खट्टी हो गई है दही तो ऐसे करें इसे इस्तेमाल: Sour Curd Different Use
curd

Sour Curd Different Use: गर्मी के दिनों में दही का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। यह ना केवल प्रोबायोटिक रिच होता है, बल्कि इससे आपको काफी ठंडक मिलती है। जिससे शरीर का तापमान बना रहता है। हालांकि, यह देखने में आता है कि अगर दही को लंबे समय तक ऐसे ही छोड़ दिया जाए तो इससे दही खट्टी (Sour Curd) हो जाती है। ऐसे में यह खाने में बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती है। अब यह समझ नहीं आता है कि इस खट्टी दही का क्या किया जाए। इसे यूं ही बाहर फेंका नहीं जा सकता है और खाने की इच्छा नहीं होती है। अधिकतर घरों में दही के खट्टे होने पर उससे कढ़ी बनाई जाती है। हालांकि, खट्टी दही (Sour Curd) को इस्तेमाल करने का सिर्फ यही एक तरीका नहीं होता है। बल्कि आप इसे अन्य भी कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इसके बारे में बता रहे हैं-

फर्मेंटेशन के लिए करें इस्तेमाल

sour curd
sour curd for fermentation

अगर दही खट्टी हो जाती है तो ऐसे में इसे फरमेंटेशन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इडली से लेकर नान व भटूरे आदि बनाने के लिए खट्टी दही (Sour Curd) का इस्तेमाल करना काफी अच्छा रहता है। लैक्टिक एसिड से युक्त फरमेंटेशन खाने के पोषक मूल्य को बढ़ाता है। खट्टी दही फोलिक एसिड, आयरन, जिंक, फॉस्फोरस और नियासिन जैसे कई पोषक तत्वों से युक्त होती है। इसलिए खट्टे दही को फेकने की बजाय फरमेंटेशन के लिए इस्तेमाल करें। यह आपके खाने के स्वाद के साथ-साथ उसके पोषण मूल्य को भी बढ़ाएगी।

बनाएं छाछ

भले ही खट्टी दही (Sour Curd) को खाना आपको अच्छा ना लगता हो, लेकिन इसे छाछ बनाकर पिया जा सकता है। खासतौर से, गर्मी के दिनों में छाछ आपके शरीर के तापमान को बनाए रखने में मदद करती है। इसका सेवन दो अलग-अलग तरह के फ्लेवर में किया जा सकता है। आप मीठी या नमकीन छाछ भी बना सकते हैं। छाछ को पाचन के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। 

बालों की करें देखभाल

Silky Hair
Silky Hair

अगर आप लगातार हो रहे हेयर फॉल व हेयर प्रॉब्लम्स के कारण परेशान हैं तो अब आपको दुखी होने की जरूरत नहीं है। खट्टी दही आपके बालों की देखभाल करने में आपकी मदद कर सकती है। यह विटामिन बी 5 और विटामिन डी से भरपूर है। साथ ही साथ, इसमें आवश्यक अमीनो एसिड, जिंक, पोटेशियम और मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में होता है। ये मिनरल्स ना केवल आपके बालों को अधिक सिल्की व शाइनी बनाते हैं, बल्कि बालों के झड़ने को रोकते हैं। आप सिर्फ दही (Sour Curd) को फेंटकर ही बालों में लगा सकते हैं या फिर इसमें अन्य इंग्रीडिएंट्स भी मिक्स किए जा सकते हैं।

स्किन को करें पैम्पर

Skin

अगर आपके पास खट्टी दही (Sour Curd) है तो ऐसे में आपको अपनी स्किन को पैम्पर करने के लिए हजारों रूपए खर्च करने की जरूरत नहीं है। दही में आवश्यक अमीनो एसिड की मौजूदगी आपकी स्किन को पोषित करते हैं और उसे हाइड्रेट रखते हैं। खट्टी दही में एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं जो मुंहासे वाली त्वचा के लिए बहुत अच्छे होते हैं। मुंहासों और फुंसियों के लिए खट्टी दही किसी वरदान से कम नहीं है। साथ ही साथ, लैक्टिक एसिड की मौजूदगी के कारण आपको फाइन लाइन्स, टैन और पिगमेंटेशन से भी काफी हद तक निजात मिलती है। आप इसे फेंटकर अपनी स्किन पर अप्लाई करें।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...