अमृतसर में घूमने के लिए 20 खूबसूरत जगह
आइए अमृतसर शहर के बारे में और यहाँ के प्रसिद्ध जगहों के बारे में और अधिक विस्तार से जानते हैं ताकि जब आप अमृतसर घूमने जाएँ तो इन जगहों पर घूमने का लुफ्त जरूर उठा सकेंI
Amritsar me Ghumne ki Best Jagah: ‘अमृतसर’ एक ऐसा खूबसूरत शहर है, जिसे यहाँ के स्वर्ण मंदिर के लिए खास तौर पर जाना जाता हैI अमृतसर को आम बोलचाल में अम्बरसर भी कहा जाता हैI यह सिख धर्म का सबसे पवित्र शहर हैI यहाँ स्थित स्वर्ण मंदिर को अमृतसर का हृदय भी माना जाता हैI अमृतसर को ऐतिहासिक रूप से रामदासपुर भी कहा जाता हैI इतिहासकारों का ऐसा दावा है कि सिखों के चौथे गुरु राम दास जी ने अमृतसर की स्थापना की थीI आइए अमृतसर शहर के बारे में और यहाँ के प्रसिद्ध जगहों के बारे में और अधिक विस्तार से जानते हैं ताकि जब आप अमृतसर घूमने जाएँ तो इन जगहों पर घूमने का लुफ्त जरूर उठा सकेंI
अमृतसर में घूमने के लिए 20 खूबसूरत जगह – Famous Places in Amritsar
जगह | शहर से दूरी/किलोमीटर |
स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) | 2 Km |
जलियांवाला बाग (Jallianwala Bagh) | 3.7 Km |
दुर्गियाना मंदिर (Durgiana Temple) | 2.5 Km |
अकाल तख्त (Akal Takht) | 2 Km |
गोबिंदगढ़ किला (Gobindgarh Fort) | 2.1 Km |
पार्टीशन म्यूजियम अमृतसर (Partition Museum) | 2.2 Km |
महाराजा रणजीत सिंह संग्रहालय (Maharaja Ranjit Singh Museum) | 1.7 Km |
हॉल बाजार (Hall Bazaar) | 1.1 Km |
केसर दा ढाबा अमृतसर (Kesar Da Dhaba) | 1.8 Km |
वाघा बॉर्डर (Wagah Border) | 1.8 Km |
पुल कंजारी (Pul Kanjari) | 37 Km |
तरण तारण साहिब (Tarn Taran Sahib) | 25.1 Km |
साड्डा पिंड (Sadda Pind) | 8 Km |
पंजाब स्टेट वॉर हीरोज़ मेमोरियल एंड म्यूजियम (Punjab State War Heroes Memorial and Museum) | 12.6 Km |
गुरुद्वारा छहरता साहिब (Gurudwara Chheharta Sahib) | 8.2 Km |
मस्जिद खैरुद्दीन (Masjid Khairuddin) | 800m |
महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति (Statue of Maharaja Ranjit Singh) | 2.6 Km |
सेंट्रल सिख म्यूजियम अमृतसर (Central Sikh Museum) | 2.1 Km |
राम तीर्थ मंदिर (Ram Teerth Temple) | 15.7 Km |
खालसा कॉलेज (Khalsa College) | 4 Km |
स्वर्ण मंदिर (Golden Temple)
स्वर्ण मंदिर पंजाब राज्य के अमृतसर शहर में स्थित हैI इसे सिखों के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता हैI यह भारत में सबसे ज्यादा आवासीय आश्रय प्रदान करने वाला मंदिर हैI स्वर्ण मंदिर का निर्माण सिखों के गुरु, गुरु अर्जुन देव जी द्वारा शुरू किया गया था और इसे चौथे सिख गुरु, गुरु रामदास जी ने पूरा करवाया थाI मंदिर के अन्दर स्थित सरोवर को अमृत सरोवर भी कहा जाता है, जिससे सिख धर्म के अनुसार मृत्यु के बाद आत्मा को मुक्ति मिलती हैI
प्रवेश शुल्क
स्वर्ण मंदिर में प्रवेश करने के लिए किसी तरह का कोई भी शुल्क नहीं लगता हैI यह मंदिर हर दिन खुला रहता हैI आप यहाँ 24 घंटे में किसी भी समय दर्शन करने के लिए और लंगर सेवा के लिए आ सकते हैंI
जलियांवाला बाग (Jallianwala Bagh)
