Celebrity Monochrome Saree: अगर आप भी फैशन ट्रेंडेंस को फॉलो करने वालों में से हैं तो आपको इसकी पूरी जानकारी होना भी जरूरी है। इस फेस्टिव सीजन में आपको शानदार गॉर्जियस लुक चाहिए तो जान लीजिए इस साल का नया साड़ी ट्रेंड है मोनोक्रोम साड़ियां। मोनोक्रोम साड़ियां इन दिनों सभी बॉलीवुड डीवाज की फेवरेट लिस्ट में शामिल है। अवार्ड फंक्शन हो या फिर बॉलीवुड पार्टी, आपको कई सेलेब्स मोनोक्रोम साड़ियों में नजर आएंगी। तो क्यों न इस फेस्टिव सीजन में आप भी इस ट्रेंड को फॉलो करें।
आखिर क्या है मोनोक्रोम ट्रेंड
जब आपकी कोई साड़ी या ड्रेस एक या दो कलर की ही हो तो इसे मोनोक्रोम लुक कहते हैं। इसी के साथ अगर एक ही रंग के दो शेड आपकी साड़ी में हैं जैसे डार्क ब्लू और लाइट ब्लू, डार्क ग्रीन और लाइट ग्रीन या फिर ब्लैक एंड व्हाइट तो ये भी मोनोक्रोम साड़ी है। गौरतलब है कि मोनोक्रोम साड़ियों में इस समय सबसे ज्यादा क्रेज व्हाइट एंड ब्लैक का है। ऐसा नहीं है कि मोनोक्रोम साड़ियां हमेशा सिंपल ही हों, इसमें सर्कल, लाइन्स, ज्योमेट्री पैटर्न भी शामिल होते हैं, जो इसे और भी ग्लैमरस बनाते हैं। हालांकि इसमें ट्रेडिशनल स्टाइल के प्रिंट शामिल नहीं हैं।
दीपिका का गॉर्जियस लुक
दीपिका पादुकोण फैशन आइकन हैं। हाल ही में एक फैशन शो में दीपिका मोनोक्रोम साड़ी में पहुंचीं। दीपिका ने व्हाइट कलर की साटन सिल्क साड़ी के साथ सेम कलर का ही हॉल्टर नेक ब्लाउज कैरी किया। एक्ट्रेस की व्हाइट साड़ी का लुक बढ़ा रही थी साड़ी पर लगी ब्लैक सीक्वेंस लैस। बोल्ड मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।
विद्या बालन की यूनिक साड़ी
एक्ट्रेस विद्या बालन साड़ी पहनने की शौकीन हैं। विद्या का साड़ी कलेक्शन बहुत ही शानदार और एलिगेंट है। पिछले दिनों विद्या इस स्ट्रिप पैटर्न की मोनोक्रोम साड़ी में नजर आईं। व्हाइट एंड ग्रीन कॉम्बिनेशन की इस साड़ी में कई पैटर्न की लाइन्स बनी थीं, जो काफी यूनिक लग रही थीं। इसी के साथ विद्या ने सर्कल पैटर्न की मोनोक्रोम साड़ी भी वियर की। यह लेनिन साड़ी काफी क्लासी लग रही थी।
सारा अली खान का स्टाइल
सारा अली खान ने इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू किया। सारा के लिए यह डेब्यू काफी महत्वपूर्ण था। ऐसे में उन्होंने अपने लुक्स पर खास ध्यान दिया। फेस्टिवल में सारा ने व्हाइट कलर की साटन सिल्क साड़ी वियर की। इस साड़ी के साथ सारा ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का पर्ल हॉल्टर नेक ब्लाउज वियर किया।
जेनेलिया का क्लासिक लुक
एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा अपने क्लासिक लुक्स और आउटफिट्स के लिए जानी जाती हैं। एक अवार्ड फंक्शन में शामिल होने के लिए जेनेलिया ने मोनोक्रोम साड़ी को चुना। एक्ट्रेस ने इसके साथ वी डीप नेक का फुल स्लीव्स ब्लाउज वियर किया। ब्लैक कलर की इस मोनोक्रोम साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने शानदार ऑक्साइड ज्वेलरी वियर की।
परिणीति चोपड़ा का डिफरेंट लुक
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का ड्रेसिंग सेंस काफी अलग और रॉयल होता है। परिणीति ने ब्लैक सीक्वेंस ब्लाउज के साथ मोनोक्रोम साड़ी वियर की। इस ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्रिप साड़ी का लुक काफी गॉर्जियस है। आप इस फेस्टिव सीजन में इस लुक को ट्राई कर सकती हैं।
नीना गुप्ता की अदा
64 साल की नीना गुप्ता ने यह साबित कर दिया है कि फैशन फॉलो करने की कोई उम्र नहीं होती। बड़ी उम्र की महिलाओं के लिए आदर्श नीना गुप्ता भी मोनोक्रोम साड़ी के मोह से दूर नहीं रह पाईं। नीना में व्हाइट साड़ी के साथ चोली स्टाइल ब्लाउज कैरी किया, जो काफी शानदार लग रहा था।
काजोल का किलर लुक
काजोल का साड़ी कलेक्शन शानदार है। वह हमेशा कुछ अलग वियर करने की कोशिश करती हैं। इस खूबसूरत एक्ट्रेस की यह ब्लैक मोनोक्रोम साड़ी किसी भी पार्टी में आपका लुक बढ़ाने के लिए परफेक्ट च्वाइस है। पफ स्लीव्स ब्लाउज के साथ काजोल ने बहुत ही सिंपल स्टाइल में इसे वियर किया है।
