Health Problems Due to Old Goods
Old Mattress Health Issues

Health Problems Due to Old Goods : अधिकतर मध्यम वर्गीय भारतीय घरों में हर एक सामान को तब तक इस्तेमाल किया जाता है, जब तक वह पूरी तरह अपना दम ना छोड़ दे। लेकिन यह बात भी सच है कि खाने पीने के सामान से लेकर महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक हर एक सामान की एक्सपायरी डेट जरूर होती है। और हम सभी प्रोडक्ट्स की एक्सपायरी डेट का पूरी तरह ख्याल भी रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं घर में रोज इस्तेमाल किए जाने वाले गद्दे, तकिये, बर्तन, बर्तन धोने वाले स्पंज आदि कब तक इस्तेमाल करना सही है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार घर में इस्तेमाल किए जाने वाली रोजमर्रा को चीजों का ख्याल ना रखने पर आप कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में इन चीजों का ख्याल कैसे रखा जाए ये जानना जरूरी है। आइए इसके विषय में विस्तार से जानते हैं।

Read Also : यदि जिंदगी में सफल होना है तो अपनाएं सुबह की ये आदतें: Morning Habits

घर में हर रोज इस्तेमाल होने वाली चीजों का ऐसे रखें ख्याल नहीं होगा कोई बीमार : Health Problems Due to Old Goods

Health Problems Due to Old Goods

गद्दे

अधिकतर लोग बेड पर पड़े एक ही गद्दे का सालों साल इस्तेमाल करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार बहुत पुराने गद्दों में ज्यादा बैक्टीरिया और कीटाणु पनप सकते हैं। ऐसे में आपको हर 2 से 3 महीने में एक बार गद्दों को निकालकर अच्छे से साफ करना चाहिए और धूप लगा देनी चाहिए। ख्याल रखें गद्दों पर सीधे बेड शीट ना डालकर पहले कॉटन के कवर का इस्तेमाल करें। और 8 से 10 साल पुराने गद्दों को तुरंत बदल दें।

बर्तन स्पंज

Health Problems Due to Old Goods

बर्तन साफ करने के लिए आजकल कई अलग-अलग तरह के स्पंज इस्तेमाल किया जा रहे हैं। लेकिन डॉक्टर्स महंगे से महंगे स्पंज को भी केवल 1 से 2 हफ्ते ही इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। ऐसे में अगर आप स्पंज को बैक्टीरिया से बचाना चाहते हैं। तो हर रोज स्पंज को लगभग 1 से 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव या तेज गर्म पानी में उबाल सकते हैं। ऐसा करने से आप बैक्टीरिया पनपने के खतरे को खत्म कर सकते हैं।

वेजीटेबल कटिंग बोर्ड

अगर आप भी अपनी किचन में वेजिटेबल कटिंग बोर्ड का इस्तेमाल करती हैं। तो इसकी साफ सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। ख्याल रखें एक वेजिटेबल कटिंग बोर्ड का इस्तेमाल केवल एक ही साल तक करना सुरक्षित है। इसके अलावा भी आपको कच्चा मीट आदि रेगुलर कटिंग बोर्ड पर काटना नहीं चाहिए। ऐसा करने से आप कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर सकते हैं।

तकिए

Health Problems Due to Old Goods

आजकल घर के हर एक कोने में तकिये और कुशंस को साधारण या साज सजावट के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। आप हर रोज कम से कम 7 से 8 घंटे तकिए के साथ बिताते हैं। जिसमें पसीना, डस्ट, मिट्टी, बैक्टीरिया धूल और डेड स्किन सेल्स जमा रहती हैं। जिसके कारण स्किन प्रॉब्लम्स के साथ साथ सांस लेने में परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आपको एक तकिया केवल 1 से 2 साल ही इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा तकिए के कवर को हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार बदल देना जरूरी है।

नॉन स्टिक बर्तन

नॉन स्टिक बर्तन जैसे नॉन स्टिक पैन, नॉन स्टिक कढाई, नॉन स्टिक तवा आदि आजकल खूब ट्रेंड कर रहे हैं। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो नॉन स्टिक बर्तन सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। ऐसे में अच्छी क्वालिटी के बर्तनों का ही इस्तेमाल करें और उन्हें भी तीन से चार साल में ही बदल दें। ज्यादा पुराने नॉन स्टिक बर्तन खाने में हानिकारक केमिकल्स छोड़ सकते हैं, जिससे आपको गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता सकता है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पत्रकारिता में स्नातक...