Vastu Tips for Home: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का बड़ा महत्व है। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई नियम बताए गए हैं, जो हमारे जीवन को सुगम व खुशहाल बनाने में कारगर होते हैं। कई बार अथक प्रयास करने और बार बार कोशिशों के बाद भी काम नहीं बन पाते। घर में आए दिन दंपती के बीच तनातनी रहती है और मस्तिष्क में हमेशा नकारात्मक विचार आते हैं। इस वजह से व्यापार व नौकरी पर भी असर पड़ता है और आर्थिक तंग जैसी स्थिति बनने लगती है। इन सबके पीछे वास्तु दोष भी एक कारण हो सकता है। दरअसल, घर में प्रत्येक चीजों को रखने के वास्तु नियम होते हैं। ऐसे में अगर हम वास्तु नियमों को अनदेखा करते हैं तो उसका विपरीत प्रभाव पड़ता है। जिस वजह से घर की सुख—शांति चली जाती है। ऐसे में वास्तु नियमों का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। फेंगशुई के अनुसार, घर में किन चीजों को रखना अशुभ माना जाता है, यह जानना बेहद जरूरी रहता है। तो चलिए जानते हैं घर में ऐसी कौनसी चीजें हैं जो आपकी परेशानी का कारण बन सकती है।
बंद घड़ी

जीवन में समय की कीमत बड़ी है। कहते हैं जिसका समय साथ देता है उसका भाग्य भी साथ रहता है। हर घर में दीवार घड़ी टंकी रहती है। कई बार वह खराब हो जाती है या फिर उसकी बैटरी खत्म हो जाती है। जाने अनजाने में हम उस घड़ी को बंद ही रहने देते हैं, जो कि वास्तु के हिसाब से उचित नहीं है। फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, बंद घड़ी आपके भाग्य के द्वार भी बंद कर सकती है। इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और घर में सुख—शांति नहीं रहती है। इसलिए बंद घड़ी को या तो ठीक करवा लेना चाहिए या फिर उसे घर से बाहर रखना चाहिए।
बोनसाई का पौधा

यूं तो पेड़ पौधों के बिना मनुष्य का जीवन संभव नहीं है। परंतु, घर पर पेड़ पौधा लगाने से पहले वास्तु नियमों का ध्यान रखना चाहिए। हिंदू धार्मिक शास्त्रों में कुछ पौधों को शुभ तो कुछ को अशुभ बताया गया है। ऐसे में घर पर अशुभ पौधे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कभी भी बोनसाई का पौधा नहीं लगाना चाहिए, इससे घर की बरकत रुक जाती है और आर्थिक तंगी जैसी स्थिति उत्पन्न होती है। अगर आप घर पर पौधा लगाना चाहते हैं तो मनी प्लांट लगा सकते हैं। मनी प्लांट को आप घर की बालकनी में लगाएं। इससे घर में सुख—समृद्धि बनी रहेगी। हालांकि, ध्यान रखें कि मनी प्लांट पीला होने पर उसे तुरंत हटा देना चाहिए। इससे आर्थिक संकट पैदा हो सकता है।
कांच की खिड़की व शीशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कांच की खिड़की लगाना शुभ माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। लेकिन, घर पर हर कहीं पर शीशा नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेड के सामने कभी भी शीशा नहीं लगाना चाहिए, इससे हर वक्त नकारात्मकता बनी रहती है और हमेशा तनाव का माहौल बना रहता है।
यह भी पढ़ें: महिलाओं के लिए बेहद खास है ये वास्तु टिप्स, मिलती है तरक्की, जानें मुख्य बातें: Vastu Tips for Women
