ये वीडियो देखकर बनाएं मखाने की टेस्टी सब्जी: Makhane ki Sabji
Makhane ki Sabji

ये वीडियो देखकर बनायें मखाने की टेस्टी सब्ज़ी

आप चाहें तो घर में भी आसानी से मखाने की स्वादिष्ट सब्ज़ी बना सकते हैं। लेकिन, अगर आपको इसमें किसी तरह की कोई दिक़्क़त आये तो आप इसको बनाने के पहले एक बार ये वीडियो देख लें।

Makhane ki Sabji: शादियों में शाही मखाने की सब्जी देखते ही मुँह में पानी आ जाता है। आप चाहें तो घर में भी आसानी से मखाने की स्वादिष्ट सब्जी बना सकते हैं। लेकिन, अगर आपको इसमें किसी तरह की कोई दिक़्क़त आये तो आप इसको बनाने के पहले एक बार ये वीडियो देख लें।  

फ़ुडीज़ हब सीबीआर का वीडियो देखकर आप बहुत ही टेस्टी मखाने की सब्ज़ी बना सकते हैं। सबसे पहले मखानो को रोस्ट कर लें। अब थोड़े से बेसन को लो फ़्लैम पर रोस्ट कर लें। एक पैन में थोड़े से तेल में जीरा डालने के बाद बारीक कटा हुआ प्याज़, अदरक-लहसुन का पेस्ट, टमाटर प्यूरी और मसाले डालें। अब इस मसाले को अच्छे से भुनने दें, बाद में थोड़ा दही मिलाएँ और फिर जब तेल अलग होने लगे तो इसमें रोस्ट किए हुए मखाने डालें। ऊपर से थोड़ा गरम मसाला और क्रीम डाल दें। बस तैयार हो गई आपकी मखाने की बढ़िया सब्ज़ी। उनके इस वीडियो को 3.5 मिलियन लोग देख चुके हैं। 

Also read : इन आसान स्टेप्स से चुटकियों में तैयार करें केले का रायता

YouTube video

मटर का मौसम आ चुका है तो इस बार आप कुक विद् पारुल का वीडियो देखकर मटर मखाने की स्वादिष्ट सब्ज़ी बनाकर देखें। पहले माख़ानों को रोस्ट करके रख लें। अब प्याज़, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, टमाटर और काजू  को कुछ देर भून लें। अब इसमें से थोड़ा मसाला निकालकर ठंडा करके पीस लें और बाक़ी में मटर डालकर पका लें। अब इसमें पिसा हुआ मसाला डालें और फिर सारे मसाले डालकर अच्छे से पकने दें। बाद में इसमें मखाने डाल दें। उनके इस वीडियो को 519 हज़ार लोग देख चुके हैं। 

YouTube video

पूनम किचन रेसिपी के इस वीडियो की मदद से भी आप मखाने की सब्ज़ी बना सकते हैं। तेल में जीरा डालकर इसमें कटा हुआ प्याज़ डालें और फिर पिसा हुआ अदरक, लहसुन और टमाटर डालें। सूखे मसाले डालकर इसको कुछ देर भून लें। अब इसमें भुने हुए मसाले डालें और थोड़ी देर ढँककर पकने दें। बाद में ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें। उनके इस वीडियो को 1.4 मिलियन लोग देख चुके हैं। 

YouTube video

टेस्टी होम कुक के वीडियो को देखकर भी आप आसानी से मखाने की स्वादिष्ट सब्ज़ी बना सकते हैं। पहले प्याज़, अदरक-लहसुन का पेस्ट और टमाटर पूरी डालें। इसमें हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला डालें। अब इसको भून लें। इसमें थोड़ी सी मलाई डाल दें। अब इसमें मखाने डालें और अंत में नमक मिला दें और 2 मिनट में गैस बंद कर दें। उनके इस वीडियो को 479 हज़ार व्यूज़ मिल चुके हैं। 

YouTube video

कुक विद् मोनिका का यह वीडियो देखकर आप एकदम शादी वाली शाही मखाना मटर की सब्ज़ी बना सकते हैं। पहले प्याज़, लहसुन, टमाटर और काजू डालकर भून लें। ठंडा होने पर इसको पीस लें। अब इसमें मसाले डाल दें और मटर डालकर इसको पकने दें। बाद में मखाने डाल दें। उनके इस वीडियो को 3 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं। 

YouTube video

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...