जलियांवाला बाग एक ऐतिहासिक स्थल है, जो अमृतसर शहर में स्थित हैI इस जगह का नाम देश के इतिहास में सबसे दर्दनाक घटना से जुड़ा हैI इसी बाग में ही 13 अप्रैल 1919 को ब्रिटिश सेना ने निरंकुश फायरिंग कर दी थी, जिससे कई नागरिकों की मौत हुई थीI यह बाग दो एकड़ जमीन में फैला हुआ हैI
प्रवेश शुल्क
जलियांवाला बाग सुबह 6:30 बजे से लेकर शाम के 7:30 बजे तक हर दिन खुला रहता हैI यहाँ प्रवेश करने के लिए आपको कोई टिकट नहीं लेना पड़ता हैI
दुर्गियाना मंदिर (Durgiana Temple)
दुर्गियाना मंदिर, अमृतसर का एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर हैI यह मंदिर माता दुर्गा को समर्पित है, इस मंदिर को “लक्ष्मी नारायण मंदिर” भी कहा जाता हैI इस मंदिर के नजदीक एक खूबसूरत सा तालाब है जो मंदिर के वातावरण को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाता हैI
प्रवेश शुल्क
अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर में दर्शन के लिए कोई शुल्क नहीं लगता हैI यह मंदिर हर दिन सुबह 6 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक खुला रहता हैI
अकाल तख्त (Akal Takht)
अकाल तख्त अमृतसर में स्थित हैI अकाल तख्त को सिखों का सबसे पवित्र स्थान माना जाता हैI यहाँ रोजाना लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैंI यहाँ अनेक उत्सवों और परंपराओं का आयोजन किया जाता हैI अकाल तख्त बहुत ही सुंदर है और इसका निर्माण लाल पत्थर से किया गया हैI
प्रवेश शुल्क
अकाल तख़्त में दर्शन करने के लिए कोई शुल्क नहीं लगता हैI यह हर दिन रात के 2:30 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक खुला रहता हैI
गोबिंदगढ़ किला (Gobindgarh Fort)
गोबिंदगढ़ किला का नाम दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के नाम पर रखा गया हैI गोबिंदगढ़ किले में अभी भी कई इतिहास से जुड़े विशाल और खूबसूरत इमारतें मौजूद हैंI इनमें से सबसे लोकप्रिय किला है महाराजा रणजीत सिंह का समाधि स्थलI
प्रवेश शुल्क
यह हर दिन सुबह 10 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक खुला रहता हैI यहाँ भारतीय पर्यटकों के लिए प्रति व्यक्ति 150 से 649 रूपए तक का पैकेज और विदेशी पर्यटक के लिए प्रति व्यक्ति 250 से 1000 रूपए तक का पैकेज मिलता हैI
पार्टीशन म्यूजियम (Partition Museum)
पार्टीशन म्यूजियम भारत-पाकिस्तान के विभाजन से संबंधित स्मृतियों और इतिहास का एक अनूठा संग्रहालय हैI इस संग्रहालय में पर्यटकों को विभिन्न प्रकार की गैलरियों के माध्यम से भारत-पाकिस्तान विभाजन की कहानियों को देखने का अवसर मिलता हैI
प्रवेश शुल्क
यह म्यूजियम देखने के लिए भारतीय पर्यटन को 10 रूपए का और विदेशी पर्यटकों के लिए 250 रूपए का टिकट लेना पड़ता हैI
महाराजा रणजीत सिंह संग्रहालय (Maharaja Ranjit Singh Museum)
महाराजा रणजीत सिंह संग्रहालय सिख प्रमुख सम्राट महाराजा रणजीत सिंह को समर्पित हैI इस संग्रहालय से महाराजा रणजीत सिंह के इतिहास, उनकी सेना और उनकी विजयों के बारे में जानकारी मिलती हैI
प्रवेश शुल्क
यह संग्रहालय देखने के लिए आपको 10 रूपए का टिकट लेना पड़ता हैI यह संग्रहालय सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक खुला रहता है और सोमवार और सार्वजनिक छुट्टियों वाले दिन बंद रहता हैI
हॉल बाजार (Hall Bazaar)
