Toxic makers plan to make film superhit signing deal to beat Dhurandhar 2
Toxic makers plan to make film superhit signing deal to beat Dhurandhar 2

Overview: टॉक्सिक को सुपरहिट बनाने के लिए मेकर्स ने खेला बड़ा गेम

बॉक्स ऑफिस पर दो महायोध्दाओं के बीच एक ऐसी टक्कर होने वाली है, जिसकी गूंज पूरे भारतीय सिनेमा में सुनाई देगी। एक तरफ बॉलीवुड के 'पावरहाउस' रणवीर सिंह हैं, जिनकी फिल्म 'धुरंधर' ने 1300 करोड़ रुपये का पहाड़ जैसा कलेक्शन खड़ा करके इतिहास रच दिया है।

Toxic Makers Plan to Make Film Superhit: बॉक्स ऑफिस पर दो महायोध्दाओं के बीच एक ऐसी टक्कर होने वाली है, जिसकी गूंज पूरे भारतीय सिनेमा में सुनाई देगी। एक तरफ बॉलीवुड के ‘पावरहाउस’ रणवीर सिंह हैं, जिनकी फिल्म ‘धुरंधर’ ने 1300 करोड़ रुपये का पहाड़ जैसा कलेक्शन खड़ा करके इतिहास रच दिया है, तो दूसरी तरफ कन्नड़ सुपरस्टार यश हैं, जो ‘केजीएफ’ के बाद अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘टॉक्सिक‘ के साथ वापसी कर रहे हैं। ऐसे में दोनों के बीच की टक्कर में टॉक्सिक के मेकर्स ने एक महाप्लान तैयार किया है, जो धुरंधर 2 को मात देने के तैयारी मानी जा रही है। 

रणवीर की धुरंधर 2 बनाम यश की टॉक्सिक

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ ने थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर भी तहलका मचा रखा है। दर्शक इसके दूसरे पार्ट यानी ‘धुरंधर 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 19 मार्च को पर्दे पर आने वाली है। लेकिन इस बार रणवीर की राह इतनी आसान नहीं होने वाली, क्योंकि इसी तारीख को ‘रॉकिंग स्टार’ यश अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ मैदान में उतर रहे हैं।

रिलीज से पहले ‘टॉक्सिक’ ने मारी बाजी

बॉक्स ऑफिस की जंग शुरू होने से पहले ही यश की फिल्म ने कागजों पर एक बड़ी जीत हासिल कर ली है। ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने डिस्ट्रीब्यूशन के मामले में एक ऐसी डील पक्की की है, जिसने ट्रेड पंडितों को चौंका दिया है।

यश का पलड़ा हुआ भारी 

साउथ की मशहूर कंपनी Sri Venkateswara Creations (SVC) और दिग्गज प्रोड्यूसर दिल राजू ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना (तेलुगू राज्यों) के लिए ‘टॉक्सिक’ के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स रिकॉर्ड 120 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं। इस मोटी रकम ने साफ कर दिया है कि साउथ के मार्केट में रणवीर की ‘धुरंधर 2’ के मुकाबले यश का पलड़ा भारी रहने वाला है।

दिल राजू का बड़ा दांव

इस डील के बाद दिल राजू ने एक प्रेस रिलीज जारी कर यश की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “यश भारतीय सिनेमा के एक ऐसे टाइटन हैं, जिनका मार्केट ‘KGF 2’ के बाद ग्लोबल लेवल पर पहुंच चुका है। फैंस पिछले चार साल से उनकी अगली फिल्म की राह देख रहे हैं, इसलिए उम्मीदें आसमान पर हैं। हम ‘टॉक्सिक’ जैसे प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के साथ जुड़कर बेहद उत्साहित हैं और उम्मीद करते हैं कि यश के साथ हमारा यह सफर आगे भी जारी रहेगा।”

क्या होगा 19 मार्च को?

19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर दो अलग-अलग मिजाज की फिल्में टकराएंगी। जहां रणवीर सिंह के पास 1300 करोड़ की सफलता का मोमेंटम है, वहीं यश के पास अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग और साउथ बेल्ट में 120 करोड़ की इस भारी-भरकम डिस्ट्रीब्यूशन डील का सपोर्ट है।

यह सिर्फ दो फिल्मों की टक्कर नहीं, बल्कि बॉलीवुड और कन्नड़ सिनेमा के बीच वर्चस्व की एक दिलचस्प लड़ाई होने वाली है। अब देखना यह होगा कि दर्शक रणवीर के ‘धुरंधर’ अंदाज को चुनते हैं या यश के ‘टॉक्सिक’ अवतार को।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...