Thick Eyebrows Remedies: अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए महिलाएं क्या नहीं करती। इसके लिए अपने लिप्स से लेकर आंखों तक एक-एक चीज पर ध्यान देती हैं। ऐसे में कोई भला आइब्रोज को कैसे भूल सकता है। चेहरे की खूबसूरती को निखारने में आइब्रोज का एक अहम रोल है। घनी और काली आइब्रो आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा सकती हैं। एक परफेक्ट आइब्रो आपके चेहरे के फीचर्स को उभारती है।
यह भी देखें-पार्टनर सच में करता है प्यार, इन 8 संकेतों से जानें: Relationship Tips
आजकल लड़कियां अपनी आइब्रो को परफेक्ट घना दिखाने के लिए बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी आप अपनी आइब्रोज को घना बना सकती हैं। इसके लिए आपको अपने घर में ही रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल करना होगा। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ आसान घरेलू नुस्खों के बारे में।
कॉफी से घनी होगी आइब्रो

आपके किचन में मौजूद कॉफी आपकी आइब्रो को घना और काला करने के लिए काफी असरदार साबित हो सकती है। एक चम्मच कॉफी को 1/2 चम्मच शहद या ऑलिव ऑयल में मिला लें। इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए लगाकर रखें और फिर ठंडे पानी से इसे साफ कर लें। इस उपाय को आप हफ्ते में 3 दिन ट्राई कर सकते हैं।
गुड़हल का फूल का करें इस्तेमाल

गुड़हल के फूल आपकी आइब्रो को डार्क और डेन्स बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं। फूल का पेस्ट बनाकर अपनी आइब्रो पर 30 मिनट के लिए अप्लाई करें। इसके बाद इसे ठंडे पानी से साफ कर लें। इसे आप रोजाना भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
एलोवेरा और ऑलिव ऑयल लगाएं
ऑलिव ऑयल में विटामिन-ए पाया जाता है, जो आइब्रो की ग्रोथ के लिए अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही इसमें पाया जाने वाला विटामिन-ई इन्हें चमक देने का काम करता है। एलोवेरा में मौजूद एंजाइम आइब्रो के बालों को मॉइश्चराइज करते हैं और इसकी रंगत को गहरा और इसे घना बनाते हैं। इन दोनों चीजों को मिलाकर अच्छा सा पेस्ट बनाएं और इसे 20 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद इसे पानी से साफ कर लें। इसे आप रोजाना रात को लगा सकते हैं।
प्याज का रस

बालों के साथ-साथ आइब्रो की ग्रोथ के लिए भी प्याज का रस काफी प्रभावी माना जाता है। इसे रोजाना आइब्रो पर लगाने से ग्रोथ अच्छी होती है। इसके इस्तेमाल से आपको घनी और गहरे रंग की आइब्रो पाने में मदद मिलेगी। इसे आप रोजाना रात को सोने से पहले लगा सकते हैं औऱ 30 मिनट बाद इसे साफ कर लें।
मेथी का पेस्ट लगाएं
एक कप मेथी को पानी में भिगो लें और इसे पीसकर अपनी आइब्रो पर 20 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद साफ पानी से इसे धो लें। इस नुस्खे को आप रोजाना भी आजमा सकते हैं।
कच्चा दूध लगाएं

कच्चे दूध को रूई की मदद से अंपनी आइब्रो पर अप्लाई करें। 30 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से साफ कर लें। इससे आपकी आइब्रो की ग्रोथ बेहतर हो सकती है।
आप भी अपनी पतली और हल्की आइब्रोज को घना बनाने के लिए इन घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। इनसे आपका खूबसूरत और परफेक्ट आइब्रो का सपना पूरा हो सकता है।