हॉल बाजार अमृतसर का एक प्रसिद्ध और सबसे पुराना बाजार हैI यह बाजार शहर के मध्य में स्थित हैI यहां आपको अनेक चीजों जैसे फैशन ज्वेलरी, लकड़ी के काम की वस्तुएं, चाय और मिठाई की कई दुकानें मिल जाएंगीI हॉल बाजार को “शुक्रवार बाजार” के नाम से जाना जाता हैI इस दिन इस बाजार में बेहद सस्ती चीजें मिलती हैंI इस दिन अधिकांश दुकानें अपने उत्पादों को डिस्काउंट पर बेचते हैं, जिससे खरीदारी करने वालों को बहुत फायदा मिलता हैI
प्रवेश शुल्क
यह एक बाजार है, इसलिए यहाँ कोई शुल्क नहीं लगता हैI आप यहाँ कभी भी आ सकते हैंI
केसर दा ढाबा अमृतसर (Kesar Da Dhaba)
केसर दा ढाबा अमृतसर का एक बहुत ही फेमस और सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला लोकप्रिय रेस्टोरेंट हैI इस ढाबे की शुरुआत 1916 में हुई थी और तब से लेकर आज तक यह खाने का एक फेमस स्थान बना हुआ हैI इस ढाबे की सबसे प्रसिद्ध डिश खास मिर्ची वाले छोले व अमृतसरी कुलचे हैंI
प्रवेश शुल्क
यहाँ जाने के लिए प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI आप यहाँ अमृतसर के खानों का लुफ्त उठा सकते हैंI
वाघा बॉर्डर (Wagah Border)
वाघा बॉर्डर भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा नक्शे का एक हिस्सा हैI यह बॉर्डर पंजाब के अमृतसर शहर से तक़रीबन 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैI इस सीमा के दोनों तरफ सुरक्षा के लिए देश के जवान तैनात रहते हैंI वाघा बॉर्डर पर रोज शाम को सुनहरी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा तिरंगा समारोह का आयोजन किया जाता हैI
प्रवेश शुल्क
वाघा बॉर्डर देखने के लिए आपको किसी तरह का कोई टिकट नहीं लेना पड़ता हैI आप शाम में यहाँ होने वाले कार्यक्रम का लुफ्त बिलकुल निशुल्क उठा सकते हैंI यह कार्यक्रम केवल दो बार ही किया जाता है, एक शाम के 4:15 बजे से 5 बजे तक और दूसरा 5:15 से 6 बजे तकI
पुल कंजारी (Pul Kanjari)
पुल कंजारी की खूबसूरती और इतिहास काफी मनमोहक हैI पुल कंजारी का नाम पुल और कंजरी दो शब्दों से बना हैI यहां एक पुल हुआ करता था जो एक गांव को दूसरे किनारे से जोड़ता था, जो रानी कंजरी नाम की एक राजपुतनी के नाम पर रखा गया थाI
प्रवेश शुल्क
पुल कंजारी देखने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह हर दिन सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक खुला रहता हैI
तरण तारण साहिब (Tarn Taran Sahib)
तरण तारण साहिब एक गुरुद्वारा है, जिसे गुरु अर्जुन देव जी की याद में बनाया गया हैI यह गुरुद्वारा सभी धर्मों के लोगों के लिए खुला हैI यह गुरुद्वारा दो तालाबों के बीच में स्थित है, जिसके कारण इसकी खूबसूरती देखते ही बनती हैI
प्रवेश शुल्क
तरण तारण साहिब गुरुद्वारा में प्रवेश निशुल्क है और यह हर दिन सुबह 5 बजे से रात के 10 बजे तक खुला रहता हैI
साड्डा पिंड (Sadda Pind)
साड्डा पिंड, पंजाब के अमृतसर शहर में स्थित एक ऐसा मंच है जो अपने विभिन्न पंजाबी गांवों और यहाँ की संस्कृति को प्रस्तुत करता हैI यहाँ आप पंजाब के गांवों की वास्तविकता, संस्कृति का नजदीक से अनुभव कर सकते हैं, साथ ही पंजाबी खानों का भी लुफ्त उठा सकते हैंI
प्रवेश शुल्क
यहाँ अन्दर जाने के लिए आपको टिकट लेना पड़ता है और इस टिकट के आधार पर आप यहाँ खाने-पीने के साथ घूमने का भी आनंद ले सकते हैंI यहाँ बड़ों के लिए 850 रूपए और बच्चों के लिए 700 रूपए का टिकट लगता हैI
