मखाना
मखाना रेसिपीज Credit: istock

Makhana: पोषक तत्वों से भरपूर मखाना ऐसा नट है जिसका लगभग हर घर में इस्तेमाल होता है। इसे फॉक्स नट या लोटस सीड्स के नाम से भी जाना जाता है। मखाने का सबसे ज्यादा उपयोग फास्टिंग के दौरान होता है। कैल्शियम से भरपूर मखाने को कई तरह के व्यंजन बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है। बच्चे से लेकर बड़े तक हर कोई मखाने का सेवन स्नैक्स से लेकर वजन कम करने तक के लिए कर सकता है। आज हम आपको बताएंगे मखाने के उन फायदों के बारे में जिनको जान आप भी इसे तुरंत अपनी डाइट में शामिल करेंगे।

पोषक तत्वों से है भरपूर

Makhana
Rich in nutrients

मखाने में कोलेस्ट्रॉल, सोडियम और सैचुरेटिड फैट बहुत कम मात्रा में होता है जो कि दिल की सेहत के लिए अच्छा है। मखाने मैग्नीशियम, पोटेशियम, मैंगनीज, फॉस्फोरस और प्रोटीन का भी एक अच्छा स्रोत हैं। मखानों में मौजूद हाई न्यूट्रिशन वैल्यू इसे एक संपूर्ण और स्वस्थ नाश्ता बनाती है। कैलोरी में कम होने के कारण मखाने वजन घटाने में मदद कर सकते हैं। वहीं हाई कैल्शियम के कारण ये हड्डियों के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा ये ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने, रक्तचाप को नियंत्रित करने, पाचन स्वास्थ्य में सुधार करने और बॉडी को डिटॉक्सीफाई करने का काम भी करता है।

एंटीऑक्सीडेंट्स से है भरपूर

मखाने में गैलिक एसिड, क्लोरोजेनिक एसिड और एपिकेटचिन जैसे कई विशिष्ट एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। ये हाई एंटीऑक्सिडेंट ऐसे यौगिक हैं जो हानिकारक मुक्त कणों को बेअसर करने और ऑक्सीडेटिव तनाव को रोकने में मदद करते हैं। शोधों के मुताबिक, एंटीऑक्सिडेंट शरीर को स्वस्थ रखने में कई तरह से अहम भूमिका निभाते हैं। साथ ही हृदय रोग, कैंसर और टाइप 2 डायबिटीज जैसी समस्याओं से बचाने में भी मदद करते है। एंटीऑक्सीडेंट्स में सूजन को कम करने के भी गुण मौजूद होते हैं, जो गठिया, सोरायसिस, गाउट और इंफ्लेमेंट्री बाउल डिजीज के दौरान होने वाली सूजन को कम करने के लिए फायदेमंद हो सकते है।

दिल की सेहत में करता है सुधार

Makhana
Improves heart health

मखाने में सोडियम की कम मात्रा और पोटेशियम की अधिक होने से ब्‍लड प्रेशर को नियंत्रि‍त करने में मदद मिलती है। मखाने में मौजूद मैग्नीशियम शरीर में ब्लड और ऑक्सीजन की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करता है। शरीर में मैग्नीशियम का स्तर कम होने से हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। एक शोध के मुताबिक, 4 सप्ताह तक रोजाना मखाने खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम किया जा सकता है। ये दोनों हृदय रोग के लिए सामान्य जोखिम कारक हैं।

वजन घटाने में करता है मदद

Makhana
Helps in weight loss

अगर आप अपना वजन कम करने की योजना बना रहे हैं तो प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने की सलाह दी जाती है। मखाने प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, जिससे लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती है। मखाने में कैलोरी कम होती है, जो वजन घटाने के लिए एक बढ़िया नाश्ता है। कुछ शोधों से पता चलता है कि अधिक मात्रा में फाइबर का सेवन पेट की चर्बी में कमी के साथ-साथ बढ़े हुए वजन घटाने से संबंधित हो सकता है।

