Overview:
फ्रेंच मैनीक्योर में नाखूनों को बहुत ज्यादा चटक रंगों की तरह न्यूड और पेस्टल शेड्स की नेल पॉलिश के साथ खूबसूरती से सजाया जाता है। इसमें भी कई मैनीक्योर स्टाइल्स हैं, जिसमें से वेनिला फ्रेंच नेल इन दिनों काफी ट्रेंड में है।
Vanilla French Nail Manicure: नाखून अब ब्यूटी और फैशन का अहम हिस्सा बन गए हैं। एक से एक बढ़कर एक नेल आर्ट, मैनीक्योर और एक्सटेंशन के इस दौर में फ्रेंच नेल आइडियाज ने अपनी एक अलग जगह बनाई है। फ्रेंच मैनीक्योर में नाखूनों को बहुत ज्यादा चटक रंगों की तरह न्यूड और पेस्टल शेड्स की नेल पॉलिश के साथ खूबसूरती से सजाया जाता है। इसमें भी कई मैनीक्योर स्टाइल्स हैं, जिसमें से वेनिला फ्रेंच नेल इन दिनों काफी ट्रेंड में है। दुनियाभर की सेलेब्स की यह पहली पसंद है। अगर आप सिंपल, सोबर और एलिगेंट लुक चाहती हैं तो वेनिला फ्रेंच नेल आपके लिए एक परफेक्ट च्वाइस हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके लेटेस्ट ट्रेंड्स।
Also read : फैशनिस्टा हैं तो ये 5 तरह की जींस होनी चाहिए आपकी वार्डरोब का हिस्सा, जानें ट्रेंड: Trendy Jeans Idea
1. क्लासिक वेनिला फ्रेंच नेल
नाम की ही तरह ये वेनिला फ्रेंच नेल सच में काफी क्लासिक लगते हैं। ये आपके किसी भी कलर के आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं। इन नेल्स से आपको सॉफ्टनेस मिलती है। न्यूट्रल शेड की नेल पॉलिश के साथ इसमें नाखूनों की टिप पर व्हाइट नेल पॉलिश यूज की जाती है। हालांकि इसके लिए आपके नेल्स बड़े होने चाहिए।
2. मिनिमलिस्ट वेनिला फ्रेंच नेल
अगर आपके नेल्स छोटे हैं तो मिनिमलिस्ट वेनिला फ्रेंच नेल्स आपके लिए अच्छा विकल्प हैं। यह काफी कुछ क्लासिक वेनिला फ्रेंच मैनीक्योर की ही तरह लगता है। हालांकि इसमें नाखूनों की टिप पर बहुत ही पतला व्हाइट कोट पेंट किया जाता है।
3. क्रोम वेनिला फ्रेंच नेल
अगर आप नाखूनों को सिंपल लेकिन शाइनी चाहती हैं तो क्रोम वेनिला फ्रेंच नेल्स आपकी पसंद बन सकते हैं। इस प्रकार के वेनिला नेल लुक में थोड़ी पिंक चमक जोड़ी जाती है। इसमें आपके नेल्स की टिप भी काफी तीखी रखी जाती है, जिससे उन्हें शानदार लुक मिलता है।
4. पर्ल वेनिला फ्रेंच नेल
अगर आप किसी खास मौके के लिए मैनीक्योर करने का प्लान कर रही हैं तो पर्ल वेनिला ‘द बेस्ट’ कैटेगरी में आ सकता है। इसमें नेल्स की टिप पर छोटे-छोटे मोती लगाए जाते हैं, जिससे नाखूनों को रॉयल लुक मिलता है। ऐसे नेल्स सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने की ताकत रखते हैं।
5. कॉफिन वेनिला फ्रेंच नेल
कॉफिन वेनिला फ्रेंच नेल में नाखूनों की शेप काफी मायने रखती है। इसमें नाखून काफी लंबे कॉफिन शेप में होते हैं। यानी नेल टिप लंबे और चौकोर होते हैं। यह फ्रेंच मैनीक्योर आजकल काफी ट्रेंड में है। इसमें नाखूनों को सॉफ्ट वेनिला शेड में पेंट किया जाता है।
6. मिल्की वेनिला फ्रेंच नेल
अगर आप एक रिफाइंड नेल लुक चाहती हैं तो आप मिल्की मैनीक्योर ट्रेंड को फॉलो करें। यह एक ब्लेंडेड फ्रेंच मैनीक्योर है, इसमें नाखूनों को बहुत ही सॉफ्ट लुक मिलता है। इसके सॉफ्ट शेड्स आपके हर आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं।
7. ग्लेज्ड वेनिला फ्रेंच नेल
अगर आप पार्टी लवर हैं और नेल्स के साथ कुछ अलग चाहती हैं तो ग्लेज्ड वेनिला फ्रेंच नेल मैनीक्योर आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें नेल्स पर शिमरिंग टॉप कोट यूज किया जाता है। जिससे नेल्स को शाइन मिलती है।
8. वेनिला लैटे फ्रेंच नेल
वेनिला लैटे फ्रेंच नेल्स दूसरे फ्रेंच नेल्स से अलग है। इसमें नेल्स पर बेज या फिर क्रीम कलर का न्यूड शेड लगाया जाता है। इससे आपके नेल्स को लाइट क्रीम या कॉफी शेड मिलता है।
9. स्टिलेटो वेनिला फ्रेंच नेल
इसमें आपके नाखून बादाम की शेप में रहते हैं। इस शार्प स्टिलेटो नेल्स पर वेनिला मैनीक्योर बहुत ही खूबसूरत लगता है। यह मैनीक्योर भी इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इसके लुक को और भी बढ़ाता है इसपर किया गया चमकदार टॉप कोट। इस तरह के फ्रेंच नेल अलग ही नजर आते हैं।
10. स्लांटेड वेनिला फ्रेंच नेल
क्लासिक फ्रेंच मैनीक्योर में कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो स्लांटेड वेनिला फ्रेंच नेल बेस्ट है। इसमें नेल की टिप पर हाफ मून की जगह स्लांटेड यानी तिरछा साइड स्वोश बनाया जाता है। यह नेल मैनीक्योर लंबे नाखूनों पर ही बनाया जाता है। यह बाकी वेनिला फ्रेंच नेल्स से काफी अलग लगता है।
