Sonam Kapoor baby shower Celebs had fun Kareena posed
Sonam Kapoor baby shower Celebs had fun Kareena posed

Overview: सोनम कपूर के बेबी शावर ने सेलेब्स ने की खूब मस्ती

फैशनिस्टा सोनम कपूर जल्द ही दूसरी बार मां बनने जा रही हैं और इस खुशी का जश्न रविवार, 8 फरवरी को मुंबई में बड़े ही शानदार तरीके से मनाया गया।

Sonam Kapoor Baby Shower Photo: सोनम कपूर के घर एक बार फिर किलकारियां गूंजने वाली हैं। बॉलीवुड की ‘ऑरिजनल फैशनिस्टा’ जल्द ही दूसरी बार मां बनने जा रही हैं और इस खुशी का जश्न रविवार, 8 फरवरी को मुंबई में बड़े ही शानदार तरीके से मनाया गया। सोनम और आनंद आहूजा के घर पर हुई इस बेबी शावर सेरिमनी में फिल्मी सितारों का मेला लगा रहा। सोनम कपूर के बेबी शावर की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हर कोई उनके लुक की तारीफें कर रहा है। 

खुशियों से भरे जश्न में सितारों का जमावड़ा

सोनम ने साल 2025 के नवंबर महीने में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था और तब से ही उनके फैंस इस पल का इंतजार कर रहे थे। मुंबई वाले घर पर आयोजित इस फंक्शन में सोनम कपूर लहंगा-चोली में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। उन्होंने बड़े ही ‘गूफी’ और बिंदास अंदाज में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस जश्न में कपूर खानदान और बॉलीवुड के दिग्गजों ने शिरकत की। 

सोनम के बेबी शावर में दिखी फैमिली बॉन्डिंग 

सोनम के भाई अर्जुन कपूर कुर्ते-पजामे में अपने चिर-परिचित स्वैग के साथ पहुंचे, तो वहीं कजिन खुशी कपूर और अंशुला कपूर ने भी महफिल में चार चांद लगाए।

इस दौरान करीना और शबाना आजमी भी साथ नजर आईं। ‘वीरे दी वेडिंग’ की को-स्टार करीना कपूर खान से लेकर दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी तक, हर कोई देसी अवतार में सोनम को आशीर्वाद देने पहुंचा। अनुपम खेर, भूमि पेडनेकर और महीप कपूर भी इस खास मौके पर कपल को बधाई देने पहुंचे।

नाना अनिल कपूर ने भी दिखाया जलवा

सोनम के पिता और बॉलीवुड के ‘एवरग्रीन’ एक्टर अनिल कपूर की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं था। दोबारा नाना बनने का उत्साह उनके चेहरे पर साफ दिख रहा था। हमेशा की तरह बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे अनिल कपूर ने मेहमानों की मेजबानी में कोई कसर नहीं छोड़ी।

प्यार, शादी और अब दूसरी बार मां बनने का सफर

सोनम और आनंद आहूजा की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। सालों की डेटिंग के बाद 2018 में दोनों ने शादी की थी। शादी के बाद सोनम लंदन शिफ्ट हो गईं और 2022 में उन्होंने अपने पहले बेटे ‘वायु’ को जन्म दिया। अब 3 साल के हो चुके वायु जल्द ही बड़े भाई बनने वाले हैं।

सोनम का खास फैशन 

जहां एक तरफ सोनम के मैटरनिटी लुक्स की तारीफ हो रही है, वहीं हाल ही में उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। अपनी एक सफेद ड्रेस के साहसी चुनाव की वजह से सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया, लेकिन सोनम ने हमेशा की तरह अपनी शर्तों पर जीने का अंदाज बरकरार रखा है।

सोनम कपूर की बड़े पर्दे से दूरी

सोनम कपूर पिछले 3 सालों से फिल्मों से दूर हैं। आखिरी बार उन्हें 2023 में बड़े पर्दे पर देखा गया था। फिलहाल, वह अपना पूरा समय परिवार और आने वाले नन्हे मेहमान की तैयारियों को दे रही हैं।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...