Mulla Nasruddin ki kahaniya: अमीर ने एक दिन असमय ही नसरुद्दीन को बुलवा लिया। अभी पौ नहीं फटी थी। सारा महल सोया पड़ा था।शाही आरामगाह में जाते हुए सुर्ख़-सफ़ेद पत्थर की सीढ़ियों पर चढ़ते हुए वह सोचने लगा कि अमीर को इस वक्त उससे क्या काम हो सकता है ?रास्ते में उसकी मुलाक़ात बख्तियार से […]
Author Archives: Dr. Giriraj Sharan Agarwal
मुल्ला नसरुद्दीन – भाग – 26
Mulla Nasruddin ki kahaniya: अमीर नसरुद्दीन पर भरोसा करने लगे थे। वह हर मामले में उनका विश्वस्त सलाहकार बन गया था। नसरुद्दीन फ़ैसले करता। अमीर उन पर दस्तख़्त करते और वज़ीरे-आज़म बख्तियार उन पर पीतल की शाही मुहर लगाता ।सड़कों और पुलों पर से गुज़रने के टैक्स को ख़त्म करने और बाज़ार के टैक्स को […]
मुल्ला नसरुद्दीन – भाग – 25
Mulla Nasruddin ki kahaniya: बगदाद का आलिम मौलाना हुसैन शहर के फाटक पर पकड़ा गया था। वह अपने नकाब में से चारों ओर आने वाली सड़कों को देख रहा था। उसे हर सड़क दुर्भाग्य से मुक्ति दिलाने वाली दिखाई दे रही थी। लेकिन फाटक पर तैनात सिपाही ने पुकारकर उसे रोक दिया था, ‘ऐ औरत, […]
मुल्ला नसरुद्दीन – भाग – 24
Mulla Nasruddin ki kahaniya: जब अमीर को तसल्ली हो गई और विश्वास हो गया कि बाज़ार की लड़ाई ठंडी पड़ गई है तो उन्होंने दरबारे आम में जाकर मुसाहिबों से मिलने का निश्चय कर लिया। वह अपने चेहरे पर ऐसा भाव लाने की कोशिश कर रहे थे, जिससे इत्मीनान के साथ चिंता भी प्रकट हो […]
मुल्ला नसरुद्दीन – भाग – 23
Mulla Nasruddin ki kahaniya: नसरुद्दीन ने बाज़ार में वक्त बर्बाद करना ठीक नहीं समझा। एक-एक मिनट क़ीमती था। एक सिपाही का जबड़ा, दूसरे के दाँत और तीसरे की नाक तोड़ता हुआ वह सही सलामत अली के कहवाघर में पहुँच गया। पिछवाड़े वाले कमरे में जाकर उसने जनाने कपड़े उतारे। बदख्शाँ का रंगीन साफा बाँधा । […]
मुल्ला नसरुद्दीन – भाग – 22
Mulla Nasruddin ki kahaniya: धूल, धुआँ और बदबू से भरी सिपाहियों की एक गंदी बैरक में पहरेदार एक घिसे-पिटे नमदे पर बैठे हुए थे, जो पिस्सुओं का अखाड़ा बना हुआ था। अपने जिस्मों को खुजाते हुए वे नसरुद्दीन के पकड़ने की सँभावनाओं पर विचार-विमर्श कर रहे थे। तीन हज़ार तके ज़रा सोचो तो । तीन […]
मुल्ला नसरुद्दीन – भाग – 21
Mulla Nasruddin ki kahaniya: बाज़ार में खूब चहल-पहल थी। ख़रीदने-बेचने का यही ख़ास वक्त था । जैसे-जैसे सूरज आसमान पर चढ़ता जा रहा था, ख़रीदने, बेचने और अदला-बदली का व्यापार बढ़ता चला जा रहा था। गर्मी की वजह से लोग छप्परदार कतारों की घनी, महकती छाँव में जा रहे थे। चारों ओर साफ़े, खलअतें और […]
मुल्ला नसरुद्दीन – भाग – 20
Mulla Nasruddin ki kahaniya: महल के बाग में ले जाकर गुलजान को अमीर के सामने पेश करने से पहले अर्सला बेग ने हरम की कुछ बूढ़ी औरतों को बुलाया और उन्हें हुक्म दिया कि गुलजान को अच्छी पोशाक पहनाई जाए और इतनी खूबसूरती से सजाया जाए कि अमीर खुश हो जाए ।बूढ़ी औरतों ने गर्म […]
मुल्ला नसरुद्दीन – भाग – 19
Mulla Nasruddin ki kahaniya: नसरुद्दीन ने बर्तन बनाकर धूप में रख दिया और दसवें बर्तन के लिए मिट्टी का लोंदा उठा लिया।तभी दरवाज़े पर किसी ने ज़ोर से दस्तक दी। वे पड़ोसी, जो कभी-कभी प्याज या नमक माँगने आते थे, इस तरह दस्तक नहीं दिया करते थे । नसरुद्दीन और नयाज ने एक-दूसरे की ओर […]
मुल्ला नसरुद्दीन – भाग – 18
Mulla Nasruddin ki kahaniya: सारे दिन अमीर क्रोध में भरे बैठे रहे। दूसरे दिन सवेरे भी भयभीत दरबारियों ने उनके चेहरे पर क्रोध की काली छाया देखी।उनके दिल को बहलाने की सारी कोशिशें बेकार गईं। दरबारी आपस में फुसफुसा रहे थे, ‘ओफ, यह कमबख्त ख्वाजा नसरुद्दीन, यह हरामजादा, हमारे ऊपर उसने कैसी-कैसी आफ़तें ढाई हैं। […]
