दशहरा पूजन में ट्राई करें ये पांच राजपूती लुक, दिखेंगे कमाल: Rajputi Look For Dussehra
Rajputi Looks For Festive Season

Rajputi Look For Dussehra: असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक, धर्म की स्थापना का प्रतिमान यानिकि दशहरा का त्योहार आने वाला है। विजय दशमी पर सभी के घरों में भगवान श्री राम की विशेष पूजा की जाती है। इस खास त्योहार आप चाहें तो विजय दशमी पूजन के दौरान खास राजपूती लुक लुक ले सकते हैं। इस लेख में विशेष रूप से आप जानेंगे ट्रेंडिंग जेंट्स एंड लेडीज राजपूती लुक्स के बारे में, जिनको कैरी कर आप बेहद खास लगेंगे। आइए जानते हैं इस राजसी राजपूती लुक्स के बारे में।

Read More : नवरात्रि में इन बॉलीवुड स्‍टार्स का साड़ी लुक करें रीक्रिएट, जानें ये खास टिप्‍स: Saree Look Recreate

इस फेस्टिव सीजन ट्राई करें ये बेहद खूबसूरत राजपूती लुक्स : Rajputi Look For Dussehra

बाई सा स्पेशल

बाई सा का शाही अंदाज इस दशहरा के त्योहार पर अगर आप खास दिखना चाहती हैं, तो ये लुक आपके लिए परफेक्ट है। राजसी परिवार की रॉयल फील देने वाला यह शाही अंदाज कैरी किया है दिव्या सिंह कानावत ने, जिसमे वो ग्रे और पिंक कॉम्बो कलर्स की शानदार शाही पोशाक में नजर आ रही हैं।

राजपूती टशन

जब आरजे गीतांजलि ने राजपूती लुक लिया तो हर कोई देखता रह गया। इस खास राजपूती लुक में गीतांजलि किसी महारानी की तरह शाही दिख रही हैं। पिंक और टील के शेड्स के परफेक्ट ब्लेंड के साथ बनाई गई यह राजसी पोशाक वाकई कमाल है।

रजपूती शान ऐसी…

भगवा रंग वीरता और त्याग का प्रतीक है। आग हो या सूर्य, सभी इसी भगवा रंग में रंगे नजर आते हैं, ऐसे में अगर आप भी इस वीरता के रंग में रंगना चाहती हैं तो रक्षा राजपुरोहित का ये खास लुक आपने मन को भाने वाला है।

मॉडर्न सा ये रजवाड़ी लुक

रीतिका ने रजवाड़ी लुक को एक मॉडर्न ब्लेंड देते हुए इस लुक को और भी कमाल बना दिया है। ब्ल्यूइश ग्रीन शेड्स के शेप्स के साथ बनाई गई ये मॉडर्न मिक्स राजपूती ड्रेस भी कमाल है। आप चाहें तो इस विजय दशमी में इसे कैरी कर सकती हैं।

खास ए शाही

टील कलर काफी रॉयल कलर्स की श्रेणी में आता है। इस शानदार कलर की ब्राइटनेस में रंगी ये राजपूती पोशाक बेहद खूबसूरत है। इस दशहरा पूजा, आप चाहें तो ये खास अटायर ले सकती हैं।

बन्ना सा

अभी का शानदार अंदाज अगर आप चाहें तो अभी की तरह सिंपल और खास राजपूती लुक ले सकते हैं। इस शानदार अटायर में अभी ने एक ब्लैक बंद गला के साथ रेड नेक पीस को पेयर किया जो बेहद खूबसूरत दिख रहा है।

राजपूती शान सबसे बेहतर

अगर आप चाहें तो राजपूती शान को दर्शाता यह लुक ले सकते हैं। इस खास लुक में राज ने पिस्ता ग्रीन कलर के बंद गले पर गोल्डन नेक पीस और मल्टी कलर साफा कैरी किया है। मल्टीकलर पगड़ी ने इस लुक में जान डाल दी है।

Read More : दीपिका पादुकोण से लेकर सारा अली खान तक, सब हैं मोनोक्रोम साड़ियों की दिवानी: Celebrity Monochrome Saree

रंगरेज पिया….

अगर आप इस विजय दशमी पूजा पर ऑथेंटिक राजपूती लुक लेना चाहते हैं तो ये लुक आपको बेहद पसंद आने वाला है। भूपेंद्र सिंह झाला का ये रॉयल रेड लुक राजसी है, जिसे कैरी कर आप भी ऐसे ही खास दिख सकते हैं। इसमें रेड अंगरखा इस लुक की जान है।

ये अलबेला सजन

अगर आप चाहें तो राजपूती मेन्स लुक में से यह सिंपल लुक भी चुन सकते हैं। अगर आप किसी मिनिमल लुक की तलाश कर रहे हैं, तो ये लुक आपके लिए परफेक्ट है। ग्रे बंद गला, गोल्डन ज्वेलरी, मल्टी कलर साफा और हाथ में एक तलवार…वाह क्या शानदार राजसी छवि है।