Flower for Skin Care: होममेड ब्यूटी प्रोडक्ट हर किसी की त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। ऐसे में सुगंधित फूलों से बने फेस पैक त्वचा में कसावट लाते हैं, जिससे आपकी त्वचा बेदाग और खिली-खिली नजर आती है। खूबसूरती को निखारने के लिए आप इन फूलों के अर्क को आजमा सकते हैं।
आजकल सभी अपने जीवन में प्राकृतिक चीजों का उपयोग करने लगे हैं। चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए भी लोग केमिकल युक्त पदार्थों को छोड़कर हर्बल या नेचुरल चीजों को अपना रहे हैं। फूलों से आपकी त्वचा स्वस्थ और दमकती रहती है। यह त्वचा की रंगत को भी निखारते हैं। फूलों के रस और तेल भी आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। फूलों की फेशियल किट के प्रयोग के लिए आइए जानते हैं फूलों से बने यह फेस पैक-
गुलाब से बना फेस मास्क
यह चेहरे के रोम छिद्रों से गंदगी को दूर करने में सहायक होता है। इसके साथ ही चेहरे के दागों को हटाने में भी कारगर होता है। गुलाब, दूध और चंदन को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। चेहरे पर अप्लाई करने के 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो दें।
गुलाब से आता है त्वचा में निखार

गुलाब के फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को पीस लें। इस पेस्ट में दही, मुल्तानी मिट्टी और थोड़ा-सा गुलाबजल मिलाकर पेस्ट को गाढ़ा तैयार करें। इसके बाद चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद चेहरे को धो दें। आप इसे पूरी बॉडी पर भी अप्लाई कर सकते हैं। यह फेस पैक चेहरे की डेड स्किन को हटाता है और आपकी त्वचा सॉफ्ट हो जाती है। यह फेस पैक दुल्हन के लिए बेहद अच्छा रहता है। अपनी शादी के कुछ हफ्तों पहले इसे इस्तेमाल करना शुरू करें।
गुलाब और दही का फेस पैक
यह फेस पैक बनाने के लिए आपको गुलाब की पंखुड़ियां शहद और दही की जरूरत है। गुलाब की पंखुड़ियों को पानी में भिगोकर रखें। 1 घंटे बाद इन गुलाब की पंखुड़ियों को ग्राइंडर में पीस कर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में शहद और दही मिलाकर अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें और थोड़े समय
बाद इसे धो लें। आप इसे पूरी बॉडी पर भी अप्लाई कर सकते हैं।
गुड़हल के फूल से बना फेस पैक

इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको गुड़हल के फूल को पहले सुखाना होगा। फूलों को सुखाने के बाद इसमें ब्राउन राइस मिलाएं। अब इसमें दही और एलोवेरा जेल को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर चेहरे पर अप्लाई करें। इसके सूखने के बाद गीले कपड़े की मदद से हल्के हाथों से रगड़ कर हटाएं। आप इस फेस पैक को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
गेंदा दूर करे त्वचा के काले धब्बे

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो यह फेस पैक आपके लिए सबसे बेस्टहोगा, क्योंकि यह फेस पैक आपकी त्वचा के ऑयल को बैलेंस करता है और त्वचा को हेल्दी बनाता है। इस फेस पैक को तैयार करने के लिए गेंदे की पंखुड़ियों को पीस लें और इसमें नींबू के रस के साथ दही का पेस्ट मिला लें। इसके बाद अपने चेहरे और गर्दन पर अप्लाई कर 20 मिनट बाद चेहरा धो दें। यह फेस पैक आपके चेहरे की टैनिंग को हटाता है।
चमेली के फूल से बना फेस पैक

ड्राई स्किन के लिए चमेली के फूल से बना फेस पैक अत्यंत लाभदायक होता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले चमेली की पंखुड़ियों को पानी में उबालकर निथार दें। इसमें मलाई को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसके 15 मिनट बाद अपने चेहरे को पानी से धो लें। इसके अच्छे रिजल्ट आपको तुरंत
पता लग जाएंगे।
गेंदे के फूलों का फेस मास्क
इस फेस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले गेंदे की पंखुड़ियों को पीसकर एक पेस्ट बनाएं उसके साथ दही और चंदन का पाउडर मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसे अपने चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर रखें इसके बाद अपने चेहरे को धो दें। इस फेस मास्क से आपकी त्वचा के दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे।
सूरजमुखी से कोमल होगी त्वचा

सूरजमुखी से बना यह फेस पैक आपकी त्वचा की गंदगी को बाहर करता है और आपकी त्वचा शाइनी और मुलायम होती है। इस पेस्ट को बनाने के लिए सूरजमुखी की पत्तियों को निकाल लें। उसके साथ आधा नींबू और एक चम्मच चीनी का मिक्सचर तैयार कर अपनी स्क्रीन पर स्क्रब
की तरह अप्लाई करें।
मधुमालती फूल रखे मुलायम
मधुमालती फूल त्वचा के रूखेपन को दूर करता है। यह त्वचा की झुर्रियों को भी कम करता है इसीलिए ही इसका प्रयोग जवान दिखने के लिए भी किया जाता है। इस फेस पैक के लिए मधुमालती फूल को पीसकर एक पेस्ट बना लें। इसके बाद अपने चेहरे और गर्दन पर अप्लाई कर लें। इसके 15 मिनट बाद अपने चेहरे को अच्छे से धो लें।
लिली का फूल चेहरा बनाए खूबसूरत
इस फेस पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले लिली के फूल की पंखुड़ियों को पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके साथ शहद को मिलाकर अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट बाद अपने चेहरे और गर्दन को धो लें। इससे आपकी त्वचा पर खोया हुआ ग्लो लौट आएगा। लैवेंडर से खिल उठता है।
