Manicure Trends: आसान एस्थेटिक मैनीक्योर से लेकर बीज्वेल्ड मैनीक्योर तक, इस साल गर्मियों में कुछ खास नेल ट्रेंड्स हिट रहेंगे। आइए जानते हैं इन खूबसूरत नेल आर्ट के बारे में-
हाफ मून नेल्स

इसके लिए नाखूनों पर आधे चांद के आकार का नेल पॉलिश लगाना है। यूं तो ब्लैक कलर सही रहता है लेकिन आप अन्य रंगों के नेल पेंट से भी इस लुक को क्रिएट कर सकती हैं।
3डी टेक्सचर

ट्रांसपैरेंट ड्रॉपलेट्स से लेकर वेट लुक तक, सैटिन फैब्रिक टेक्सचर फिनिश नेल्स पर 3डी इफेक्ट देते हैं और 2023 के नेल ट्रेंड्स में सबसे आगे रहेंगे।
ग्लेज्ड क्रोम नेल्स

न्यूट्रल और डेलिकेट रंगों के साथ नाखूनों को एस्थेटिक लुक दिया जा सकता है। होलोग्राफिक फेयरी डस्ट लुक भी इसमें शामिल है।
एनक्रस्टेड जूलरी नेल्स

नाखूनों पर बीज्वेल्ड, स्टोन और डायमंड एनक्रस्ट करके इस लुक को पाया जा सकता है। यह इस समय ट्रेंड में सबसे आगे है।
ग्लिटरी नेल्स

शादी, पार्टी जैसे मौकों के लिए ग्लिटर वाले नेल्स सही हैं। इसके जरिए सिर्फ कुछ मिनटों में अपने नाखूनों को परफेक्ट शाइनी लुक दिया जा सकता है।
पॉप आर्ट नेल्स

वन डाइमेन्शनल फिनिश और प्लेफुल पैटर्न वाले इन नेल ट्रेंड्स में ब्लैक बॉर्डर के साथ खूब सारे रंग हैं।
बार्बी

बार्बी कभी भी ट्रेंड से बाहर नहीं होती, इस बार यह नाखूनों पर उतर आई है। इस साल पिंक नेल्स ट्रेंड में छाए रहेंगे।
मोल्टेन मेटल

लिक्विड क्रोम लुक वाला ये नेल डिजाइन इस साल ट्रेंड में बिल्कुल नये हैं, जिसमें ड्रिप इफेक्ट और एब्सट्रैक्ट टेक्सचर खास हैं।