सोनाक्षी ने शादी के बाद पहले फैमिली डिनर के लिए पहनी 19,000 की ड्रेस: Sonakshi-Zaheer Dinner Date
Sonakshi-Zaheer Dinner Date

Sonakshi-Zaheer Dinner Date: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को जहीर इकबाल के साथ रजिस्टर्ड वेडिंग की है। जिसकी फोटोज अभी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उन्होंने अपने दोस्तों और करीबियों को एक रिसेप्शन पार्टी भी दी थी। शादी के बाद कपल ने परिवार के साथ एक डिनर एंजॉय किया, जो शादी के बाद जहीर और सोनाक्षी की फर्स्ट पब्लिक अपीयरेंस थी। 

Also read: जानिये क्यों रखना चाहते है शत्रुघ्न सिन्हा सोनाक्षी को साथ: Sonakshi Sinha Wedding Update

अपने पहले डिनर के लिए सोनाक्षी ने ब्राइड वाइब्स बिखेरते हुए रेड को-आर्ड पहना, जिसमें वह सुन्दर दिख रही थीं। जिसे उन्होंने सॉफ्ट मेकअप और बन में से लुक कम्प्लीट किया। यह सोनाक्षी का आउटफिट ब्रांड ‘नूरिया’ के कलेक्शन से है और इस सेट की कीमत 18,999 रुपए है।

सोनाक्षी सिन्हा ने फूलों की कढ़ाई वाली एक सुन्दर साड़ी पहनी थी। वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने अपने लुक को सिंपल स्ट्राइप्ड ब्लाउज़ के साथ मैच किया था। इसके अलावा, उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए गहनों’ में नेकलेस, मैचिंग स्टड इयररिंग्स और चूड़ियों को शामिल किया।

सोनाक्षी अपने बाएं हाथ में सोने की चूड़ियाँ भी पहने हुए नज़र आईं। अपने लुक को पूरा करने के लिए, दुल्हन ने हल्के मेकअप को चुना, जिसमें ब्लश और हाइलाइट किए गए गाल, गुलाबी होंठ, एक बिंदी , साथ ही सफेद गुलाब से सजी बन हेयरस्टाइल शामिल था। सोनाक्षी की खूबसूरत साड़ी उनकी माँ पूनम सिन्हा की शादी का जोड़ा है। सोनाक्षी का हार भी पूनम का था, जो सोनाक्षी के अपनी माँ के साथ रिलेशन को साबित करता है।