Dada dadi ki kahani : तुम जानते होगे कि ख़रगोश बड़े ही डरपोक होते हैं। एक ख़रगोश को अपनी डरने की आदत बहुत बुरी लगती थी। वह सोचा करता था-‘हे भगवान, आपने मुझे इतना डरपोक क्यों बनाया। ज़रा-सी आवाज़ हुई कि मैं डर जाता हूँ। कोई प्यार करने के लिए भी हाथ बढ़ाए तो भी मैं डरकर “छिप जाता हूँ। क्यों हूँ मैं इतना डरपोक? आख़िर क्यों…..?’
उसने सोचा कि अब वह डरेगा नहीं। उसने अपने-आपसे कहा, ‘मैं बहादुर हूँ। मैं डरपोक नहीं हूँ।’ तभी एक हल्की-सी आवाज़ हुई और ख़रगोश डरकर भागने लगा। आदत इतनी जल्दी थोड़े ही न बदलती है।
दौड़ते-दौड़ते वह एक तालाब के किनारे पहुँचा। वहाँ कुछ मेढक खेल रहे थे। जैसे ही उन्होंने किसी के आने की आवाज़ सुनी, वे डरकर तुरंत पानी में कूद गए। ख़रगोश को तसल्ली हुई। उसने सोचा, ‘चलो कोई तो है जो मुझसे भी डरता है। इसका मतलब यह हुआ कि दुनिया में सब किसी-न-किसी से डरते हैं और जो सबसे ज़्यादा ताक़तवर है, वह भी ईश्वर से डरता है। इसलिए अपने से ज़्यादा ताकतवर जीव से डरना और सावधान रहना कोई बुरी बात नहीं है।’
आओ बरसो मेघा प्यारे-पंचतंत्र की कहानी
Story for Kids: भीषण गर्मी पड़ रही थी, जंगल में चारो तरफ पानी के लिए हा- हा कार मचा हुआ…
Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां
पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…
मेरा कलेजा तो पेड़ पर है! -पंचतंत्र की कहानी
समुद्र के किनारे जामुन का एक खूब बड़ा सा पेड़ था । उस पर एक बंदर रहता था । जिसका…
अकबर की शादी: अकबर बीरबल की कहानियाँ
एक दिन रानी ने राजा अकबर से कहा कि वे बीरबल को उसके पद से हटा कर, रानी के भाई…
व्यापारी और सोने का सिक्का: अकबर बीरबल की कहानियाँ
इंसाफ करने के लिए प्रसिद्ध बीरबल के पास एक बार एक व्यापारी पहुँचा। उसने कहा, श्रीमान! बहुत समय पहले, मेरे…
बीरबल की स्वर्ग यात्रा: अकबर बीरबल की कहानियाँ
बीरबल से जलने वाले दरबारियों ने उसे मारने की साजिश रची। उन्होंने बादशाह के नाई को कुछ सोने के सिक्के…
दीपावली पर लक्ष्मी- गणेश की पूजा क्यों होती है ?
Diwali Lakshmi Puja: अधिकतर घरों में बच्चे यह दो प्रश्न अवश्य पूछते हैं कि जब दीपावली भगवान राम के 14…
Top 30 Dada Dadi Ki Kahani in Hindi : 30 सर्वश्रेष्ठ दादा दादी की कहानी
दादा दादी की कहानी: “शीर्ष 30 दादा-दादी की कहानियों का संग्रह: इस पृष्ठ पर हमने लाए हैं वो कहानियाँ जो…
दूरदर्शी सुमन – दादा दादी की कहानी
Dada dadi ki kahani : प्रिया एक अमीर और सुंदर लड़की थी, उसके पास पहनने के लिए ढेर सारे सुंदर…
