जल्‍द ओटीटी पर गूंजेगी सोनाक्षी सिन्‍हा की ‘दहाड़’: Dahaad Web Series
Dahaad Web Series

Dahaad Web Series: बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्‍हाँ जल्‍द ही ओटीटी पर डेब्‍यू करने जा रही हैं। पोलिस ऑफिसर का किरदार सोनाक्षी के लिए लकी जान पड़ता है। उनकी बॉलीवुड में एंट्री ‘दबंग’ में पोलिस आफिसर के साथ इश्‍क की कहानी से हुई थी। ओटीटी पर भी वे पोलिस के किरदार के साथ डेब्‍यू करने जा रही हैं। लेकिन वे इस बार पोलिस ऑफिसर से नहीं बल्कि पोलिस की खाकी वर्दी से इश्‍क फरमाती नजर आएंगी। यानि वे ‘दहाड़’ में खुद एक पोलिस ऑफिसर केक किरदार निभा रही हैं। जोया अख्‍तर की इस सीरीज का निर्देशन रीमा कागती और रूचिका ओबेरॉय ने किया है। क्राइम थ्रिलर की इस सीरीज में सोनाक्षी मर्डर मिस्‍ट्री सुलझाती नजर आएंगी। ये सीरीज जल्‍द ही अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।

27 लड़कियों के मर्डर की गुत्‍थी सुलाझाएंगी सोनाक्षी

इस क्राइम थ्रिलर में एक के बाद एक 27 लड़कियों के मर्डर होने के बाद भी क्रिमिनल तक कोई पहुंच नहीं पा रहा है। छोटे शहर में एक के बाद एक लड़कियों का सार्वजनिक शौचालय में मर्डर होते हैं। रहस्‍यमय तरीके से हुई इन मौतों को सुलझाने के लिए एक पोलिस आफिसर जिसका किरदार सोनाक्षी निभा रही हैं, सामने आती है। पहली नजर में आत्‍महत्‍या से दिखने वाले इन मर्डस को सुलाझाने और कातिल तक पहुंचने के लिए सोनाक्षी तहकीकात करती नजर आ रही हैं। उन्‍हें शक है कि कातिल अभी भी किसी और शिकार की तलाश में घूम रहा है। ऐसे में एक और मासूम की जान जाने से पहले वे कातिल तक पहुंचने के लिए हर केस की कडियां जोड़ना शुरू करती हैं। सीरीज के टीजर में देखने को मिल रहा है फाइलों के ढेर लगे हैं लेकिन न कोई गवाह है न कोई सबूत ऐसे में आखिर कैसे सोनाक्षी कातिल तक पहुंचेगी। टीजर में सानाक्षी का दमदार किरदार नजर आ रहा है। सोनाक्षी के जबरदस्‍त अभिनय की ‘दहाड़’ देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री से इस सीरीज का इंतजार कर रहे हैं।

सीरीज में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे ये कलाकार

इस सीरीज में सोनाक्षी के अलावा विजय वर्मा, गुलशन, जयति भटिया और सोहम शाह मुख्‍य किरदारों में नजर आएंगे। सीरीज का प्रोडकशन एक्‍सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। इसकी कहानी जोया अख्‍तर और रीमा कागती ने लिखी है।

कब होगी रिलीज

ये सीरीज अमेजन प्राइम पर 12 मई को स्‍ट्रीम होने वाली है। सीरीज को आठ एपिसोड्स में बनाया गया है। इस सीरीज को 240 देशों में देखा जा सकता है। तो अगर आप भी सोनाक्षी के फैन और क्राइम थ्रिलर कंटेट आपको अच्‍छे लगते हैं तो इस सीरीज को अपनी वॉच लिस्‍ट में शामिल कर सकते हैं।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...