Dada dadi ki kahani : एक शहर की एक गली में एक पुराना मकान था। उसमें एक बूढ़ा व्यक्ति रहता था। उसका न कोई रिश्तेदार था न कोई दोस्त। वह हमेशा अकेला रहता था।
इस पुराने मकान के ठीक सामने एक छोटा-सा घर था। उस घर में एक छोटा बच्चा रोहित, अपने माता-पिता के साथ रहता था। बूढ़े व्यक्ति को बच्चे बहुत अच्छे लगते थे। वह जब भी बच्चे को देखता था, प्यार से हाथ हिलाता था। छोटा बच्चा भी अपनी खिड़की में खड़े होकर जवाब में उसकी ओर देखकर हाथ हिलाता था। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती हो गई। रोहित बूढ़े व्यक्ति को ‘दादाजी’ कहकर बुलाने लगा।
दादाजी अक्सर रोहित के लिए बिस्कुट लाते थे। कभी-कभी वे उसके पसंद की चाकलेट लाकर भी उसे देते थे। एक दिन रोहित ने भी उन्हें अपना एक खिलौना दिया। अपना टीन का सिपाही यानी ‘टिन सोल्जर’। दादाजी ने कहा कि वे इसे बहुत सम्हालकर रखेंगे।
कुछ दिनों के बाद रोहित ने देखा कि दादाजी कहीं भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। उनके मकान को तोड़ दिया गया और वहाँ पर एक बेहद खूबसूरत बँगला बनाया गया।
रोहित के पिता ने उस बँगले को ख़रीद लिया। रोहित और उसके माता-पिता बँगले में रहने लगे। धीरे-धीरे रोहित बड़ा होने लगा और बचपन के उन ‘दादाजी’ को भूलने लगा।
जब वह बड़ा हुआ और उसकी शादी हो गई, तब उसकी पत्नी भी वहीं रहने आई। एक दिन वह अपनी पत्नी के साथ बँगले के बगीचे में हाथ से एक गड्ढा खोद रहा था। वहाँ वह एक बीज बोना चाहता था। तभी उसकी उँगली में कुछ चुभा। उसने खोदकर देखा तो यह उसका अपना ‘टिन सोल्जर’ था, जो उसने दादाजी को दिया था। उसकी तलवार की नोंक रोहित की उँगली में चुभ गई थी। अपना बचपन का खिलौना देखकर अचानक रोहित को बचपन की सारी बातें और दादाजी याद आ गए। उसे याद आया कि दादाजी ने कहा था, ‘यह खिलौना मैं बहुत सम्हालकर रखूँगा।’
रोहित ने अपनी पत्नी को बचपन की वह सारी बातें सुनाईं। सुनाते-सुनाते उसकी आँखें भर आईं।
वह ‘टिन सोल्जर’ रोहित ने अपने घर में सजा दिया। उसका यह पुराना खिलौना हमेशा उसे बचपन की मीठी यादों में ले जाता था। साथ ही उसे दादाजी भी याद आ जाते थे।
आओ बरसो मेघा प्यारे-पंचतंत्र की कहानी
Story for Kids: भीषण गर्मी पड़ रही थी, जंगल में चारो तरफ पानी के लिए हा- हा कार मचा हुआ…
Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां
पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…
मेरा कलेजा तो पेड़ पर है! -पंचतंत्र की कहानी
समुद्र के किनारे जामुन का एक खूब बड़ा सा पेड़ था । उस पर एक बंदर रहता था । जिसका…
अकबर की शादी: अकबर बीरबल की कहानियाँ
एक दिन रानी ने राजा अकबर से कहा कि वे बीरबल को उसके पद से हटा कर, रानी के भाई…
व्यापारी और सोने का सिक्का: अकबर बीरबल की कहानियाँ
इंसाफ करने के लिए प्रसिद्ध बीरबल के पास एक बार एक व्यापारी पहुँचा। उसने कहा, श्रीमान! बहुत समय पहले, मेरे…
बीरबल की स्वर्ग यात्रा: अकबर बीरबल की कहानियाँ
बीरबल से जलने वाले दरबारियों ने उसे मारने की साजिश रची। उन्होंने बादशाह के नाई को कुछ सोने के सिक्के…
दीपावली पर लक्ष्मी- गणेश की पूजा क्यों होती है ?
Diwali Lakshmi Puja: अधिकतर घरों में बच्चे यह दो प्रश्न अवश्य पूछते हैं कि जब दीपावली भगवान राम के 14…
Top 30 Dada Dadi Ki Kahani in Hindi : 30 सर्वश्रेष्ठ दादा दादी की कहानी
दादा दादी की कहानी: “शीर्ष 30 दादा-दादी की कहानियों का संग्रह: इस पृष्ठ पर हमने लाए हैं वो कहानियाँ जो…
दूरदर्शी सुमन – दादा दादी की कहानी
Dada dadi ki kahani : प्रिया एक अमीर और सुंदर लड़की थी, उसके पास पहनने के लिए ढेर सारे सुंदर…
