Curd Face Mask: जब भी स्किन केयर की बात आती है तो हम सभी कई तरह के फैन्सी स्किन केयर प्रोडक्ट्स पर भरोसा करते हैं। जबकि नेचुरल घरेलू आइटम्स की मदद से स्किन का अधिक बेहतर ख्याल रखा जा सकता है। यह नेचुरल चीजें ना केवल बजट फ्रेंडली होती हैं, बल्कि इनसे स्किन पर किसी भी तरह के रिएक्शन होने का खतरा भी काफी कम होता है। ऐसा ही एक इंग्रीडिएंट है दही।
दही को स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद माना गया है। यह ना केवल आपकी स्किन को मॉइश्चराइज करता है, बल्कि इससे दाग धब्बों को कम करने के साथ-साथ स्किन टोन को इंप्रूव करने में भी मदद मिलती है। दही की एक खास बात यह है कि यह इसे किसी भी स्किन टाइप के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। बस जरूरत है कि आप अपनी स्किन टाइप को समझते हुए सही इंग्रीडिएंट्स के कॉम्बिनेशन के साथ इसे अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाएं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको अलग-अलग स्किन टाइप के लिए दही के फेस मास्क को इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं-
Also read: Yogurt Face Mask: बिना सैलून जाए, खूबसूरत त्वचा पाएं
दही से स्किन को क्या फायदे मिलते हैं?

दही के फेस मास्क को अप्लाई करने से पहले आपको इससे मिलने वाले स्किन बेनिफिट्स को जान लेना चाहिए। मसलन-
- दही स्किन के लिए नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। इसमें पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड स्किन को हाइड्रेट करता है।
- दही के इस्तेमाल से स्किन काफी ग्लोइंग बनती है। दरअसल, इसमें लैक्टिक एसिड होता है, जो डेड स्किन सेल्स को हटाकर उसे इवन टोन और ग्लोइंग बनाता है।
- दही आपकी एजिंग स्किन को यूथफुल बनाने में भी मददगार है। इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़कर उम्र के प्रभाव को काफी हद तक रिवर्स करते हैं।
- गर्मी के दिनों में दही का इस्तेमाल करने से स्किन को ठंडक मिलती है और सनबर्न जैसी समस्याओं से राहत भी मिलती है।
- अगर आपको एक्ने की समस्या है तो दही का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। ऐसा इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों के कारण होता है।
- दही के इस्तेमाल का एक फायदा यह भी है कि यह अनइवन स्किन टोन की समस्या को काफी हद तक दूर करता है।
- दही के इस्तेमाल से आपको दाग-धब्बों से मुक्त एक क्लीयर स्किन मिलती है।
रूखी स्किन के लिए दही फेस मास्क

अगर आपकी स्किन रूखी है तो आप दही में शहद और एवोकाडो या केला मिक्स करके फेस मास्क बना सकते हैं। दही के साथ शहद और केले का कॉम्बिनेशन आपकी स्किन को अतिरिक्त नमी और पोषण प्रदान करता है।
आवश्यक सामग्री-
- 2 बड़े चम्मच दही
- 1 बड़ा चम्मच शहद
- 1 बड़ा चम्मच मसला हुआ एवोकाडो या केला
फेस मास्क बनाने का तरीका-
- सबसे पहले एक बाउल में दही, शहद और केला डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- आप इसे तब तक मिलाएं, जब तक कि स्मूथ पेस्ट ना बन जाए।
- अब अपनी स्किन को क्लीन करके इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें।
- अंत में, पानी से स्किन को धो लें और थपथपाकर सुखा लें।
ऑयली स्किन के लिए दही फेस मास्क
ऑयली स्किन के लिए दही में मुल्तानी मिट्टी और नींबू को मिक्स करके लगाना अच्छा माना जाता है। जहां मुल्तानी मिट्टी अतिरिक्त तेल और गंदगी को सोख लेती है। वहीं, नींबू का रस तेल उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद करता है।
आवश्यक सामग्री-
- 2 बड़े चम्मच दही
- 1 बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
फेस मास्क बनाने का तरीका-
- सबसे पहले दही और मुल्तानी मिट्टी को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- अब इसमें नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- अब इसे चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट तक सूखने दें।
- अंत में, ठंडे पानी से धो लें और थपथपाकर सुखा लें।
कॉम्बिनेशन स्किन के लिए दही फेस मास्क

कॉम्बिनेशन स्किन की केयर करने के लिए दही में ओटमील और शहद को मिक्स किया जा सता है। जहां, दही स्किन को हाइड्रेट करती है। वहीं, ओटमील ऑयली और रूखी दोनों स्किन को धीरे-धीरे एक्सफोलिएट करता है। वहीं, शहद आपकी स्किन को नमी प्रदान करता है।
आवश्यक सामग्री-
- 2 बड़े चम्मच दही
- 1 बड़ा चम्मच पिसा हुआ ओटमील
- 1 चम्मच शहद
फेस मास्क बनाने का तरीका-
- एक बाउल में सभी सामग्रियों को मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें।
- अब तैयार मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें।
- अंत में, स्किन को पानी से धो लें और थपथपाकर सुखा लें।
सेंसेटिव स्किन के लिए दही फेस मास्क
अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो भी आप दही को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। अपनी स्किन की जरूरतों को समझते हुए आप दही में एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिक्स करें। यह आपकी स्किन को सूदिंग अहसास करवाएंगे।
आवश्यक सामग्री-
- 2 बड़े चम्मच दही
- 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 चम्मच गुलाब जल
दही फेस मास्क बनाने का तरीका-
- एक बाउल में दही, एलोवेरा जेल और गुलाब जल को मिलाकर पेस्ट बना लें।
- अब तैयार मिश्रण को चेहरे पर धीरे-धीरे लगाएं। आप सर्कुलर मोशन में स्किन की मसाज करें।
- इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें।
- अंत में, ठंडे पानी से स्किन को धो लें और फिर उसे थपथपाकर सुखा लें।
एक्ने प्रोन स्किन के लिए दही फेस मास्क

अगर आपको अक्सर ब्रेकआउट या एक्ने की शिकायत रहती है तो आप दही में हल्दी और शहद मिक्स करके लगा सकते हैं। हल्दी और शहद दोनों में ही एंटी-बैक्टीरियल प्रोपर्टीज पाई जाती हैं, जो एक्ने को ठीक करने में मददगार हैं।
आवश्यक सामग्री
- 2 बड़े चम्मच दही
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच शहद
फेस मास्क बनाने का तरीका-
- फेस मास्क बनाने के लिए एक कटोरी में सभी सामग्रियों को मिलाकर एक समान पेस्ट बना लें।
- अब आप अपने फेस को क्लीन करें और इस मास्क को लगाएं।
- इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें।
- अंत में, स्किन को गुनगुने पानी से धो लें और थपथपाकर सुखा लें।
