उमस भरी गर्मी से फेस पर हो रही है सूजन को कम करेंगी ये 7 होम रेमेडी: Swelling Face Remedy
Swelling Face Remedy Credit: Istock

Swelling Face Remedy: फेस पर सूजन कई कारणों से होती है जिसमें नींद की कमी, स्‍ट्रेस, हाई बीपी और अल्‍कोहल का अधिक सेवन करने के अलावा उमस भरी गर्मी भी शामिल है। उमस भरी गर्मी में फेस पर अधिक पसीना आता है जिस वजह से फेस के रोमछिद्र बंद होने लगते हैं साथ ही बार-बार पसीना पोछने के कारण फेस सूजा हुआ नजर आने लगता है। फेस की सूजन को कम करने के लिए अधिकतर महिलाएं मेकअप प्रोडक्‍ट का इस्‍तेमाल करती हैं लेकिन ये एक अस्‍थायी सॉल्‍यूशन है जो कुछ देर के लिए आपकी समस्‍या को कम कर सकता है। यदि आप इस समस्‍या से परमानेंट छुटकारा पाना चाहते हैं तो ये होम रेमेडीज आपके काम आ सकती हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में। 

क्‍या है फेस की सूजन

Swelling Face Remedy
what is facial swelling

फेशियल टिशूज के सूजने और चेहरे पर तरल पदार्थ के बढ़ने के कारण फेस पर सूजन दिखाई देने लगती है। सूजन आमतौर पर होंठ, गाल, आंखों के नीचे और पलकों पर होती है। कभी-कभी ये गले और गर्दन तक भी फैल सकती है।

फेस की सूजन को कम कर सकती हैं ये होम रेमेडीज

कोल्‍ड वॉटर थेरेपी

फेस की सूजन को कम करने के लिए आप कोल्‍ड वॉटर थेरेपी ट्राई कर सकते हैं। गर्मी के मौसम में ये थेरेपी काफी लाभदायक मानी जाती है। ये फेशियल टिशूज को बढ़ने से रोकती है और रोमछिद्र को भी कम करती है जिस वजह से उमसभरी गर्मी में कम पसीना आता है।

बर्फ की सिकाई

फेस पर बर्फ की सिकाई करने से ब्‍लड सर्कुलेशन में सुधार होता है जिससे फेस की सूजन को कम करने में मदद मिलती है। बर्फ की सिकाई करने के लिए आप एक सूती कपड़े में बर्फ के कुछ टुकड़े ले लें और फिर इसे फेस पर रगड़ें। ऐसा करने से फेस के टिशू डैमेज नहीं होंगे।

आलू मसाज

आलू को स्किन के लिए वरदान माना जाता है। आलू का रस स्किन टोन सुधारने के साथ सूजन को कम करने में भी मदद करता है। आलू स्किन में मौजूद लालपन और जलन से भी राहत दिलाता है। आलू का प्रयोग करने के लिए एक आलू को स्‍लाइस में काट लें और इसके रस से फेस पर गोलाई में रगड़ते हुए मसाज करें। ऐसा करने से आपको जल्‍द राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें | Weight Loss tips at home: वर्क फ्रॉम होम के दौरान करना है वेट लॉस तो अपनाएं यह टिप्स

अधिक पानी पिएं

गर्मी के मौसम में शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है जिस वजह से कई बार फेस पर सूजन की समस्‍या हो जाती है। इसलिए कोशिश करें कि पर्याप्‍त मात्रा में पानी पिएं। पानी के अलावा आप जूस, एनर्जी ड्रिंक और छाछ का भी सेवन कर सकते हैं।

फेशियल एक्‍सरसाइज

Facial exercises
Facial exercises

फेस की सूजन को कम करने के लिए आप फेशियल एक्‍सरसाइज का भी सहारा ले सकते हैं। फेशियल एक्‍सरसाइज करने से ब्‍लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। ब्‍लड का फ्लो सही होने से सूजन में तो कमी आती ही है साथ ही फेस पर चमक भी बढ़ती है।

खीरे का प्रयोग

उमसभरी गर्मी में खीरा और ककड़ी का सेवन लाभदायक माना जाता है। खीरे में एंटी-ऑक्‍सीडेंट पाया जाता है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है। सूजन को कम करने के लिए फेस पर खीरे के स्‍लाइस काट कर रगड़ें। इसके साथ ही इसे कुछ देर के लिए फेस पर लगा रहने दें। ऐसा करने से कुछ ही देर में सूजन से छुटकारा मिल जाएगा।

गुलाब जल का इस्‍तेमाल

गुलाब जल का प्रयोग आपने कई बार फेस पैक में किया होगा लेकिन क्‍या आप जानते हैं गुलाब जल फेस की सूजन को कम करने में भी मदद करता है। गुलाब जल को कॉटन की सहायता से फेस पर 10 से 15 मिनट तक लगाने से सूजन को कम किया जा सकता है।