाने की वजह आई मेकअप खराब हो जाता है। इसलिए आई मेकअप के दौरान आपको इन गलतियों से बचने की जरूरत होती है। खासतौर पर अगर आपकी आंंखे पहले छोटी हैं, तो इस दौरान आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं छोटी आंखों पर आई मेकअप के दौरान किन गलतियों से बचने की जरूरत होती है?
आईलैश का चुनाव
कई लड़कियां अपनी पलकों को लंबा दिखाने के लिए आईलैश लगाती हैं। ऐसे में कई बार इसका चुनाव करते वक्त गलतियां कर बैठती हैें। इसकी वजह से आपका पूरा लुक खराब हो सकता है। दरअसल, अगर आपकी आंखें ज्यादा छोटी हैं, तो उसी हिसाब से आईलैशेज खरीदें। अगर आप ज्यादा लंबी आईलैश यूज करती हैं, जो इससे आपकी आंखों और ज्यादा खराब नजर आ सकती हैं। इसलिए आईलैश खरीदते समय इसे अपनी आंखों पर रखकर चेक करें कि यह आपकी आंखों पर सही लग रहा है या नहीं।

गलत तरीके से आईलाइनर लगाना
कई बार महिलाएं बोल्ड लुक पाने के लिए आंखों पर मोटा आई लाइनर लगा लेती हैं। इससे उनका लुक और ज्यादा खराब हो सकता है। खासतौर पर अगर आपकी आंखें छोटी हैं, तो ज्यादा बोल्ड आईलाइनर न लगाएं। इससे आपका लुक खराब हो सकता है। इसलिए आंखों के साइज के हिसाब से ही अपनी आंखों पर लाइनर लगाएं।

ब्लैक रंग को करें अवॉयड
अगर आपकी आंखें छोटी है, तो आंखों के आसपास ब्लैड कलर को लगाने से अवॉइड करें। खासतौर पर आपको अपनी आंखों पर काजल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, बल्कि इसके बजाय आप व्हाइट काजल का प्रयोग करें। अगर आप थोड़ा अलग लुक पाना चाहते हैं, तो न्यूड पेसिंल का भी प्रयोग कर सकती हैं।

नए-नए ट्रेंड को फॉलो न करें
आज के समय में सोशल मीडिया पर कई फैशन ट्रेंड करते हैं। ऐसे में आपको इन ट्रेंड्स को आंख बंद करके फॉलो करने की जरूरत नहीं है। खासतौर पर आई मेकअप के मामलों में इस तरह के ट्रेंड को फॉलो करने से बचें क्योंकि इससे आपका लुक बेहतर होने के बजाय बिगड़ सकता है।

आई मेकअप से पहले करें पैच टेस्ट
अगर आप मार्केट से कोई नया प्रोडक्ट्स आई मेकअप के लिए लाई हैं, तो सबसे पहले इसका पैच टेस्ट कर लें। ऐसा करने से आप आई एलर्जी से बच सकती हैं। साथ ही आपकी आंखों में होने वाली अन्य परेशानियों से भी बचाव किया जा सकता है।

आंखों के मेकअप के दौरान आपको बहुत ही बारीकियों का ध्यान रखने की जरूरत होती है, ताकि आपका लुक दूसरों से अलग दिखे। खासतौर पर अगर आपकी आंखें ज्यादा छोटी हैं, तो इस स्थिति में आई मेकअप के दौरान छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें।
