Tenali Rama Story In Hindi : एक बार पड़ोसी देश का संदेशवाहक महाराज कृष्णदेव राय के दरबार में गया। वह अपने साथ कई अनूठे उपहार भी लाया था।
विजयनगर के दरबार में उसका पूरा स्वागत हुआ। तीसरे दिन वह लौटने लगा तो महाराज ने पड़ोसी राजा के लिए भी कई उपहार दिए।
वे उस संदेशवाहक को भी कोई उपहार देना चाहते थे, तो राजा ने पूछा “हम तुम्हें कोई उपहार देना चाहते हैं। कृपया निःसंकोच बताओ कि तुम क्या लेना चाहोगे। सोना, चाँदी, हीरे या जवाहरात”
“महाराज! मुझे तो इनमें से कुछ नहीं चाहिए । यदि देना ही चाहते हैं तो कुछ ऐसा दें, जो हमेशा मेरे साथ रहे, अच्छे-बुरी बात में भी बना रहे, कोई उसे मुझसे छीन न सके।”
महाराज को कुछ नहीं समझ आया कि वे उनकी इच्छा कैसे पूरी करें। उन्होंने अपने सभी दरबारियों से पूछा पर कोई भी सटीक जवाब नहीं दे सका।
आखिर में महाराज ने तेनालीराम से कहा कि वह संदेशवाहक के लिए कोई उपहार सुझाएं। तेनालीराम भरपूर आत्मविश्वास के साथ बोले। “महाराज! आप चिंता न करें। जब ये महाशय कल आएंगे तो उनका मनचाहा उपहार साथ होगा।”
जब तय समय पर संदेशवाहक जाने लगा तो उसने थोड़ा हिचकिचातेे हुए महाराज से कहा- “महाराज मुझे अब तक वह उपहार नहीं मिला…..?”
महाराज ने तेनालीराम से पूछा – “तेनाली, वह उपहार कहाँ है?”
तेनालीराम मुस्करा कर बोले- “महाराज! वह उपहार तो इन्हीं के पास है। इनसे कहें कि ये पीछे मुड़ कर देखें।”
संदेशवाहक ने पीछे मुड़कर देखा पर उसे कुछ नहीं दिखा। उसने पूछा, ‘‘कहाँ है? मैं तो कुछ नहीं देख सकता।’’ अब तेनालीराम हँसकर बोल, “महाशय! ध्यान से मुड़कर देखें। वह आपकी परछाई हैं। यह सारी जिंदगी आपके साथ रहेगी और कोई इसे आपसे छीन भी नहीं सकता।”
यह सुनकर महाराज व संदेशवाहक भी दिल खोल कर हँसे। संदेशवाहक ने महाराज से कहा, “मैंने तेनालीराम की सूझ-बूझ और बुद्धिमत्ता के बारे में बहुत सुना था। आज देख भी लिया। वे तो सचमुच कमाल है।”
तेनालीराम ने एक बड़ी-सी मुस्कान के साथ प्रशंसा ग्रहण की।
आओ बरसो मेघा प्यारे-पंचतंत्र की कहानी
Story for Kids: भीषण गर्मी पड़ रही थी, जंगल में चारो तरफ पानी के लिए हा- हा कार मचा हुआ…
Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां
पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…
मेरा कलेजा तो पेड़ पर है! -पंचतंत्र की कहानी
समुद्र के किनारे जामुन का एक खूब बड़ा सा पेड़ था । उस पर एक बंदर रहता था । जिसका…
अकबर की शादी: अकबर बीरबल की कहानियाँ
एक दिन रानी ने राजा अकबर से कहा कि वे बीरबल को उसके पद से हटा कर, रानी के भाई…
व्यापारी और सोने का सिक्का: अकबर बीरबल की कहानियाँ
इंसाफ करने के लिए प्रसिद्ध बीरबल के पास एक बार एक व्यापारी पहुँचा। उसने कहा, श्रीमान! बहुत समय पहले, मेरे…
बीरबल की स्वर्ग यात्रा: अकबर बीरबल की कहानियाँ
बीरबल से जलने वाले दरबारियों ने उसे मारने की साजिश रची। उन्होंने बादशाह के नाई को कुछ सोने के सिक्के…
Top 30 Dada Dadi Ki Kahani in Hindi : 30 सर्वश्रेष्ठ दादा दादी की कहानी
दादा दादी की कहानी: “शीर्ष 30 दादा-दादी की कहानियों का संग्रह: इस पृष्ठ पर हमने लाए हैं वो कहानियाँ जो…
दूरदर्शी सुमन – दादा दादी की कहानी
Dada dadi ki kahani : प्रिया एक अमीर और सुंदर लड़की थी, उसके पास पहनने के लिए ढेर सारे सुंदर…
गीत-परी – दादा दादी की कहानी
Dada dadi ki kahani : बहुत पुरानी बात है। एक थी गीत-परी। उसे बहुत-बहुत-बहुत सारे गीत आते थे। उसके गीत…