पंजाब स्टेट वॉर हीरोज़ मेमोरियल एंड म्यूजियम (Punjab State War Heros’ Memorial and Museum)
पंजाब स्टेट वॉर हीरोज़ मेमोरियल एंड म्यूजियम अमृतसर, यह म्यूजियम देश के उन वीरों को समर्पित है, जिन्होंने भारतीय सेना में सेवा करते हुए देश के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दीI
प्रवेश शुल्क
इस म्यूजियम को देखने के लिए आपको 100 रूपए का टिकट लेना पड़ता हैI यह म्यूजियम सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक खुला रहता हैI
गुरुद्वारा छहरता साहिब (Gurudwara Chheharta Sahib)
यह गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिंद सिंह जी की याद में बनाया गया हैI ऐसा माना जाता है कि यहाँ मांगी गई सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैंI इस गुरुद्वारा के नजदीक ही एक छोटा नहर भी बहता है, जिसे बांगला नहर के नाम से जाना जाता हैI
प्रवेश शुल्क
गुरुद्वारा छहरता साहिब में दर्शन निशुल्क हैI
मस्जिद खैरुद्दीन (Masjid Khairuddin)
मस्जिद खैरुद्दीन अमृतसर में स्थित एक प्रसिद्ध मस्जिद हैI इस मस्जिद का निर्माण उस समय किया गया था, जब अमृतसर का पूरा इलाका महाराजा रणजीत सिंह के शासनकाल में थाI इस मस्जिद को बनाने में संगमरमर का उपयोग किया गया था जो इस मस्जिद को और भी ज्यादा सुन्दर बनाता हैI यहाँ की जमीन का नक्शा अरबी में बनाया गया है जो इस जगह और भी ज्यादा खास बनाती हैI
प्रवेश शुल्क
मस्जिद खैरुद्दीन में आपको कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI
महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति (Statue of Maharaja Ranjit Singh)
महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति अमृतसर के उन खास स्थानों में से एक है, जो पर्यटकों को उनकी अद्भुत व्यक्तित्व के साथ-साथ उनके समृद्ध इतिहास के बारे में भी जानने का मौका प्रदान करती हैI यह मूर्ति लगभग 100 फीट ऊँची है और इसे खुले आसमान के नीचे स्थापित किया गया हैI
प्रवेश शुल्क
यहाँ घूमने के लिए बड़ों के लिए 40 रूपए और बच्चों के लिए 20 रूपए का टिकट लेना पड़ता हैI
सेंट्रल सिख म्यूजियम अमृतसर (Central Sikh Museum)
सेंट्रल सिख म्यूजियम अमृतसर का सबसे प्रमुख म्यूजियम हैI इस म्यूजियम में श्री गुरु नानक देव जी से लेकर अमृतसर के इतिहास, जलियांवाला बाग हत्याकांड, शहीदों की प्रतिमाएं, और अन्य कई वस्तुओं का भी संग्रह किया गया हैI
प्रवेश शुल्क
यहाँ कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह सुबह 7:30 बजे से शाम के 6:30 बजे तक खुला रहता हैI
राम तीर्थ मंदिर (Ram Teerth Temple)
अमृतसर घूमने के दौरान राम तीर्थ मंदिर का दर्शन करना आपके लिए एक सुखद अनुभव साबित होगा, क्योंकि इस मंदिर की खूबसूरती देखने लायक हैI यह मंदिर महर्षि वाल्मीकि जी को समर्पित हैI पौराणिक कथाओं के अनुसार वाल्मीकि जी इसी स्थान पर तप किया करते थे और इसी स्थान पर भगवान राम के द्वारा माता सीता के त्यागने पर माता सीता ने आश्रय लिया थाI लव कुश का जन्म भी इसी भूमि पर हुआ थाI यहीं पर वाल्मीकि जी ने लव कुश को शिक्षा प्रदान की थीI
प्रवेश शुल्क
राम तीर्थ आश्रम में दर्शन करने आने के लिए आपको किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI यह आश्रम सुबह 5 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक हर दिन खुला रहता हैI
