Hibiscus Flower for Skin: बढ़ती प्रदूषण और धूल धक्कड़ भरे वातावरण में चेहरे का निखार (Skin care) खत्म होने लगता है। गर्मी और पसीने के कारण फेस पर एक्ने और पिंपल्स की समस्या ( (Skin Problems) बनी रहती है। चेहरे की सुंदरता को बनाए रखने के लिए हम कई तरीके के केमिकल्स वाले प्रोडक्ट्स का यूज करते हैं, जो काफी महंगे होते हैं और कभी-कभी तो इनके साइड इफेक्ट्स के कारण चेहरे का कलर और भी डल हो जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर गुड़हल (Hibiscus Flower For Skin) का इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे की रंगत को निखार सकते हैं। गुड़हल के फूल का इस्तेमाल आप स्क्रब, क्रीम ,फेस पैक (Skin Care Home Remedy) इत्यादि बनाकर कर सकते हैं।
गुड़हल में विटामिन सी पाया जाता है, जो चेहरे से एक्ने और पिंपल्स की समस्या को दूर करता है। साथ ही गुड़हल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और इसमें एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं। आप इन तरीकों से गुड़हल का इस्तेमाल करके हिरोइनों जैसा गुलाबी निखार पा सकती हैं।
गुड़हल और चीनी से बनाएं फेस स्क्रब

गुड़हल का स्क्रब बनाने के लिए आप सबसे पहले गुड़हल के फूल को अच्छे से धूप में सूखने दें। अब इसका पाउडर बना लें। दो चम्मच गुड़हल के पाउडर में एक चम्मच चीनी और एक चम्मच शहद मिला लें। अच्छे से मिक्स करने के बाद आप इससे फेस को स्क्रब करें। लगभग 2 मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ने के बाद आप इसे पोंछ लें। इसके बाद आप खुद को शीशे में देखेंगी तो आपका चेहरा पहले से काफी खिला खिला नजर आएगा।
विटामिन ई, एलोवेरा जेल और गुड़हल से बनाएं मसाज क्रीम
मसाज क्रीम बनाने के लिए आप गुड़हल के पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं अगर पाउडर बनाने का समय ना मिले तो आप तीन से चार ताजा फूलों को अच्छे से मैश कर लें । एक चम्मच ऐलोवेरा जेल और 5 से 6 ड्रॉप विटामिन ई लिक्विड मिला दे। इस क्रीम से चेहरे को 5 मिनट तक अच्छे से मसाज करें इसके बाद गीले टॉवल से फेस को साफ कर ले ।गुड़हल के इस खास मसाज क्रीम के इस्तेमाल से आपका चेहरा बिल्कुल ताजा और टमाटर जैसा लाल दिखेगा।
गुडहल , बेसन और हल्दी से बनाएं फेसपैक

हफ्ते में कम से कम दो बार चेहरे पर फेस पैक जरूर लगाना चाहिए । गुड़हल का फेस पैक (Gudhal Phool Face Pack) बनाने के लिए आपको दो चम्मच गुडहल पाउडर, दो चम्मच बेसन और आधे चम्मच हल्दी को गुलाब जल डालकर मिला लेना है। 5 मिनट तक इस पैक को ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद अपने चेहरे पर इस फेस पैक को ब्रश या हाथों की मदद से अच्छे से अप्लाई करें। आप इसे गर्दन के एरिया में भी लगा सकते हैं। लगभग 15 मिनट बाद जब फेस पैक अच्छे से सूख जाए तो पानी की सहायता से फेस पैक को साफ कर लें। गुड़हल के इस खास फेस पैक के इस्तेमाल के बाद आपका चेहरा बहुत मुलायम, फ्रेश और लाल दिखेगा।
गुड़हल और नीम के पत्ते का पेस्ट
4 से 5 गुड़हल के फूल में 9 से 10 नीम की पत्तियों को अच्छे से पीसकर मिला दे। नीम के पत्ते में इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता होती है। अगर किसी को पिंपल्स या इन्फेक्शन की समस्या हो तो वह नीम और गुड़हल के इस पेस्ट को चेहरे पर लगा सकता है। एक्ने और पिंपल्स खत्म करने में यह असरदार साबित होगा।
