5 Minute Nail Art Tutorial: हर लड़की अपने हाथों को खूबसूरत बनाए रखने के लिए काफी प्रयास करती है। इसके लिए हाथों की साफ-सफाई मैनीक्योर और नेल्स डिजाइन आजमाती रहती हैं। यह सभी चीज हमारे हाथों को आकर्षक बनाने में मदद करते हैं। जिन लड़कियों के नाखून लंबे होते हैं वह इन्हें हमेशा ट्रेंडी नेल आर्ट से सजाकर रखती हैं, जो नाखूनों की सुंदरता में चार चाँद लगाते हैं। अगर इसे पार्लर जाकर करवाया जाए तो समय के साथ-साथ काफी पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि आप घर पर ही केवल 5 मिनट में बेहद शानदार और आकर्षक नेल आर्ट खुद से कर सकती हैं और हां इन्हें बनाना भी बेहद आसान है।
Also read: कंसीलर का इस्तेमाल कैसे करें? बेदाग त्वचा पाने के लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड: How to Apply Concealer
ट्राई कलर क्लिफ्स नेल आर्ट

इस नेल आर्ट को बनाना बहुत आसान है और ये बिगनर्स के लिए बेहतर ऑप्शन बन सकता है। इसके लिए आपको अपने नेल पॉलिश के अलावा किसी और टूल्स की जरूरत भी नही पड़ती है।
बनाने के लिए जरूरी स्टेप्स
इसके लिए आपको पेस्टल ब्लू नेल पॉलिश, व्हाइट नेल पॉलिश और पेस्टल कोरल नेल पॉलिश की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले अपने नाखूनों को सेफ रखने के लिए नाखूनों पर बेस को लगाएं। इसके बाद एक कॉर्नर पर नीले नेल पॉलिश से सीधी पट्टी बनाएं। अब आखिरी पट्टी बनाएं, फिर से नीचे आपके पास एक पैटर्न होना चाहिए जिसमें 3 लेवल हों। अब स्टेप्स दोहराएं लेकिन नीले रंग के नीचे से शुरू करें। इसके बाद पेस्टल कोरल के साथ भी ऐसा ही करें।
पेस्टल नेल आर्ट डिजाइन
पेस्टल नेल आर्ट डिजाइन आपके नाखूनों को बेहद शानदार दिखाने का काम करते हैं। आप इन्हें किसी भी आउटफिट के साथ बिना सोचे समझे इसे कैरी कर सकती हैं। यह हमेशा ट्रेडिंग में रहते हैं। ऐसे स्टाइल को आप कभी भी ट्राई कर सकती हैं।
पेस्टल नेल्स के लिए स्टेप्स
पेस्टल नेल नेल आर्ट डिजाइन के लिए आपको पेस्टल कलर की नेल पॉलिश की जरूरत होगी। अब अपने सभी नाखूनों पर अलग-अलग पेस्टल शेड्स को अप्लाई करें। इसके बाद इस कोट के ऊपर ट्रांसपेरेंट जेल कोर्ट लगाएं।
रेंबो नेल आर्ट ट्यूटोरियल

रेंबो नेल आर्ट डिज़ाइन को आप आसानी से कर सकती हैं। यह बहुत ही कैज़ुअल है। इसलिए इसे हर ओकेजन के लिए कैरी किया जा सकता है। इसके लिए स्काई ब्लू नेल पॉलिश, व्हाइट नेल पॉलिश, ब्लैक नेल पॉलिश और नेल स्ट्रिपर या बहुत महीन पेंट ब्रश की जरूरत होती है।
रेंबो नेल आर्ट के लिए स्टेप्स
अपने सभी नाखूनों को बेस कलर के तौर पर आसमानी नीले रंग से रंगना शुरू करें। फिर इस पर सफेद रंग से दिल का शेप बनाएं। नेल स्ट्रिपर या ब्लैक नेल पॉलिश में डूबा हुआ पेंटब्रश का इस्तेमाल करें, वहां डिजाइन बनाएं, जहां सफेद और नीले नेलपेंट मिलते हैं और बीच में दो लूप बनाएं ताकि यह धनुष जैसा दिखाई दे। अब इसे एक टॉप कोट से सील करें।
लेपर्ड नेल आर्ट डिजाइन
यह नेल आर्ट डिजाइन काफी क्लासी दिखता है और इसे बनाना भी काफी आसान है। इसके लिए आपको ब्लैक, ग्रे और व्हाइट नेल पेंट की जरूरत होगी इसके अलावा आपको टूथपिक आवश्यकता पड़ सकती है।
लेपर्ड नेल्स के लिए जरूरी स्टेप्स
इसे बनाने के लिए अपने नेल्स पर ब्लैक कलर का बेस कोट लगाएं और इसके ऊपर नेलपेंट ब्रश या टूथपिक की मदद से तेंदूए की धब्बों की तरह डिजाइन बनाएं। एक बात याद रखें कि हमेशा प्रिंट के बीच थोड़ी सी जगह जरूर रखें।
