Silk Suit Designs: आज हम आपको कुछ ऐसे एथनिक सिल्क सूट सेट के बारे में बता रहे हैं, जो ना सिर्फ किसी इवेंट में बल्कि गेट-टूगेदर में भी पहने जा सकते हैं। आइए डालें, इन एथनिक सिल्क सूट पर एक नजर।
यैलो ऑर्गेना सिल्क सूट
इस ऑर्गेना सिल्क सूट सेट से आप अपनी ट्रेडिशनल वार्डरोब को अपडेट कर सकते हैं। बेहद खूबसूरत सॉलिड पैटर्न में बना ये ऑर्गेना सिल्क सूट यैलो शेड में है। प्योर ऑर्गेना सिल्क फैब्रिक से बने इस सूट पर हैंडमेड चिकन एंब्रॉयडरी वाला बूटी वर्क किया गया है।
बनारसी सिल्क दुपट्टा

जरी वर्क के साथ एक्सक्लूसिव मैरून प्योर बनारसी सिल्क दुपट्टा आपके लुक में चार-चांद लगा सकता है। फेकवा टेक्नीक से बनाए हैंडमेड बुनाई और सॉलिड पैटर्न के कारण ये दुपट्टा रॉयल अपीयरेंस और वंडरफुल ग्लो दे सकता है। दुपट्टे पर गोल्ड और सिल्वर की जरी धारियों और मीनादार बूटी के साथ एंब्रॉयडरी की गई है।
ब्राउन चंदेरी सिल्क सूट
ये सिल्क सूट सेट पहनकर आप रॉयल लुक पा सकती हैं। इसमें चारों ओर खूबसूरत बूटी से बुनावट की गई है। प्लाजो के साथ हैवी जाल जरी एंब्रॉयडरी वाला दुपट्टा कंटेंपरेरी क्लासिक लुक देने के लिए काफी है। सॉलिड पैटर्न से बने इस सूट में मशीन से एंब्रॉयडरी बनाई गई है।
ऑबर्न अपील हिना ग्रीन

हैंडमेड प्योर चिनिया सिल्क सूट सेट के साथ अपनी ट्रेडिशनल वार्डरोब को रिवैंप कर सकते हैं। सॉलिड पैर्टन में बने खूबसूरत चिनिया सिल्क सूट सेट ग्रीन कलर की शेड में है। कुर्ते में चारों तरफ बूटी से एंब्रॉयडरी की गई है। इसे फ्लोरल डिजिटल प्रिंटेड दुपट्टा और प्लाजो के साथ पहनें।
मैजेस्टिक स्पून डीप पर्पल

प्योर साटन सिल्क सूट सेट के साथ किसी भी पार्टी में ट्रेडिशनल लुक के साथ आप फ्लॉन्ट कर सकती हैं। हाथ से बुना हुए साटन सिल्क कुर्ता सेट पर्पल कलर के आकर्षक शेड में मौजूद है। कुर्ते में कॉलर के आकार की शेप दी गई है, जो गोल्ड की जरी धारियों से बुनी हुई है।
