sabase mahanga upahaar - Tenali Rama Story In Hindi
sabase mahanga upahaar - Tenali Rama Story In Hindi

Tenali Rama Story In Hindi : महाराज कृष्णदेव राय ने एक बहुत खास युद्ध में जीत हासिल की थी। वे दरबार में सबके साथ अपनी जीत का जश्न मनाना चाहते थे।

इस अवसर पर उन्होंने कहा, ‘‘ये जीत सिर्फ मेरी वजह से नहीं मिली। आप सबको भी मनचाहा पुरस्कार पाने का पूरा हक है।’’ उन्होंने सभी को उस ओर जाने को कहा, जहाँ महँगे तोहफे रखे थे। वहाँ मौजूद हर दरबारी ने कीमती उपहार लपक लिया। आखिर में सिर्फ चाँदी की थाली बची।

जब ये उपहार बँट रहे थे तो तेनालीराम दरबार में नहीं थे। वे कुछ काम से बाहर गए थे। जब वह लौटे तो उनसे जलने वाले दरबारी, उन्हें अपने कीमती उपहार दिखा-दिखा कर चिढ़ाने लगे। उनमें से एक ने सोने की चेन चमकाई ‘‘तेनालीराम तुम्हारा उपहार इंतजार कर रहा है।’’

sabase mahanga upahaar - Tenali Rama Story In Hindi
sabase mahanga upahaar – Tenali Rama Story In Hindi

तेनालीराम चुपचाप वहाँ गए और चाँदी की छोटी थाली ले आए। वे उसे अपने चोगे से ढक कर बाहर आए। महाराज ने हैरानी से पूछा ‘‘तेनाली! उसे ढक क्यों लिया है।’’

sabase mahanga upahaar - Tenali Rama Story In Hindi
sabase mahanga upahaar – Tenali Rama Story In Hindi

‘‘महाराज! बुरा न मानें तो एक बात कहूँ, आज तक मुझे आपसे सोने के सिक्कों से भरी थालियाँ उपहार में मिलती आई हैं। पहली बार आपकी ओर से खाली थाली का उपहार मिला है। मैं नहीं चाहता कि आपकी छवि खराब हो,’’ तेनालीराम ने विनम्रता से कहा।

राजा को एहसास हुआ कि उपहार के रूप में तेनाली को छोटी-सी खाली थाली देना उचित नहीं था। वे उनकी बुद्धिमत्ता और चतुराई से भी प्रभावित हुए और अपना सबसे कीमती हार उतार कर तेनालीराम की खाली थाली में रख दिया।

sabase mahanga upahaar - Tenali Rama Story In Hindi
sabase mahanga upahaar – Tenali Rama Story In Hindi

तेनालीराम ने मुस्कुराकर सबसे महँगा उपहार कबूल किया। उन्होंने एक बार फिर दरबारियों को अपनी बुद्धिमत्ता के आगे झुका दिया था।

sabase mahanga upahaar - Tenali Rama Story In Hindi
sabase mahanga upahaar – Tenali Rama Story In Hindi

Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां

पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…