खालसा कॉलेज (Khalsa College)
अमृतसर में स्थित खालसा कॉलेज भारत का एक ऐतिहासिक शिक्षण संस्थान हैI यह कॉलेज 300 एकड़ के क्षेत्र में बना हुआ हैI यह कॉलेज लगभग 124 साल पुराना हैI इस कॉलेज ने शिक्षा के क्षेत्र में एक सर्वोच्च सिख संस्थान का दर्जा भी प्राप्त किया हुआ हैI
प्रवेश शुल्क
खालसा कॉलेज देखने के लिए आपको कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है आप कॉलेज के समय में यहाँ कभी भी आ सकते हैं और यह कॉलेज रविवार को बंद रहता हैI
अमृतसर घूमने का सही समय – Best time to visit Amritsar
अमृतसर शहर पंजाब के उत्तरी हिस्से में स्थित हैI यहाँ आने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर मार्च के महीने तक का होता हैI मई से सितंबर तक के महीने में यहाँ बहुत ज्यादा गर्मी और ज्यादा नमी वाला मौसम होता हैI अगर आप गर्मी के मौसम में यहाँ आयेंगे तो घूमने का आनंद नहीं ले पाएंगेI
अमृतसर कैसे पहुंचे?
हवाई मार्ग – अमृतसर पहुँचने के लिए नजदीकी हवाई अड्डा विमानतल (श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा) हैI आपको इस विमानतल हवाई अड्डे से अमृतसर तक के लिए टैक्सी या बस सेवाएं लेनी पड़ेगीI
रेल मार्ग – अमृतसर पहुँचने के लिए अमृतसर का रेलवे स्टेशन एक मुख्य रेलवे स्टेशन है, जो शहर के केंद्र में बसा हुआ हैI भारत के अन्य हिस्सों से रेलवे के माध्यम से यहाँ आसानी से पहुंचा जा सकता हैI
सड़क मार्ग – अमृतसर, देश के प्रमुख हिस्सों से भी सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ हैI नाशिक, मुंबई, दिल्ली, लखनऊ और अमृतसर जैसे और कई महत्वपूर्ण शहर हैं, जहाँ से सड़क मार्ग के माध्यम से अमृतसर आसानी से पंहुचा जा सकता हैI
अमृतसर में ठहरने के लिए 5 स्टार होटल
हयात रीजेंसी अमृतसर
एमबीएम फार्म, ग्रैंड ट्रंक रोड, राजिंदर नगर, मकबूल पुरा, अमृतसर, अमृतसर कैंट, पंजाब
रेडिसन ब्लू होटल अमृतसर
अजनाला रोड, एयरपोर्ट रोड, 8वां माइल स्टोन, अमृतसर, पंजाब
हॉलिडे इन अमृतसर
रंजीत एवेन्यू डिस्ट्रिक्ट शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, रंजीत एवेन्यू, अमृतसर, पंजाब
FAQ | अमृतसर में पर्यटन स्थलों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
अमृतसर आप 2 से 3 दिन में आसानी से घूम सकते हैंI
अगर आप अपना बजट बना कर घूमने की प्लानिंग करते हैं तो आप 6000 रूपए में आराम से अमृतसर में घूमने का आनंद ले सकते हैंI
अमृतसर घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का समय होता हैI इस समय यहाँ ठंडी होती है, और मौसम सुहावना होता है, जिससे घूमने का मज़ा दोगुना हो जाता हैI
अमृतसर में आपको कई सस्ते और महंगे होटल मिल जाएँगेI आप अपने बजट व सुविधानुसार अच्छे होटल का चुनाव कर सकते हैंI
अमृतसर में आप रात के समय स्वर्ण मंदिर, रानी का बाग बाजार, जलियावाला बाग, लाहौरी गेट मार्केट घूम सकते हैंI रात में इन जगहों की खूबसूरती देखते ही बनती हैI
अमृतसर में कई प्रसिद्ध जगह और बाजार हैं, जहाँ आप रात के समय घूम सकते हैं, साथ ही रात में आप यहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों का भी लुफ्त उठा सकते हैंI अमृतसर अपने स्वादिष्ट खानों के लिए काफी प्रसिद्ध हैI