आर्टिफिशियल हेयर एक्सेसरीज़ के साथ बना सकते हैं इस तरह की खूबसूरत हेयर स्टाइल: Hair Accessories Hairstyle
Hair Accessories Hairstyle

आर्टिफिशियल हेयर एक्सेसरीज के साथ बना सकते हैं इस तरह के खूबसूरत हेयर स्टाइल : hair accessories

हमारा हेयर स्टाइल ही हमारे लुक को एकदम परफेक्ट बनता है परंतु हेयर स्टाइल बनाते समय हम हमेशा ही कंफ्यूज हो जाते हैं कि किस तरह के हेयर स्टाइल हमारे लिए बेस्ट होते हैं।

Hair Accessories Hairstyle: अपने लुक को पूरी तरह से कंप्लीट करने के लिए हमें हेयर स्टाइल बनाना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। हमारा हेयर स्टाइल ही हमारे लुक को एकदम परफेक्ट बनता है परंतु हेयर स्टाइल बनाते समय हम हमेशा ही कंफ्यूज हो जाते हैं कि किस तरह के हेयर स्टाइल हमारे लिए बेस्ट होते हैं। जब हम हेयर स्टाइल बना लेते हैं तो उसमें एक्सेसरीज़ लगाना भी बहुत ही ज्यादा जरूरी हो जाता है, क्योंकि कई बार हेयर स्टाइल उसके बिना बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। ऐसे में हम ओरिजिनल हेयर एक्सेसरीज नहीं लगा सकते हैं। इसके लिए आप अगर चाहे तो आर्टिफिशियल हेयर एक्सेसरीज़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ भी आप बहुत ही खूबसूरत हेयर स्टाइल बना सकते हैं तो आईये आपको बताते हैं कि आर्टिफिशियल हेयर एक्सेसरीज़ के साथ आप किस तरह से हेयर स्टाइल बनाएं।

Also read : सेलेब्स से लीजिए फेस्टिव अंदाज़ में एक्सेसरीज़ यूज़ करने का इंस्पिरेशन

व्हाइट पर्ल टियारा के साथ बनाए हेयरस्टाइल

Hair Accessories Hairstyle
hairstyle with white pearl tiara

अगर आपको टियारा लगाना बहुत ही ज्यादा पसंद है तो आप इसके लिए ओरिजिनल फूल का इस्तेमाल नहीं करें। आप इसको आर्टिफिशियल के जरिए भी बना सकते हैं क्योंकि आज के समय में आर्टिफिशियल में आपको बहुत सारे डिजाइन देखने को मिल जाते हैं। आप इसे फ्रंट पर हेयर स्टाइल या फिर बन हेयर स्टाइल के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ हेयर स्टाइल केवल 15 मिनट में बनाया जा सकता है। इस तरह के टियारा आपको मार्केट में लगभग ₹250 से लेकर ₹500 तक आसानी से मिल जाते हैं।

आर्टिफिशियल स्टोन बटरफ्लाई से हेयर स्टाइल

 artificial butterfly
hairstyle with artificial butterfly

ऐसा बिल्कुल भी जरूरी नहीं होता कि हम हेयर स्टाइल बनाने के लिए हमेशा ही ओरिजिनल फ्लावर का इस्तेमाल करें। आज के समय में मार्केट में अलग-अलग डिजाइन की हेयर एक्सेसरीज देखने को मिल जाती है जिसके जरिए आप अच्छा सा हेयर स्टाइल क्रिएट कर सकते हैं। अगर आप ट्विस्टेड बन हेयर स्टाइल बना रहे हैं तो इसके लिए आप आर्टिफिशियल स्टोन वर्क बटरफ्लाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल अगर एक बार करते हैं तो दोबारा भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। यह बाजार में लगभग 250 से लेकर ₹500 तक आसानी से मिल जाता है।

हेयर चेन से बनाएं हेयर स्टाइल

hairstyle with hair chain
hairstyle with hair chain

अगर आपके बाल लंबे हैं और आप पोनीटेल या फिर ओपन हेयर स्टाइल बनाने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आप इस तरह की हेयर चैन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप इसको बालों में लगा लेते हैं तो आपको किसी भी चीज की जरूरत नहीं पड़ती है। इसको लगाने के लिए आपको हेयर स्टाइल को सेट करना होता है फिर उसके बाद पूरे बालों में लगा सकते हैं। अगर आप चाहे तो आधे बालों में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं और इसका इस्तेमाल दोबारा भी किया जा सकता है। इस तरह की हेयर चेन ₹500 से लेकर ₹1000 तक मिल जाती है।

अगर आप भी खूबसूरत हेयर स्टाइल बनाना चाहते हैं और ओरिजिनल एक्सेसरीज़ का इस्तेमाल नहीं करना चाहती है, तो आप इसकी बजाय आर्टिफिशियल एक्सेसरीज़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बहुत ही आसान तरीके से इस्तेमाल किया जा सकते हैं और इसके जरिए हमारा हेयर स्टाइल भी बहुत ही ज्यादा खूबसूरत बनता है।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...