गर्भवती महिलाएं सावन सोमवार व्रत कैसे करें: Sawan 2024
व्रत करते समय गर्भवती महिलाओं को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Sawan Somwar Fast: सावन के पवित्र महीने की शुरूआत 22 जुलाई से हो चुकी है। हिंदू धर्म में सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा- अर्चना की जाती है। इस दौरान शिव जी अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करते है। इस महीने में लोग शिव जी प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखते है। कई गर्भवती महिलाएं भी सावन के सोमवार का व्रत रखती है। लेकिन इस अवस्था में महिलाओं को अपने स्वास्थ का विशेष ख्याल रखना चाहिए। इस दौरान जरा सी लापरवाही होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। इसलिए आज हम सावन के सोमवार वत करते समय गर्भवती महिलाओं को किन बातों का ख्याल रखना चाहिए। इसके बारे में बताने वाले है, तो चलिए जानते है।
Also read: ब्रेस्टफीड कराते समय क्या ब्रा पहनना है सही? जानिए सही और गलत: Bra During Breastfeed
थोड़ी-थोड़ी देर पर कुछ खाते रहें

सावन सोमवार के व्रत में कई लोग निर्जला व्रत रखते है। लेकिन गर्भवती महिलाओं को निर्जला व्रत नही करना चाहिए। वहीं इस अवस्था में ज्यादा समय तक भूखा रहना स्वास्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में अगर आप प्रेग्नेंसी के दौरान व्रत रख रही है, तो आप समय- समय पर दूध, फल, ड्राई फ्रूट्स, दही और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन करते रहें। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है। साथ ही नवजात बच्चे के स्वास्थ पर बुरा असर भी नही पड़ता है।
ज्यादा चाय पीने से बचें
अक्सर व्रत के दौरान महिलाएं रोजाना से दुगना चाय पीती है। लेकिन गर्भवती महिलाओं को खाली पेट चाय या कॉफी व्रत में नही पीनी चाहिए। खाली पेट चाय या कॉफी ज्यादा पीने से गैस की समस्या हो सकती है। इसलिए खाली पेट चाय- कॉफी कम मात्रा में ही पीएं।
हाइड्रेशन का रखें ध्यान

व्रत में खाली पेट होने की वजह से लोग पानी पीना भूल जाते है। लेकिन प्रेग्नेंसी में पार्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में व्रत के दौरान बॉडी को हाइड्रेटेड रखने के लिए समय- समय पर पानी, लस्सी, फलों का जूस और कोकोनट वॉटर सेवन करते रहना चाहिए।
आराम करें
प्रेग्नेंसी में महिलाओं को ज्यादा आराम करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में व्रत के दौरान अधिक मेहनत करने वाले काम करने से बचना चाहिए। साथ ही जितना हो सकें आराम करें। अगर आपको व्रत के दौरान बीपी, लो, कमजोरी और चक्कर समस्या हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
डॉक्टर की सलाह लें

गर्भवती महिलाओं को व्रत करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। ऐसी अवस्था में हर महिला की शारीरिक स्थिति एक समान नही होती है। इसलिए डॉक्टर से बिना सलाह के व्रत नही करना चाहिए। इसके अलावा अगर आपको किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो आप व्रत ना करें।
