फैशनिस्टा हैं तो ये 5 तरह की जींस होनी चाहिए आपकी वार्डरोब का हिस्सा, जानें ट्रेंड: Trendy Jeans Idea
Trendy Jeans Idea

Overview:

कॉलेज हो या आउटिंग, मूवी डेट हो या ट्रेवल, जींस सभी का कंफर्ट जोन होती है। लेकिन समय के साथ साथ जींस का फैशन और ट्रेंड्स दोनों बदलते रहते हैं।

Trendy Jeans Idea: किसी भी गर्ल की वार्डरोब जींस के बिना अधूरी मानी जाती है। कंफर्टेबल होने के साथ ही जींस स्टाइलिश भी लगती हैं। यही कारण है कि कॉलेज हो या आउटिंग, मूवी डेट हो या ट्रेवल, जींस सभी का कंफर्ट जोन होती है। लेकिन समय के साथ साथ जींस का फैशन और ट्रेंड्स दोनों बदलते रहते हैं। अगर आप भी ट्रेंड के साथ चलने वाली फैशनिस्टा हैं तो ये 5 तरह की ट्रेंडिंग जीन्स आपकी वार्डरोब का हिस्सा जरूर होनी चाहिए।  

बॉयफ्रेंड जींस इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। ये बैगी स्टाइल की जींस काफी फैशनेबल लगती हैं। हालांकि इसी के कारण यह काफी आरामदायक भी लगती हैं। आप इसे किसी भी टी-शर्ट के साथ वियर कर सकती हैं। चंकी स्नीकर्स इसके साथ बहुत अच्छे लगते हैं। खास बात यह है कि ये जींस हर हाइट की युवती पर अच्छी लगती है।

हाई वेस्टेड जींस इन दिनों गर्ल्स की फेवरेट बनी हुई है। यह बहुत ही कंफर्टेबल होती है। क्योंकि यह काफी ढीली होती है। इसकी बेल्ट आपकी नाभि के ठीक उपर आती है। अगर आपकी हाइट कम है तो भी यह जींस आप पर अच्छी लगेगी। हालांकि अगर हाइट ज्यादा है तो ये आपके लिए बेस्ट है। इस जींस के साथ क्रॉप टॉप, प्रिंटेड शर्ट और क्यूट ब्रालेट वियर कर सकती हैं। यह जींस कैजुअल वियर के लिए बेस्ट है। पॉइंटेड टो हील्स या वेजेज और बोल्ड लिपस्टिक के साथ इसे वियर करके आप अपने लुक को और भी बढ़ा सकती हैं।  

बूटकट जींस वैसे तो फ्लेयर्ड जींस की तरह ही नजर आती है, लेकिन फिर भी यह काफी अलग है। 90 के दशक की यह फेवरेट जींस इन दिनों फिर से चलन में है। बूटकट जींस से आपकी हाइट लंबी लगती है। ऐसे में अगर आपकी हाइट कम है तो यह जींस आपके लिए बेस्ट है। आप इस जींस को स्लिम फिट टी-शर्ट और क्रॉप टॉप के साथ वियर कर सकती हैं। इस जींस के साथ आप क्रॉसबॉडी बैग लेकर अपना लुक बढ़ा सकती हैं।  

अगर आप भी फैशनिस्टा हैं तो रिप्ड जींस आपकी वार्डरोब में जरूर होनी चाहिए। यह जींस इन दिनों फैशन वर्ल्ड की फेवरेट बनी हुई है। आपको कई सेलिब्रिटीज इस प्रकार की जींस में दिख जाएंगी। इस जींस की खासियत ये है कि यह हर बॉडी टाइप पर अच्छी लगती है। क्रॉप टॉप, स्ट्राइप्ड कैमी टॉप, डेनिम जैकेट, व्हाइट स्नीकर्स के साथ यह जींस और भी अच्छी लगती है। यह जींस इतनी स्टाइलिश लगती है कि आप इसे कैजुअल और पार्टी वियर दोनों तरीके से स्टाइल कर सकती हैं।  

कार्गो जींस गल्र्स के साथ ही बॉयज की भी फेवरेट बनी हुई है। कार्गो जींस का पुराना फैशन एक बार फिर से लौट आया है। ढेर सारी पॉकेट वाली इस ढीली जींस में आपको कम्फर्ट और स्टाइल दोनों मिलेंगे। अगर आपकी हाइट ज्यादा है तो यह जींस आप पर बहुत अच्छी लगेगी। अगर आपका बॉडी वेट ज्यादा है या थाई हैवी है तो भी यह जींस अच्छी लगेगी। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...