clothes drying hacks in rainy season
clothes drying hacks in rainy season

Overview:

मानसून के मौसम में कई मौसमी बीमारियां फैलने का डर रहता है। वायरल इंफेक्शन के साथ ही एलर्जी, चिकनगुनिया, डेंगू, मलेरिया, डायरिया आदि का खतरा बढ़ जाता है।

Monsoon Immunity Diet: बारिश की बूंदें अपने साथ सुकून लाती हैं तो कई परेशानियां भी। मानसून के मौसम में कई मौसमी बीमारियां फैलने का डर रहता है। वायरल इंफेक्शन के साथ ही एलर्जी, चिकनगुनिया, डेंगू, मलेरिया, डायरिया आदि का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि इस मौसम में आप खुद का और अपने परिवार की सेहत का खास ध्यान रखें। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार मानसून के दौरान मौसमी फलों का सेवन करना आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। इसलिए इस मौसम में आपको फलों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। आइए जानते हैं कि इस मौसम में कौनसे फल आपके लिए सुरक्षा कवच का काम करेंगे।  

Monsoon Immunity Diet
Eating red, juicy and sweet plums during the monsoon season has its own pleasure.

मानसून के मौसम में लाल, रसीले और मीठे आलूबुखारे खाने का अपना ही मजा है। यह फल जितना टेस्टी है, उतना ही हेल्दी भी। फाइबर, विटामिन सी, कॉपर और पोटेशियम से भरपूर आलूबुखारे के नियमित सेवन से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इतना ही नहीं मानसून के मौसम में होने वाली पाचन संबंधी परेशानियों से भी आलूबुखारा आपका बचाव करता है। 

जामुन को आयुर्वेद में बहुत ही महत्वपूर्ण फलों में शामिल किया गया है।
Jamun is included among the very important fruits in Ayurveda.

जामुन को आयुर्वेद में बहुत ही महत्वपूर्ण फलों में शामिल किया गया है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। फोलेट, आयरन और पोटेशियम से भरपूर जामुन को खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है। यह मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है और गैस्ट्रिक डिसफंक्शन को कम करता है। इसके नियमित सेवन से इम्यूनिटी भी बढ़ती है, जिससे आप कई रोगों से दूर रह सकते हैं।

बारिश के मौसम में अक्सर खांसी और वायरल इंफेक्शन की शिकायत होने लगती हैं। नाशपाती आपको इन परेशानियों से बचा सकती है। विटामिन सी से लबालब नाशपाती इम्यूनिटी को बढ़ती है। यह कब्ज की परेशानी को भी दूर करती है। नाशपाती में पेक्टिन नामक तत्व होता है, जो बॉडी बैलेंस में सुधार करता है। अपने एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण यह सूजन को दूर करने में मदद करती है।  

बारिश के मौसम में लाल-लाल चैरी खाने का अपना ही अलग मजा है। छोटी सी चैरी गुणों का भंडार है। चैरी में राइबोफ्लेविन, थायमिन, नियासिन, पैंटोथैनिक एसिड, विटामिन ए, विटामिन बी व बी 6, विटामिन ई, विटामिन के, पोटैशियम, फोलेट, कॉपर, मैग्नीज, आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये सभी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। नियमित रूप से चैरी खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है, पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। इस टेस्टी फल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को कई प्रकार से इंफेक्शन से बचाते हैं।  

फलों के लिहाज से मानसून का मौसम बहुत ही अच्छा है। इस समय कई टेस्टी और रसीले मौसमी फल आते हैं। इन्हीं में से एक है लीची। लीची जितनी टेस्टी होती है, उतनी ही हेल्दी भी होती है। फाइबर से भरपूर टेस्टी लीची आपके पाचन तंत्र के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं है। यह कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी कई परेशानियों को दूर करती है। विटामिन सी से भरपूर लीची इम्यूनिटी को बढ़ाती है और आपको वायरल, सर्दी जुकाम जैसे कई इंफेक्शन से दूर रखती है। मानसून के मौसम में कई स्किन प्रॉब्लम होने लगती हैं, विटामिन सी के कारण यह फल उन्हें भी दूर करता है। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...