ब्लड शुगर के लेवल को करता है नियंत्रित

मखाने प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स में होते हैं, जो उन्हें हाई ब्लड शुगर वाले लोगों के लिए अच्छा बनाते हैं। मखानों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कई मुख्य खाद्य पदार्थों की तुलना में कम होता है। मखाने में हाई मैग्नीशियम और कम सोडियम होता है जो कि मोटापे और मधुमेह से लड़ने के लिए परफेक्ट फूड है। 

पाचन के लिए है अच्छा

मखाने में मौजूद हाई फाइबर पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। मखानों को दैनिक आहार में शामिल करने से मल त्याग में सुधार करने में मदद मिल सकती है। वास्तव में, नियमित खपत पाचन में सुधार करने और कब्ज को दूर रखने में मदद कर सकती है।

एंटी-एजिंग

Makhana
Anti-Aging

मखाने एक बेहतरीन एंटी-एजिंग फूड है क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। शोधों से भी पता चलता है कि मखाने में पाए जाने वाले कुछ यौगिकों में शक्तिशाली एंटी-एजिंग गुण हो सकते हैं। हर दिन मुट्ठी भर मखाने आपको जवां बनाए रख सकते हैं और आपकी त्वचा को चमकदार बना सकते हैं। खास बात यह है कि इन्हें तले हुए नाश्ते के रूप में नहीं खाना चाहिए। मखाने में एंटीऑक्सीडेंट की मौजूदगी इन्हें पाचन स्वास्थ्य के लिए और भी बेहतर बनाती है। वे अत्यधिक और बार-बार पेशाब आने की रोकथाम में भी मदद करते हैं। एक अन्य शोध के अनुसार, मखाने में कई अमीनो एसिड होते हैं जो अपने एंटी-एजिंग गुणों के लिए जाने जाते हैं, जिनमें ग्लूटामाइन, सिस्टीन, आर्जिनिन और मेथियोनीन शामिल हैं।

अन्य फायदे

Makhana
Benefits
  • मखाना शरीर में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। पीरियड्स के दौरान, मखाना अधिक खाने की क्रेविंग का रोकने और कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही ये मासिक धर्म से पहले दिखने वाले लक्षणों से निपटने में भी मदद करता हैं।
  • मखाना कैल्शियम से भरपूर होता है। कैल्शियम हडि्डयों के स्वास्थ्य में सुधार करता है, साथ ही हड्डियों और जोड़ों को चिकनाई देता है। हड्डियों के स्वास्थ्य और घनत्व में सुधार के लिए रोजाना दूध के साथ फॉक्स नट्स का सेवन किया जा सकता है।
  • मखाना ना सिर्फ शरीर में हार्मोनल संतुलन बनाए रखता है बल्कि प्रजनन क्षमता के लिए अच्छा है। मखाने के सेवन से महिला के सभी प्रजनन अंग सुचारू रूप से काम करते हैं। मखाने का नियमित सेवन महिला प्रजनन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाता है।
  • मखानों में ‘केम्पफेरोल’ नामक एक यौगिक होता है जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है। फॉक्स नट्स का नियमित उपयोग सूजन को ठीक करने में मदद कर सकता है।
  • लीवर सारे वेस्ट को खत्म कर शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है। मखाने लीवर को ठीक से काम करने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

कुल मिलाकर, मखाना एक ऐसा नट है, जो आमतौर पर पूरे एशिया में उपयोग किया जाता है। यह एंटीऑक्सिडेंट और कई पोषक तत्वों में भरपूर होता है और उम्र बढ़ने को धीमा करने में मदद कर सकता है, साथ ही ये हृदय स्वास्थ्य, रक्त शर्करा प्रबंधन और वजन घटाने में भी उपयोगी है। यह स्नैक्स, मुख्य व्यंजन और डिजर्ट सहित कई अलग-अलग तरीकों से खाया जा सकता है।

Leave a comment