Vastu Tips for Women: आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। हर क्षेत्र में महिलाएं अपने ज्ञान और कौशल से पुरुषों के बराबर सम्मान और नाम कमा रही हैं। परंतु, कई बार ऐसी परिस्थित आ जाती है, जब कड़ी मेहनत के बाद भी महिलाओं को सफलता नहीं मिलती। ऐसे में वे निराशा और तनाव में आ जाती है। जिसका असर उनकी कार्यक्षमता और उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि महिलाएं मेहनत करने के साथ अपने घर और कार्यक्षेत्र के वास्तु पर भी ध्यान दें। यदि वास्तु नियमों में दोष होता है तो कड़ी मेहनत के बाद भी सकारात्मक परिणाम नहीं मिलते। इसलिए महिलाएं अपने काम का बेहतर परिणाम पाने के लिए वास्तु नियमों का पालन करें, ताकि उन्हें हर क्षेत्र में तरक्की और मान सम्मान मिले। आज हम आपके लिए ऐसे ही वास्तु से जुड़े उपाय लाए हैं, जो आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।
घर का मुख्य द्वार और मंदिर

घर बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि घर का मुख्य द्वार दक्षिण पश्चिम दिशा में ना बनाएं। इस दिशा में बने मुख्य द्वार वाले घर में हमेशा नकारात्मकता रहती है। जिसके कारण महिलाओं में मानसिक तनाव बढ़ता है। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि घर के सभी दरवाजे घर में अंदर की तरफ खुले, जिससे सकारात्मक ऊर्जा घर के अंदर आए। इससे महिलाओं को एक नई ऊर्जा मिलती है, जिसके कारण वे सोच समझ कर सही निर्णय ले पाती है। घर में हमेशा उत्तर पूर्व दिशा में मंदिर बनवाएं, क्योंकि यह दिशा देवताओं की दिशा है। इस दिशा में पूजा करने से सभी देवताओं की कृपा बनी रहती है जिससे महिलाओं की आर्थिक उन्नति होती है।
कमरे में तस्वीर और पूर्व दिशा

कामकाजी महिलाओं को हमेशा अपने घर में उत्तर या पूर्व दिशा की तरफ बहते पानी या अन्य किसी पानी दिखाने वाली तस्वीर को लगाना चाहिए। इससे महिलाओं को मानसिक शांति मिलती है। जो उनके काम करने के स्तर को बढ़ाती है। इससे महिलाओं का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। जो महिलाएं अपने जीवन में नाम और सम्मान चाहती है उन्हें पूर्व दिशा के कमरे में रहना चाहिए क्योंकि पूर्व दिशा उगते सूरज को दर्शाती है, जो महिलाओं को शक्ति देता है।
कमरे में दीपक और विंड चाइम

महिलाओं को अपने कमरे की दक्षिण दिशा में दीपक या लाल रंग का लैंप या लाल रंग का बल्ब जरूर जलाएं। यह बुरी शक्तियों के प्रभाव को कम करता है। यह परिवार की प्रसिद्धि और समृद्धि को भी बढ़ाता है। साथ ही, अपने कमरे की खिड़कियों पर विंड चाइम भी लगाना चाहिए। विंड चाइम की आवाज से मन शांत होता है और शांत मन से काम करने पर सफलता जरूर मिलती है।
यह भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र और महिलाओं का है गहरा संबंध, इन गलतियों से मन रहता है विचलित, जानें इसका महत्व: Vastu and Women
