पिछले कुछ दिनों से लगातार इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहे आनंद आहूजा और सोनम कपूर अब मिस्टर और मिसेज आहूजा बन गए हैं। मेहंदी और संगीत के भव्य समारोह के बाद 32 वर्षीय सोनम कपूर और दिल्ली बेस्ड बिज़नेसमैन आनंद आहूजा ने मंगलवार सुबह दोस्तों और परिवार के बीच आनंद कारज के  रिती रिवाज़ के साथ शादी की। इस मौके पर सोनम कपूर ने ब्राइट पिंक कलर का लहंगा पहनना पसंद किय, जबकि आनंद ने गोल्डन रंग की शेरवानी चुना।
 



 



 
दुल्हन की तरफ से वेन्यू पर सबसे पहले पहुंचने वालों में स्वरा भास्कर और जैकलिन फर्नांनडिस रही।



 
जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी वेन्यू पर बोनी कपूर के साथ पहुंची। शादी में शामिल हुए मेहमानों में करीना कपूर भी बेबी तैमूर और सैफ अली खान के साथ शामिल रहीं।
करिश्मा कपूर और रानी मुखर्जी भी शादी में पहुंची। 
 



करण जौहर ने भी करीना की तरह बेबी पिंक कलर में शेरवानी पहनकर अपने लुक को ट्रेडिशनल टच दिया।