प्रेग्नेंसी के दौरान जी मिचलाने पर इन 5 चीजों का करें सेवन: Foods for Pregnancy Nausea
गर्भावस्था के दौरानजी मिचलाने पर आप इन चीजों का सेवन कर सकते है।
Foods for Pregnancy Nausea: प्रेग्नेंसी हर महिला को स्वास्थ संबंधित समस्या होती ही है। इसमें से मतली एक आम समस्या है। यह समस्या आमतौर पर महिलाओं में पहली तिमाही में देखने को मिलती है। इसकी वजह से गर्भवती महिलाओं के लाइफस्टाइल पर नाकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कई महिलाएं इस समस्या की वजह से घबरा जाती है। लेकिन इसमें कोई घबराने वाली बात नही होती है। प्रेग्नेंसी के शुरुआती दौर में ये लक्षण ज्यादातर महिलाओं को महसूस होते है। इसलिए आज हम कुछ ऐसे चीजें बताने वाले है, जो आप गर्भावस्था के दौरान जी मिचलाने पर खा सकते है, तो चलिए जानते है।
Also read: गर्भवती महिलाएं सावन सोमवार व्रत कैसे करें: Sawan Somwar Fast
नींबू

नींबू की खट्टास मतली की समस्या को जल्दी कम करने में मदद करता है। नींबू के रस को पानी में मिलाकर पीने से बॉडी हाइड्रेट रहती है। आप कटे हुए नींबू को सूंघने से भी मतली की समस्या में काफी राहत मिलती है। नींबू के रस के साथ आप स्वाद के लिए शहद मिलाकर भी पी सकते है। नींबू में मौजूद एसिडिक गुण पेट की गैस्ट्रिक जूस के उत्पाद को बढ़ाते है, जो पाचन तंत्र को बेहतर करने में मदद करता है। इससे मतली की समस्या भी कम होने में काफी मदद मिलती है।
अदरक

अदरक एक नैचुरल औषधि है, जो सदियों से जी मिचलाने की समस्या को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अदरक में जिंजरोल नामक तत्व पाया जाता है, जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। गर्भावस्था में अदरक का सेवन कई तरीकों से कर सकती है। आप अदरक का पानी, अदरक की चाय या फिर अदरक के टुकड़ों को चबा भी सकते है।
खिचड़ी

अक्सर महिलाओं को खाने वाली चीजों को देखकर भी जी मिचलाने लगता है। ऐसे में महिलाएं अपना मील स्कीप कर देती है, जिसकी वजह से कमजोरी महसूस होती है। लेकिन ऐसे में गर्भवती महिलाएं खिचड़ी का सेवन कर सकती है। खिचड़ी खाने से शरीर को पूर्णरूप से ऊर्जा मिलती है। साथ ही मतली की समस्या को भी कम करने में मदद करता है।
सेब

प्रेग्नेंसी में सेब का सेवन करने से जी मिचालेन की समस्या में काफी राहत मिलती है। सेब में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पेट को साफ करने में मदद करता है। सेब की मिठास गर्भवती महिलाओं को मतली में काफी हद तक आराम प्रदान करती है। आप सेब का सेवन कच्चा कर सकती है। इसके अलावा आप सेब की स्मूदी या फिर सलाद बनाकर भी खा सकती है।
केला

केला गर्भावस्था के दौरान शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है। साथ ही मतली की समस्या को भी करने में मदद करता है। केला में विटामिन बी6, पोटैशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये पाचन तंत्र को संतुलित करता है। इसके अलावा केला ऊर्जा का एक अच्छा स्त्रोत है। गर्भावस्था में इसका सेवन करने से महिलओं को एनर्जी मिलती है।
