Summary: हर हेयरस्टाइल को दें इंस्टा-वर्दी टच — इन पॉपुलर फेस्टिव एक्सेसरीज से
दिवाली का त्यौहार बस आने ही वाला है — रोशनी, सजावट और तैयारियों का ये मौसम हर महिला के लिए सबसे खास होता है। हर कोई इस दिन अपने लुक को परफेक्ट बनाना चाहती है। खूबसूरत कपड़े, ज्वेलरी और मेकअप तो ज़रूरी हैं ही, लेकिन एक चीज़ जो आपके लुक को और भी निखारती है — वो हैं हेयर एक्सेसरी
Hair Accessories: दिवाली अब आने को ही है। इस त्योहार पर सभी का मन एक्साइटमेंट से भरपूर होता है। हर उम्र की महिला इस त्योहार पर खूब अच्छे से सजना संवरना चाहती है। लेकिन अगर साज सज्जा की बात हो तो वे आपकी हेयर एक्सेसरीज बिना अधूरी सी है। वैसे भी आजकल मार्केट में डिफरैंट एक्सेसरीज अवेलेबल हैं। अगर आप भी दिवाली के अपने एथनिक लुक इनहांस करना चाहती हैं तो जानिए इन ट्रेेंडिग हेयर एक्सेसरीज के बारे में। आप अपनी पसंद और कंर्फ्ट के अनुसार अपने लिए बेहतरीन चुनें। वैसे भी हेयर एक्सेसरीज का स्टाइलिंग में अहम रोल होता है।
बोढ़ला

अगर आप अपने लुक को एथनिक के साथ कुछ रॉयल टच देना चाहते हैं तो बोढ़ला आपके लिए परफेक्ट है। राजस्थानी राजपूती ड्रेसिंग में इसका अपना एक स्थान है। यह छोटा सा बोढ़ला माथे के बीचो बीच मांग में लगाया जाता है। वैसे तो यह राजपूती ड्रेस पर बहुत फबता है, लेकिन आप इसे लहंगे और हैवी साड़ी के साथ भी ट्राई कर सकती हैं।
माथा पट्टी

अगर आप न्यूली मैरिड हैं और आप एक हैवी लहंगा या साड़ी पहनने का मन बना रही हैं तो इसके साथ माथा पट्टी एक परफैक्ट हेयर एक्सेसरी रहेगी। इससे आपका ट्रेडिशनल लुक कूल और फैशनेबल लगेगा। बस ध्यान रखें कि आप जो भी माथा पट्टी पहनें उसे अपने बालों में ध्यान से अटैच करें। आप चाहें तो बाल लूज रख सकती हैं या इसे पीछे टाई कर सकती हैं। इसके अलावा आप ज्वैल पीस को भी माथा पट्टी के तौर पर लगा सकती हैं।
ज्वैल्ड परांदा
कभी पटियाला सलवार और सूट के साथ परफैक्ट नजर आने वाले परांदें आजकल फैशन में बहुत इन हैं। अगर आपके बाल लंबे हैं और आप चोटी बनाना पसंद करती हैं तो यह परांदे आपके फेस्टिवल लुक के लिए परफैक्ट हैं। अगर पारंपरिक परांदों की बात करें तो वह रेशम के धागों के बने होते थे, लेकिन आजकल ज्वैल्ड परांदे भी काफी चलन में हैं। इसमें आप बीड, कुंदन या मिरर वर्क के परांदे अपने आउटफिट के अनुसार सिलेक्ट कर सकती हैं। यह परांदे दिखने में जितने खूबसूरत होते हैं इन्हें कैरी करना उतना ही आसान होता है।
हेयर ब्रोच

फेस्टिवल में तैयार होना आपको बहुत पसंद है लेकिन आप कुछ सिंपल और एलिगेंट पसंद करती हैं तो ब्रोच आपकी लिए परफेक्ट हेयर एक्सेसरीज है। अगर आप दिवाली पर कुछ इंडो वेस्टन आउटफिट पहनने का प्लान कर रही हैं तो ब्रोच आपके लिए परफेक्ट है। इसे आप अपने खुले बालों में साइड में लगा सकती हैं। आप चाहें तो अपनी ड्रेस की मैचिंग का ब्रोच ले सकती हैं वरना स्टोन वाले ब्रोच भी आपकी ड्रेस के साथ जैल करेंगे।
बोहो हेयर एक्सेसरीज

अगर आपको भी बोहो स्टाइलिंग पसंद है तो इसे आप आप अपनी हेयर एसेेसेसरी में भी शामिल कर सकती हैं। यह टीनएजर गर्ल्स के लिए परफेक्ट है। यह स्टाइल विंटेज लुक से इंस्पायर्ड है और आपको एक आर्टिस्ट लुक देता है। यह आपके फेस्टिव लुक के साथ आपकी स्ट्रॉन्ग और एस्थेटिक पर्सनेलिटी को भी दर्शाएगा। इसमें आप टेसल्स और बीड्स का कॉम्बिनेशन ट्र्राई कर सकती हैं।
आप जो भी हेयर एक्सेसरीज अपने लिए चुनें, इतना याद रखें कि आप उसमें सहज होनी चाहिएं। उसे पूरे आत्मविश्वास के साथ कैरी करें। जो एक्सेसरी आपको परफेक्ट लगती है वही आपके लिए बेस्ट है।
