Vijay Rashmika Udaipur wedding
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda to have grand wedding in Udaipur date finalised

Overview: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर में करेंगे ग्रैंड वेडिंग

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दोनों जल्दी ही उदयपुर में शादी करेंगे।

Rashmika and Vijay Grand Wedding: साउथ सिनेमा के गलियारों में सालों से जिस ‘इश्क’ के चर्चे थे, अब उस पर पक्की मुहर लगती दिख रही है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, जिन्हें फैंस प्यार से ‘विज्रश्मिका’ कहते हैं। अब अपने इस सफर को एक नया नाम देने जा रहे हैं। खबर है कि यह पावर कपल साल 2026 की शुरुआत में सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे का होने वाला है।

उदयपुर के महलों में गूंजेगी शहनाई

प्यार की इस कहानी का सबसे खूबसूरत अध्याय राजस्थान की वीर धरा और झीलों के शहर उदयपुर में लिखा जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी के लिए 26 फरवरी 2026 की तारीख चुनी है। कहा जा रहा है कि उन्होंने उदयपुर की एक बेहद आलीशान और ऐतिहासिक हेरिटेज प्रॉपर्टी को वेन्यू के तौर पर फाइनल किया है। तैयारियां बिल्कुल वैसे ही हो रही हैं जैसे किसी फिल्म का सस्पेंस रखा जाता है। इस शादी को बेहद निजी रखा जाएगा, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही गवाह बनेंगे।

गुपचुप तरीके से की थी सगाई 

दशहरे के ठीक अगले दिन, यानी 3 अक्टूबर 2025 को हैदराबाद में इस जोड़ी ने गुपचुप तरीके से सगाई की थी। हालांकि दोनों ने सोशल मीडिया पर इस बारे में चुप्पी साधे रखी, लेकिन विजय की टीम की तरफ से आए संकेतों ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी थी। भले ही सगाई निजी थी, लेकिन हाल ही में रश्मिका की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के एक इवेंट के दौरान जो हुआ, उसने सब कुछ बयां कर दिया। मंच पर विजय का रश्मिका के हाथों को सरेआम चूमना, वह एक ऐसा पल था जिसने बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह दिया। वह इकरार था कि अब यह रिश्ता छिपाने के लिए नहीं, बल्कि दुनिया के सामने सेलिब्रेट करने के लिए है।

फिल्म के सेट से शुरू हुआ था सिलसिला

इन दोनों की केमिस्ट्री पहली बार साल 2018 की सुपरहिट फिल्म गीता गोविंदम में नजर आई थी। इसके बाद 2019 में डियर कॉमरेड में इनकी जोड़ी ने फिर से पर्दे पर आग लगा दी। तभी से खबरें आने लगी थीं कि रश्मिका और विजय के बीच स्क्रीन से हटकर भी कुछ खास है। अक्सर दोनों को छुट्टियों पर साथ जाते देखा गया। दिलचस्प बात यह थी कि वे फोटो तो अलग-अलग पोस्ट करते थे, लेकिन बैकग्राउंड और लोकेशन एक जैसी होने की वजह से फैंस का डिटेक्टिव दिमाग तुरंत समझ जाता था कि दोनों साथ ही हैं।

एक नई शुरुआत का इंतजार

साउथ के ये दो बड़े सितारे न केवल अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी बॉन्डिंग के लिए भी जाने जाते हैं। जहां विजय का बेबाक अंदाज है, वहीं रश्मिका की मुस्कान करोड़ों दिलों की धड़कन है। अब जब फरवरी 2026 में इनके मिलन की घड़ी तय हो चुकी है, तो सिनेमा प्रेमियों को बस उस पहली तस्वीर का इंतजार है जब ये दोनों दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में नजर आएंगे।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...