प्रेग्‍नेंसी
Vitamin D Deficiency Credit: Istock

How To Prevent Vitamin D Deficiency – प्रेग्‍नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह की कमियां हो जाती हैं जिस वजह से गर्भ में पल रहे बच्‍चे को विशेष देखभाल की आवश्‍यकता होती है। इस वक्‍त म‍हिलाओं को अधिक थकान और कमजोरी महसूस होती है, इसलिए इन समस्‍याओं से बचने के लिए संतुलित आहार लेना बेहद जरूरी है। प्रेग्‍नेंसी के दौरान विटामिन डी की कमी के कारक एडीएचडी के विकास को प्रभावित कर सकते हैं। एडीएचडी एक कॉमन क्रॉनिक डिजीज है जो अजन्‍मे बच्‍चों के स्‍पैन अटेंशन, सेल्‍फ कंट्रोल और स्थिर बैठने की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं। लो मैटर्नल विटामिन डी लेवल से आपको अटेंशन डिफिक्‍ट हाईपर एक्टिविटी डिस्‍ऑर्डर या एडीएचडी का जोखिम हो सकता है। प्रेग्‍नेंसी में एडीएचडी की समस्‍या से निजात पाने के लिए आप इन चीजों को अपना सकते हैं।

धूप में बैठें

sit in the sun
sit in the sun

प्रेग्‍नेंसी में विटामिन डी की कमी होना आम है लेकिन कई बार इससे एडीएसडी की समस्‍या ट्रिगर हो सकती है। विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आप 1 घंटा धूप में बैठ सकते हैं। इसके लिए आप सुबह की धूप लें जो अधिक तेज नहीं होती, इससे  आपको नुकसान नहीं पहुंचेगा।

गाय का दूध पिएं

गाय के दूध में विटामिन डी और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। प्रेग्‍नेंसी के दौरान गाय के दूध का सेवन लाभदायक होता है। विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए नियमित रूप से एक गिलास गाय का दूध पिएं। गाय के दूध में कई ऐसे पोषक तत्‍व होते हैं जो अजन्‍मे बच्‍चे को एडीएचडी से बचा सकते हैं।

साबुत अनाज का सेवन

प्रेग्‍नेंसी में हेल्‍दी और पोषक तत्‍वों को खाने की सलाह दी जाती है। खासकर साबुत अनाज का सेवन इस दौरान कई समस्‍याओं को कम करने का काम करता है। विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए ओट्स, दलिया, दालें और बाजरा जैसे अन्‍य साबुत अनाज का सेवन किया जा सकता है। ये बच्‍चे की ग्रोथ में भी सहायक होते हैं।

यह भी पढ़ें: घर में रखी इन चीजों से बढ सकती हैं मुसीबतें, तुरंत घर से कर दें बाहर: Vastu Tips for Home

अंडे का करें सेवन

जो महिलाएं अंडे का सेवन कर सकती हैं उन्‍हें प्रतिदिन एक अंडा अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। अंडे में विटामिन डी अधिक होता है। इसका सेवन करने से एडीएचडी के जोखिम से भी बचा जा सकता है। नॉर्मल अंडे की बजाय देशी अंडा अधिक फायदेमंद होता है लेकिन इसका सेवन डॉक्‍टर की सलाह अनुसार ही करें।

ओमेगा-थ्री का सेवन

omega-3 intake
omega-3 intake

आपको बता दें कि विटामिन डी की आपूर्ति करने के लिए शाकाहारी भोजन में काफी कम चीजें हैं। ओमेगा-थ्री फैटी एसिड के सेवन से भी विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में फैटी फिश और प्रॉन को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

मशरूम

शाकाहारी खाने में मशरूम एक मात्र ऐसी सब्‍जी है जिसमें अधिक मात्रा में विटामिन डी होता है। मशरूम सूर्य की किरणों से पैदा होते हैं इसलिए इसमें विटामिन डी के अलावा विटामिन बी1, बी2, बी5 और कॉपर भी अधिक होता है। मशरूम का सेवन डॉक्‍टर की सलाह के बाद करना चाहिए क्‍योंकि प्रेग्‍नेंसी में इसके नकारात्‍मक प्रभाव भी हो सकते हैं।